CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत के ‘टाइगर मैन’ वाल्मीक थापर का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भारत के ‘टाइगर मैन’ वाल्मीक थापर का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By Newsdesk Admin
31/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मई |भारत के मशहूर कंजर्वेशनिस्ट और ‘टाइगर मैन’ के रूप में जाने जाने वाले वाल्मीक थापर का शनिवार को निधन हो गया. उन्होंने 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3:30 बजे लोधी इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में किया जाएगा.

वाल्मीक थापर ने भारत के वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में करीब चार दशकों तक काम किया. उनका विशेष ध्यान बाघों के संरक्षण पर था. 1988 में उन्होंने रणथंभौर फाउंडेशन की सह-स्थापना की, जो कम्युनिटी बेस्ड कंजर्वेटिव कामों के लिए एक गैर-सरकारी संगठन के रूप में मशहूर है.

बाघों के कंजर्वेशन की करते रहे वकालत

वाल्मीक थापर सशक्त एंटी-पोचिंग कानूनों और टाइगर लिविंग प्लेसेज के कंजर्वेशन के बड़े समर्थक थे. वे हमेशा चाहते थे कि बाघों के लिए ऐसे क्षेत्र सुरक्षित किए जाएं जहां मानव हस्तक्षेप न हो.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने वाल्मीक थापर के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा, “वर्मिलक थापर, संरक्षण जगत में पिछले चार दशकों के एक महान हस्ती, विशेष रूप से बाघों के लिए, अब हमारे बीच नहीं रहे. यह एक बड़ी क्षति है. आज का रणथंभौर उनकी समर्पित मेहनत और अथक उत्साह का प्रमाण है.”

कौन हैं वाल्मीक थापर?

वाल्मीक थापर के परिवार में उनके पिता रोमेश थापर, एक मशहूर पत्रकार थे, उनकी चाची इतिहासकार रोमिला थापर हैं, और उनके चचेरे भाई पत्रकार करण थापर हैं. उन्होंने थियेटर कलाकार संजना कपूर से शादी की, जो अभिनेता शशि कपूर की बेटी हैं, और उनका एक बेटा है.

वाल्मीक थापर को क्यों जाएगा याद?

वाल्मीक थापर ने 150 से ज्यादा सरकारी समितियों और टास्क फोर्स में सेवा दी, जिनमें प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाला नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ भी शामिल था. 2005 में, उन्होंने यूपीए सरकार के टाइगर टास्क फोर्स में भी काम किया, जो सारिस्का टाइगर रिजर्व से बाघों के रहस्यमय गायब होने के बाद बनाई गई थी.

BTech Student Death During Stunt: रील बनाते वक्त गई जान, बाइक फिसली और खत्म हो गया एक सपना
संभल में लगे फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्टर, इजराइली प्रोडक्ट बायकॉट करने की अपील
President Droupadi Murmu Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन की तैयारियां तेज, कलेक्टर और एसएसपी ने स्थल का किया निरीक्षण
HC Petition Dismissed : अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग पर हाई कोर्ट ने याचिका खारिज की
बड़ी खबर: पटना में दर्दनाक हादसा 🛑 शौचालय की टंकी में दम घुटने से 4 लोगों की थमी सांसें, शटरिंग खोल रहे थे मजदूर तभी फंस गए टंकी में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?