CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बालोद में नशेड़ी युवक ने महिला के घर में घुसने की कोशिश की, मोहल्लेवालों की मदद से पकड़ा गया

बालोद में नशेड़ी युवक ने महिला के घर में घुसने की कोशिश की, मोहल्लेवालों की मदद से पकड़ा गया

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 मई |

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवक नशे की हालत में विधवा महिला के घर में घुस गया। महिला ने आहट सुनकर जब मोहल्ले वालों को जगाया, तो युवक घर के पीछे रखे भूसा के ढेर में जाकर छुप गया। गर्मी की वजह से वो अंदर बेहोश हो गया।

ग्रामीणों ने भूसे के ढेर से शनिवार देर रात उसे बाहर निकाला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। यह स्पष्ट हो पाएगा कि वह चोरी की नीयत से घर में घुसा था या उसकी मंशा कुछ और थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बालोद थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव की है।

महिला पहुंची थाने, बोली- युवक है आपराधिक प्रवृत्ति का

घटना के बाद महिला ग्रामीणों के साथ बालोद थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत की। महिला ने बताया कि, युवक तामेश्वर ठाकुर आपराधिक प्रवृत्ति का है। मोहल्ले के लोग उसकी हरकतों से पहले से ही परेशान हैं। रात करीब 2 बजे वह कोठार का दरवाजा खोलकर पटाव के रास्ते बेडरूम में घुसने की कोशिश कर रहा था।

महिला की नींद आहट से खुल गई। उसने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और पड़ोसियों को बुला लिया। ग्रामीणों ने घर को चारों ओर से घेर लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी।

भूसा में छिपे-छिपे हुए बेहोश, ग्रामीणों ने बाहर निकाला

बाहर शोर-शराबा बढ़ते देख युवक डर की वजह से घर के पटाव में रखे भूसा कुट्टी के ढेर में जाकर छुप गया और बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से युवक को खींच कर भूसा के ढेर से बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।

महिला और उसका परिवार डर में

इस घटना के बाद महिला और उनके परिवार के लोग डरे हुए हैं। महिला ने मौके पर पहुंचे पुलिस को बताया कि उसे अपनी जान और इज्जत का खतरा था। ग्रामीणों का कहना है कि युवक बदमाश प्रवृत्ति का है और इससे पहले भी मोहल्ले में परेशानियां खड़ी कर चुका है।

जांच जारी, युवक के इरादे का होगा खुलासा

बालोद थाने की सब-इंस्पेक्टर कमला यादव ने बताया कि, युवक का इलाज चल रहा है। उसके बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वह चोरी की नीयत से घर में घुसा था या उसकी मंशा कुछ और थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bank Manager Bribery Allegation : विधवा से मृत पति के खाते की रकम निकालने के लिए रिश्वत मांगने का बैंक मैनेजर का वीडियो वायरल
सावधान….भिलाई में मोबाईल की तरह टू व्हीलर गाड़ियां चोरी बाद पुर्जा पुर्जा बिक रही हैं कबाड़ में, डिसेबल-असेंबल का एक बड़ा गिरोह ऐसे कामों में सक्रिय
Lala Amarnath biopic : 25 साल बाद फिर साथ आएंगे आमिर-आशुतोष, डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
Padma Vibhushan Teejan Bai : गनियारी में राजकीय सम्मान के साथ होगा पद्म विभूषण तीजन बाई का अंतिम संस्कार
भारत के संविधान की मूल भावना समानता और न्याय की है जो जाति, भाषा या लिंग के आधार पर भेदभाव को समाप्त करता है – प्रेम प्रकाश पाण्डेय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Social Boycott Case
Dhamtari Social Boycott Case : 2 साल से सामाजिक बहिष्कार झेल रहा साहू परिवार, 31 लोगों का हुक्का-पानी बंद

Dhamtari Social Boycott Case : मामले को लेकर…

Raipur Trainee SI Suspended
Raipur Trainee SI Suspended : अवैध वसूली के आरोप में ट्रेनी SI पर गिरी गाज, SP ने किया निलंबित

Raipur Trainee SI Suspended : मामले को गंभीर…

Fake Number Plate
Fake Number Plate : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था आरोपी, दूसरे वाहन मालिक को कट रहे थे चालान और टोल

दूसरे वाहन के पंजीयन क्रमांक का दुरुपयोग कर…

Country-Made Pistol
Country-Made Pistol : देशी कट्टा लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर का कट्टा और राउंड बरामद

खुर्सीपार थाना क्षेत्र के उड़िया बस्ती स्थित लक्ष्मी…

Fertilizer Overpricing : खाद की ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप, भीम आर्मी ने SDM से जांच की मांग

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : धमतरी जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?