CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Indian Citizenship : भारतीय बड़ी संख्या में छोड़ रहे देश, जानें किन देशों को बना रहे नया घर

Indian Citizenship : भारतीय बड़ी संख्या में छोड़ रहे देश, जानें किन देशों को बना रहे नया घर

By Newsdesk Admin 18/12/2025
Share
Indian Citizenship
Indian Citizenship

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर। भारत से हर साल लाखों लोग देश छोड़कर दूसरे देशों में अपनी नागरिकता (Indian Citizenship) ले रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने संसद को यह जानकारी दी है कि बीते 5 सालों में करीब 9 लाख से ज्यादा लोग भारत छोड़कर दूसरे देशों में सेटल हो गए हैं। साल 2022 से यह संख्या 2 लाख और ज्यादा बढ़ गई है। साल 2011 से 2024 तक कुल 20.6 लाख लोग भारतीय नागरिकता छोड़कर दूसरे देशों में बस गए हैं, जिसमें गिनती बीते 5 सालों में ज्यादा तेजी से बढ़ी है।

Contents
क्या बोला विदेश मंत्रालय(Indian Citizenship) भारत क्यों छोड़ रहे लोगकहां शिफ्ट हो रहे हैं भारतीय नागरिक

क्या बोला विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय का कहना है कि पहले करीब 10 साल तक हर साल 1.2 लाख से 1.4 लाख लोग भारतीय नागरिकता (Indian Citizenship) छोड़ रहे थे। कोरोना काल के दौरान 2020 में यह आंकड़ा घटकर 85 हजार हो गया था, क्योंकि यात्रा संभव नहीं थी। इसके बाद जैसे ही पोस्ट-कोविड का दौर शुरू हुआ, तो इस संख्या में लगातार इजाफा होने लगा और हर साल 2 लाख से ज्यादा लोग भारत छोड़ने लगे।

(Indian Citizenship) भारत क्यों छोड़ रहे लोग

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इसके पीछे वजहें अलग-अलग और व्यक्तिगत हैं, जो संबंधित व्यक्ति ही बेहतर तरीके से जानते हैं। ज्यादातर लोग निजी कारणों से विदेश शिफ्ट हो रहे हैं। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के इस दौर में वैश्विक अवसरों को भारत मान्यता देता है।

साथ ही एक बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है कि भारत में दोहरी नागरिकता की सुविधा नहीं है। नागरिकता कानून 1955 की धारा 9 के तहत यदि कोई भारतीय विदेशी नागरिकता लेता है, तो भारतीय नागरिकता (Indian Citizenship) स्वतः समाप्त हो जाती है। वहीं विदेशों में वोटिंग अधिकार, सोशल सिक्योरिटी, बिना रोक-टोक रहने की सुविधा, बेहतर नौकरियां और स्थायी ठहराव जैसी सुविधाएं सिर्फ नागरिकता मिलने पर ही संभव होती हैं।

कहां शिफ्ट हो रहे हैं भारतीय नागरिक

भारतीय नागरिक अपनी नागरिकता छोड़कर सबसे ज्यादा अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट हो रहे हैं। इन देशों के पासपोर्ट ज्यादा प्रभावी माने जाते हैं और अवसर भी अधिक प्रदान करते हैं। साल 1970 से भारत में ब्रेन ड्रेन की समस्या चली आ रही है, जो 2020 के बाद और ज्यादा गंभीर होती नजर आई है।

You Might Also Like

BSF Soldier Suicide : नक्सल मोर्चे पर तैनात बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या

TVK Party Chief : इरोड में TVK की बड़ी जनसभा आज, अभिनेता विजय करेंगे रैली को संबोधित

Ram Sutar Died : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम सुतार का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

PM Modi’s Oman Visit : भारत-ओमान रिश्तों पर बोले पीएम मोदी, गूंजा ‘भारत माता की जय’

VB-G Ram G Bill : VB-जी राम जी बिल पर लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष ने कागज फेंके, ध्वनिमत से विधेयक पारित

Newsdesk Admin 18/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Road Accident News : बाइक सवार युवक की मौत, BSF जवान जिंदगी की जंग में

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर | Balod Road Accident…

Connectivity Project
Connectivity Project : सीएम ने अपने गृह जिले को दी बड़ी सौगात, 4 प्रमुख सड़कों के लिए 12.69 करोड़ मंजूर

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Noida Cab Safety Case: गलत मंशा से बदला गया रूट, छात्रा ने चलती कार से कूदकर बचाई जान

सीजी भास्कर 18 दिसम्बर Noida Cab Safety Case…

Realme Narzo 90x 5G
Realme Narzo 90x 5G : रियलमी ने भारत में अपनी लेटेस्ट नार्जो 90 सीरीज 5जी को किया लॉन्च, शुरुआती कीमत 13,999 रुपए

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी…

Sukma CMHO Allegation: वार्ड आया ने CMHO पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया, अधिकारी बोले– आरोप निराधार

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर | Sukma CMHO Allegation…

You Might Also Like

BSF Soldier Suicide
देश-दुनिया

BSF Soldier Suicide : नक्सल मोर्चे पर तैनात बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या

18/12/2025
TVK Party Chief
देश-दुनिया

TVK Party Chief : इरोड में TVK की बड़ी जनसभा आज, अभिनेता विजय करेंगे रैली को संबोधित

18/12/2025
Ram Sutar Died
देश-दुनिया

Ram Sutar Died : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम सुतार का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

18/12/2025
PM Modi's Oman Visit
देश-दुनिया

PM Modi’s Oman Visit : भारत-ओमान रिश्तों पर बोले पीएम मोदी, गूंजा ‘भारत माता की जय’

18/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?