CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिला पेशेवरों को सशक्त बनाने की पहल – जानिए क्या है “शक्ति आन्या लीडरशिप कैस्केडिंग कार्यक्रम”

महिला पेशेवरों को सशक्त बनाने की पहल – जानिए क्या है “शक्ति आन्या लीडरशिप कैस्केडिंग कार्यक्रम”

By Newsdesk Admin 29/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 अगस्त। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा महिला कर्मचारियों हेतु “शक्ति – आन्या लीडरशिप कैस्केडिंग कार्यक्रम” के तहत अर्ध-दिवसीय सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिला पेशेवरों को आवश्यक प्रबंधकीय एवं पारस्परिक क्षमताओं से सशक्त बनाना था।

प्रारंभ में सहायक महाप्रबंधक (आरसीएल) सुश्री विनीता वर्मा ने “शक्ति – आन्या 2.0 पहल” से प्रतिभागियों को परिचित कराते हुए कार्यक्रम का संक्षिप्त सारांश प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर सत्र विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित महाप्रबंधक (इंस्ट्रुमेंटेशन) श्रीमती सिम्मी गोस्वामी, सहायक महाप्रबंधक (ईडीडी) सुश्री प्रभा, सहायक महाप्रबंधक (ओ एंड एम) सुश्री राखी तिवारी तथा सहायक महाप्रबंधक (आरसीएल) सुश्री विनीता वर्मा ने अपने व्याख्यान से महिला कर्मचारियों को अपने करियर विषय में सोचने तथा उच्च पद तक पहुंचने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में चार सहभागिता आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से नेतृत्व के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई।

प्रत्येक सत्र को आन्या 2.0 से प्रशिक्षित वक्ताओं ने प्रस्तुत किया और अंत में आयोजित प्रश्नोत्तरी सत्र ने प्रतिभागियों को आत्मचिंतन, संवाद और गहन समझ का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम में आयोजित सत्रों की शुरुआत श्रीमती सिम्मी गोस्वामी द्वारा “स्टैंड टाल, स्पीक ट्रू – आत्म-जागरूकता की शक्ति” से हुई। इसके बाद सुश्री प्रभा ने “नेविगेटिंग चेंज– कार्य की माँगों और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन” विषय पर अपने विचार साझा किए।

तीसरे सत्र में श्रीमती विनिता ने “द रिवोल्युनशरी पाथ टू बिग चेंज- छोटे-छोटे आदतों से बड़ा बदलाव” पर प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। जबकि समापन सत्र में सुश्री राखी तिवारी ने “फ्रॉम पैसिव टू पॉवरफुल– आत्म-पक्षधरता और नेटवर्किंग की भूमिका” पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

इन सभी सत्रों ने प्रभावशाली दृष्टिकोण प्रस्तुत किए व ऐसे व्यावहारिक उपकरण भी दिए जिन्हें प्रतिभागी अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में लागू कर सकते हैं। 

कार्यक्रम का इंटरैक्टिव स्वरूप और प्रश्नोत्तर संवाद ने इस संदेश और प्रबल किया कि नेतृत्व की शुरुआत व्यक्ति के भीतर से होती है।

You Might Also Like

CG Board Paper Leak 2026: 12वीं हिंदी परीक्षा रद्द, अब 10 अप्रैल को फिर होगा एग्जाम

Raigarh Opium Farming Case 2026: सब्जियों के बीच उग रही थी अफीम, दो दिनों में दो खुलासों से हड़कंप

Bilaspur Sunday Market Fight 2026: बैग चोरी के शक ने मचाया बवाल, बाजार में दुकानदार-ग्राहक के बीच हाथापाई

Khallari Ropeway Accident 2026: रोपवे हादसे ने छीनी नई दुल्हन की जिंदगी, घायल पति नहीं दे पाया अंतिम विदाई

Bastar Literacy Mission 2026: अधूरी पढ़ाई से नई शुरुआत तक, बस्तर में फिर जगी सीखने की लौ

Newsdesk Admin 29/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Board Paper Leak 2026: 12वीं हिंदी परीक्षा रद्द, अब 10 अप्रैल को फिर होगा एग्जाम

CG Board Paper Leak 2026 : Chhattisgarh Board…

Chhattisgarh Weather Update 2026: मौसम साफ होते ही चढ़ेगा पारा, अगले 3 दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगी गर्मी

Chhattisgarh Weather Update 2026 : Chhattisgarh में बीते…

Raigarh Opium Farming Case 2026: सब्जियों के बीच उग रही थी अफीम, दो दिनों में दो खुलासों से हड़कंप

Raigarh Opium Farming Case 2026 : Raigarh जिले…

Papa Rao Surrender Bastar : पापा राव के सरेंडर पर सरकार का बड़ा दावा, विजय शर्मा बोलेछत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म

सीजी भास्कर, 24 मार्च। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे…

Afim Dda Cura Sizure : दुर्ग में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अफीम-डोडा चूरा तस्करी में 3 और गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 24 मार्च। छत्तीसगढ़ के Durg जिले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Imran Khan Judiciary Row 2026: जेल से इमरान का बड़ा हमला, ‘जजों ने बेच दिया जमीर’ बयान से मचा सियासी भूचाल

23/03/2026
India Fast Bowler Yorker Specialist
खेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

India Fast Bowler Yorker Specialist : 5 साल बाद वापसी का मौका! IPL 2026 में चमकेंगे ‘यॉर्कर किंग’ टी. नटराजन, Team India में एंट्री की फिर उम्मीद

22/03/2026
Heavy Vehicle Ban Raipur
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

20/03/2026
Durg Opium Smuggling Case
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

18/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?