CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मैनपाट में गरमाया माहौल: बुलडोजर एक्शन में 16 घर ध्वस्त, विरोध के बीच पुलिस अलर्ट

मैनपाट में गरमाया माहौल: बुलडोजर एक्शन में 16 घर ध्वस्त, विरोध के बीच पुलिस अलर्ट

By Newsdesk Admin
17/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 अप्रैल |

सरगुजा के मैनपाट में 16 मकान अतिक्रमण कर बनाए गए थे। उन्हें खाली करने अंतिम नोटिस दिया गया था, जिसकी मियाद पूरी हो गई है। अब प्रशासनिक अमले ने शुक्रवार को अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से तोड़ना शुरू कर दिया है। पहले से मैनपाट में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिए गए थे। यह कार्रवाई मैनपाट के कमलेश्वरपुर में हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, रोपाखार में अतिक्रमण पर बने 16 मकानों को तोड़ने के लिए पहले ही प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रशासनिक अमले के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। रोपाखार के चौक से कार्निवाल ग्राउंड के बीच बने 4 मकानों को फिलहाल तोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कितने घरों को तोड़ा जाना है।

विरोध के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

प्रशासन की तरफ से अतिक्रमणकारियों को पहले कब्जा हटाने के लिए अंतिम नोटिस दिया जा चुका था। अतिक्रमण हटाने सुबह प्रशासनिक अमला पहुंचा तो खलबली मच गई। लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध शुरू किया। विरोध प्रदर्शन के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह भी मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अमले की तरफ से लोगों को सामान निकालने के लिए कुछ देर की मोहलत दी गई, इसके बाद मकानों को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है।

माल रोड के लिए हटाए जाएंगे 44 कब्जे

रोपाखार में ही पर्यटन को बढ़ावा देने माल रोड स्वीकृत किया गया है। माल रोड के लिए 44 लोगों को बेजा कब्जा हटाने का नोटिस दिया गया है। मैनपाट के रोपाखार में शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण के कारण पर्यटन विकास के लिए भी जगह नहीं मिल पा रही है। इस कारण बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जा रहा है।

Shyam Baba Temple : रायपुर में बनने जा रहा दूसरा बड़ा श्याम मंदिर, 20 हजार वर्गफीट में बनेगा भव्य परिसर, दिसंबर में भूमि पूजन
Fraud in the name of home loan : कंपनी बनाकर लोगों को लगाया करोड़ों का चूना
Lucknow Missing Girl Case: 22 दिन से लापता टेलीकॉलर साक्षी, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप
Big News : कोलकाता रेप-मर्डर केस ✅ सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को दी ये हिदायत…..❗ पढ़िए पूरी खबर….❓
“अच्छे माहौल के लिए घर और मन को साफ रखना जरूरी है” – पं. प्रदीप मिश्रा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arshdeep Singh T20 Wickets Record
Arshdeep Singh T20 Wickets Record : अर्शदीप सिंह इतिहास रचने से सिर्फ 5 विकेट दूर, T20 इंटरनेशनल में बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

Arshdeep Singh T20 Wickets Record  : ऐसे में…

Sirpur UNESCO World Heritage : छत्तीसगढ़ के सिरपुर को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल

Sirpur UNESCO World Heritage : केंद्रीय संस्कृति एवं…

NSUI Protest
NSUI Protest : रायपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त के 21 फीट के पुतले जलाए

प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन…

Fake Currency
Fake Currency : कोरबा में दशहरा मेले में नकली नोट चलाते दो आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार के जाली नोट जब्त

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दशहरा मेले के दौरान…

Police Memorial Day
Police Memorial Day : रायगढ़ में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, 154 पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े गए

रायगढ़ के रक्षित केंद्र उर्दना स्थित शहीद परेड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?