CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अक्षय तृतीया के दिन राम दरबार में मूर्तियों की स्थापना, जून में होगी भव्य प्राण प्रतिष्ठा- चंपत राय

अक्षय तृतीया के दिन राम दरबार में मूर्तियों की स्थापना, जून में होगी भव्य प्राण प्रतिष्ठा- चंपत राय

By Newsdesk Admin
10/04/2025
Share

अयोध्या , 10 अप्रैल 2025 :

Ram Mandir in Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर एक और ऐतिहासिक पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आज प्रेसवार्ता कर बताया कि राम दरबार समेत सप्त मंदिरों में मूर्तियों की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 30 अप्रैल अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर राम दरबार की मूर्तियां प्रथम तल पर स्थापित की जाएंगी और जून महीने में भव्य तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा.

प्रथम तल पर स्थित परकोटा में छह मंदिरों की स्थापना की जाएगी, जिनमें सूर्य देव, भगवती, अन्नपूर्णा, शिवलिंग, गणपति और हनुमान जी की मूर्तियां शामिल हैं. इसके अतिरिक्त शेषावतार मंदिर में लक्ष्मण जी की, जबकि सप्त मंडप में महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य मुनि, निषाद राज, शबरी और अहिल्या की मूर्तियां स्थापित होंगी.

जयपुर से मकराना मार्बल की मूर्तियां लाने की तैयारी

चंपत राय ने बताया कि सभी मूर्तियों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और उनके श्रृंगार हेतु वस्त्र व आभूषण तैयार किए जा रहे हैं. ये सभी मूर्तियां सफेद मकराना मार्बल से बनी हैं. 15 अप्रैल के बाद इन मूर्तियों को जयपुर से अयोध्या लाया जाएगा और मूर्तियों के पहुंचते ही उन्हें उनके निर्धारित स्थानों पर स्थापित किया जाएगा.

30 अप्रैल अक्षय तृतीया को राम दरबार की मूर्तियां गर्भगृह में स्थापित कर दी जाएंगी. इसके बाद जून महीने में ट्रस्ट के सभी सदस्यों की उपस्थिति में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें जलवास, अन्नवास, औषधिवास और शैय्या जैसे वैदिक अनुष्ठान होंगे.

मंदिर में प्रवेश करने के लिए 4 मुख्य द्वार बनाए जाएंगे

चंपत राय ने बताया कि जैसे ही मूर्तियों की स्थापना शुरू होगी, मंदिर के भीतर से सभी टावर क्रेन हटा दिए जाएंगे. इसका मतलब होगा कि मंदिर के आंतरिक निर्माण कार्य अब पूर्ण हो चुका है. उत्तर और दक्षिण दिशा में अधूरे परकोटे का निर्माण कार्य भी जल्द प्रारंभ किया जाएगा. परकोटा निर्माण 2025 तक पूरा हो जाएगा.

राम मंदिर में चार प्रमुख द्वार बनाए जा रहे हैं. एक द्वार क्रॉसिंग 11, दूसरा क्रॉसिंग 3 और तीसरा रामजन्मभूमि का मूल प्रवेश द्वार होगा. इन द्वारों के नाम भारत की चार प्रमुख आध्यात्मिक परंपराओं रामानुज, शंकराचार्य, माधवाचार्य और रामानंदाचार्य के अनुसार रखे जाएंगे, जिससे संपूर्ण भारत की आध्यात्मिक एकता का प्रतीक बने.

मंदिर में गिलहरी की भी प्रतिकात्मक स्थापना की जाएगी

राम दरबार परिसर में तुलसीदास जी की मूर्ति की स्थापना पहले ही हो चुकी है. यात्रियों के लिए सुविधा केंद्र का निर्माण भी पूरा हो रहा है. जहां 2-4 लाख श्रद्धालु तुलसीदास जी के दर्शन कर सकेंगे. इसके अतिरिक्त प्रयागराज के पुरंदर दास और आंध्र प्रदेश के एक संत की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी. साथ ही गिलहरी की भी प्रतीकात्मक स्थापना की जाएगी, जो रामकाज में समर्पण का प्रतीक है.

SZA Mahashivratri 2026 : कौन हैं SZA? पीली साड़ी में ‘शिव शंभू’ का जयकारा लगाकर महाशिवरात्रि मंच पर छा गईं ग्रैमी विनर सिंगर
संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई होगी:हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ बाहरी दीवारों पर रंग-रोगन करें, ढांचे को नुकसान न हो
Russia Ukraine War : यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला, 2 कर्मचारियों की मौत, 14 घायल
टहलते-टहलते हुई तकरार, Girlfriend के सिर और कमर पर गोलियां मार युवक फरार
Delhi Air Pollution: राजधानी में 90% नमी से और घनी हुई धुंध, AQI फिर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

Paddy Crop
Paddy Crop : बारिश के बाद धान की फसल पर मंडरा रहा कीट-रोग का खतरा, कृषि विभाग ने दी सलाह

लगातार बारिश और खेतों में बढ़ी नमी को…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, न्यायालय ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के…

Nyoata Bhoj
Nyoata Bhoj : नई गणवेश पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, स्कूल में हुआ न्योता भोज

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक शाला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?