CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महायुति सरकार का अहम फैसला, मछुआरों के लिए किया बड़ा ऐलान, ऐसे होगा फायदा

महायुति सरकार का अहम फैसला, मछुआरों के लिए किया बड़ा ऐलान, ऐसे होगा फायदा

By Newsdesk Admin
22/04/2025
Share

महाराष्ट्र , 22 अप्रैल 2025 :

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने मत्स्य व्यवसाय को कृषि का दर्जा देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है. मंगलवार (22 अप्रैल) को हुई मंत्रिमंडल बैठक में यह अहम फैसला लिया गया. मत्स्य व्यवसाय मंत्री नितेश राणे ने इसे ‘गेमचेंजर’ बताते हुए कहा कि इस कदम से महाराष्ट्र देश के टॉप तीन मत्स्य उत्पादक राज्यों में शुमार हो सकता है.

मत्स्य व्यवसाय को कृषि का दर्जा देने के बाद अब मछुआरों को भी किसानों की तरह रियायती दरों पर कर्ज, बिजली बिल में छूट, फसल बीमा जैसी सुविधाएं मिलेंगी. साथ ही मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड का भी लाभ मिलेगा. राज्य में लगभग 4.63 लाख मछुआरों को इस फैसले का सीधा फायदा मिलेगा. 

मंत्री नितेश राणे ने बताया, “जैसे किसानों को नुकसान होने पर मुआवजा दिया जाता है, वैसे ही अब मछुआरों को भी आपदा या नुकसान की स्थिति में सरकारी सहायता मिलेगी.” उन्होंने कहा कि मछुआरों को कृषि विभाग की तमाम योजनाओं का लाभ मिलेगा. जिला बैंकों के माध्यम से भी मछुआरों को अब आसान शर्तों पर कर्ज दिया जाएगा.

‘रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा’
मंत्री राणे ने उम्मीद जताई कि इस फैसले से मत्स्य व्यवसाय में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. सरकार मछुआरों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा बीमा योजनाएं और उपकरणों पर सब्सिडी जैसी कई योजनाएं लागू करेगी. राणे ने बताया कि, “इस निर्णय के लिए पिछले डेढ़ महीने से लगातार प्रयास किए जा रहे थे. अब इस फैसले से कोकण समेत पूरे राज्य के मछुआरों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा.”

‘मछुआरों की परिभाषा भी तय होगी’
सरकार की तरफ से कहा गया कि मछुआरों की आधिकारिक परिभाषा भी तय की जाएगी, जिससे योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचे. इसके लिए अलग से शासनादेश जारी किया जाएगा.

बिजली सब्सिडी पर भी बड़ा फैसला
मत्स्य व्यवसाय को कृषि का दर्जा दिए जाने के साथ ही मछुआरों को बिजली बिल में छूट दी जाएगी. अनुमानित तौर पर इससे राज्य सरकार पर 69 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा, जिसे वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है.

महाराष्ट्र अभी मत्स्य उत्पादन में पीछे
आर्थिक वर्ष 2022-23 के आंकड़ों के मुताबिक, देश के कुल 17.54 मिलियन टन मत्स्य उत्पादन में महाराष्ट्र का योगदान मात्र 0.59 मिलियन टन (3.3%) है. सागरी मत्स्य उत्पादन में महाराष्ट्र छठे स्थान पर और भूजलाशयीन मत्स्य उत्पादन में 17वें स्थान पर है. 

दूसरी तरफ, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और कर्नाटक जैसे राज्यों ने मछली पालन को कृषि का दर्जा देकर मत्स्य उत्पादन में भारी वृद्धि दर्ज की है. उदाहरण के लिए, कर्नाटक में पिछले छह वर्षों में मत्स्य उत्पादन में 103.03% की वृद्धि हुई है.सरकार को उम्मीद है कि अब महाराष्ट्र भी इन अग्रणी राज्यों की कतार में शामिल हो सकेगा.

छत्तीसगढ़ सीएम समेत कई नेता पहुंचे मां गंगा की गोद में, देखिए प्रयागराज में पूजा अर्चना व कुंभ स्नान LIVE
ED की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में 40 करोड़ की संपत्ति जब्त, मेडिकल घोटाले में कई अफसरों पर शिकंजा
बड़ी इच्छा शक्ति होनी चाहिए, सुंदर और व्यवस्थित शहर के लिए अवैध कब्जों पर बुलडोजर जरूरी है-रिकेश सेन
दर्दनाक हादसा : चाचा को बचाने 20 फीट गहरे गड्ढे में उतरे दो भतीजों पर भी ढह गई मिट्टी, एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, पौन घंटे की कड़ी मशक्कत बाद निकाले गए शव
ED के लपेटे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरूद्दीन, पूछताछ के लिए किया तलब, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में करोड़ों के घोटाले की हो रही जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rural Protest
Rural Protest : सड़क बनी ‘तालाब’, बीच सड़क पर बैठकर नहाने लगा ग्रामीण

सीजी भास्कर, 01 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले के…

Iron Theft BSP
Iron Theft BSP : बीएसपी में कथित लोहा चोरी पर विधानसभा तक पहुंची लड़ाई, विधायक रिकेश सेन ने सीबीआई जांच की मांग की

भिलाई नगर, 01 जुलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: राजनांदगांव में शिकायत दर्ज होने के बाद था फरार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

राजनांदगांव के घुमका थाना पुलिस ने शादी का…

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?