CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Infrastructure Development : अस्पताल तीरंदाजी और स्कूल भवनों के लिए 61 करोड़ रुपये मंजूर

Infrastructure Development : अस्पताल तीरंदाजी और स्कूल भवनों के लिए 61 करोड़ रुपये मंजूर

By Newsdesk Admin
06/10/2025
Share
Infrastructure Development
Infrastructure Development

सीजी भास्कर, 6 अक्टूबर। पहली बार सीएसआर फंड से 61 करोड़ की राशि विकास कार्याे (Infrastructure development) के लिए जशपुर जिले को आबंटित की गई है। इस राशि से जिले में स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा और खेल के बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए उपयोग किया जा रहा है। लगभग दो साल पहले जब जशपुर के बगिया के लाल विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था तो जिलेवासियों को पिछड़ेपन से मुक्ति की नई उम्मीद जागी थी।

Contents
  • 35 करोड़ से बन रहा है आधुनिक अस्पताल
  • 20 करोड़ से तैयार होगा तीरंदाजी केंद्र Infrastructure development
  • आठ स्कूल भवन का होगा निर्माण Infrastructure development

मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले जिला प्रवास के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को वायदा भी किया था कि जिले के विकास की ऐतिहासिक रोडमैप तैयार की जाएगी। अपने इस वायदे को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।

35 करोड़ से बन रहा है आधुनिक अस्पताल

35 करोड़ की लागत से जिला मुख्यालय जशपुर में सौ बिस्तर की क्षमता वाली अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन स्व. जगदेव राम उरांव स्मृति चिकित्सालय को संचालित करने की जिम्मेदारी वनवासी कल्याण आश्रम को दी गई है। इस अस्पताल भवन के निर्माण का कार्य रायगढ़ रोड में कल्याण आश्रम अस्पताल के प्रांगण में तेजी से चल रहा है। स्वीकृत राशि में से 17 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अगले साल 2026 तक इस भवन का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार 18 करोड़ की राशि इस आधुनिक अस्पताल में आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों और भौतिक संसाधन जुटाने के लिए की जाएगी।

20 करोड़ से तैयार होगा तीरंदाजी केंद्र Infrastructure development

जिले में तीरंदाजी केंद्र के निर्माण के लिए सीएसआर फंड से 20.53 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई है। एनटीपीसी के सीएसआर फंड से इस तीरंदाजी केंद्र के लिए जिला प्रशासन ने सन्ना में जमीन तय कर ली है। इस आवासीय तीरंदाजी केंद्र में खिलाड़ियों को आधुनिक संसाधनों के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षक उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का लक्ष्य दिवंगत कुमार दिलीप सिंह जूदेव के सपने का मूर्त रूप देते हुए पहाड़ी कोरवाओं की धर्नुविद्या को निखार कर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं योग्य बनाना है। वर्तमान में खनिज न्यास निधि के सहयोग से एकलव्य अकादमी संचालित हो रही है। यहां तीरंदाजी, तैराकी और ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आठ स्कूल भवन का होगा निर्माण Infrastructure development

सीएसपीटीसीएल के सीएसआर फंड से जिले में 8 स्कूल भवनों (Infrastructure development) के निर्माण के लिए 6 करोड़ 19 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें फरसाबहार ब्लॉक के पंडरीपानी, गारीघाट, कंदईबहार, कांसाबेल ब्लॉक के बांसबहार, कुनकुरी ब्लॉक के गिनाबहार, लोधमा, बगीचा ब्लॉक के टटकेला और दुलदुला में नए स्कूल भवन बनाए जाएंगे। इन स्कूल भवनों के निर्माण से छात्रों को बेहतर सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

https://chat.whatsapp.com/BHtDxcUPa2p6ATl8qrPbiO?mode=ac_t

NH-49 Accident : ट्रेलर ने खड़ी हार्वेस्टर को मारी जोरदार टक्कर, हार्वेस्टर चालक की मौके पर मौत
RMC Officers Transfer : नगर निगम रायपुर में बदली जिम्मेदारियां, कई जोनों में इंजीनियरिंग अमले का फेरबदल
वीडियो कॉल के बाद फंदे पर लटकी किशोरी, नाबालिग बॉयफ्रेंड पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप..
AIIMS Convocation Controversy  : दीक्षांत समारोह के निमंत्रण पत्र से सांसद समेत कई नाम गायब
Jaggi Murder Case : 23 साल पुराने जग्गी हत्याकांड में फिर हलचल, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?