CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL 2025: प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले पर मानसून का साया, जानें कहां खेले जा सकते हैं मुकाबले

IPL 2025: प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले पर मानसून का साया, जानें कहां खेले जा सकते हैं मुकाबले

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share

14 मई 2025

IPL 2025 Playoff and Final Match Weather Prediction: प्लेऑफ की तारीखें जारी कर दी गई हैं. क्वालिफायर-1 29 मई को, एलिमिनेटर 30 मई को और क्वालिफायर-2 1 जून को होगा.

IPL 2025 Playoff and Final Match Weather Prediction: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टाटा आईपीएल 2025 के शेष सत्र को 17 मई से फिर शुरू करने का ऐलान किया है. सोमवार को जारी बयान में बोर्ड ने बताया कि टूर्नामेंट छह शहरों में आयोजित होगा और फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा. यह निर्णय उस समय लिया गया जब पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 8 मई को होने वाला मुकाबला रद्द कर दिया गया था. इसकी वजह पाकिस्तान द्वारा भारतीय वायु क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश थी, जिससे चंडीगढ़ के पास स्टेडियम में ब्लैकआउट हो गया था. इसके बाद सुरक्षा कारणों से लीग को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था. हालांकि अब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद को लेकर संघर्षविराम की स्थिति बनने के बाद टूर्नामेंट को फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया.

लीग मुकाबले इन छह शहरों में खेले जाएंगे
BCCI के अनुसार, पहला मैच 17 मई को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. लीग चरण के मुकाबले छह शहरों – बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद और मुंबई में आयोजित किए जाएंगे. प्लेऑफ मुकाबलों के स्थानों की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है.

हालांकि प्लेऑफ की तारीखें जारी कर दी गई हैं. क्वालिफायर-1 29 मई को, एलिमिनेटर 30 मई को और क्वालिफायर-2 1 जून को होगा, जबकि फाइनल 3 जून को खेला जाएगा. कुल 17 मुकाबले होंगे, जिनमें दो डबल-हेडर शामिल हैं और ये दोनों रविवार को रखे गए हैं.

कोलकाता की मेजबानी पर सस्पेंस
प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. पहले के कार्यक्रम में कोलकाता को फाइनल और प्लेऑफ की मेज़बानी दी गई थी, लेकिन अब ऐसी अटकलें हैं कि मुंबई और अहमदाबाद को नए वेन्यू के तौर पर चुना जा सकता है. इसके पीछे कोलकाता में जून की शुरुआत में संभावित बारिश को कारण बताया जा रहा है. हालांकि मौसम से जुड़े आंकड़े बताते हैं कि जून के पहले 10 दिनों में कोलकाता में बारिश का असर कम ही देखने को मिला है. मौसम विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि इतने पहले सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है.

कोलकाता के वेन्यू को लेकर चर्चा थी, लेकिन Accuweather.com के रिपोर्ट के मुताबिक बात करें तो 29 मई जो नए तारीखों के हिसाब से प्लेऑफ मुकाबलों के लिए चुना गया है उस दिन से लेकर फाइनल 3 जून की तारीख तक कोलकाता में गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है जिसकी वजह से ये अनुमान लगाया जा रहा है ऐसे में वेन्यू के ऐलान को लेकर अभी और इंतजार करना पर सकता है.

सूत्रों के अनुसार, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) इस मुद्दे पर बीसीसीआई से लगातार संपर्क में है और अपनी तरफ से मजबूत दलीलें दे रही है. बारह वर्षों बाद फाइनल की मेज़बानी पाने के बाद CAB इसे गंवाना नहीं चाहती. हो सकता है कि अगले कुछ दिनों में मौसम से जुड़े विशेषज्ञ भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखें. जब तक बीसीसीआई अंतिम निर्णय नहीं लेता, तब तक मुंबई और अहमदाबाद सिर्फ संभावित विकल्प बने रहेंगे. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजन का अंतिम मुकाम कौन सा मैदान बनता है.

RR vs MI : मुंबई इंडियंस की लगातार छठी जीत से टॉप पर पहुंची, राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर
INDW vs SLW Live : वर्ल्ड कप में भारत का विजयी आगाज, हरमन ब्रिगेड ने श्रीलंका को हराया
Eliminator Mi Vs Gt : एलिमिनेटर मैच में पांच बार की चैंपियन करेगी जीतने की कोशिश, दूसरी बार फाइनल में पहुंचने उतरेगी शुभमन ब्रिगेड
IPL Opening Ceremonies: सलमान खान, कैटरीना कैफ और माधुरी दीक्षित आईपीएल में मचाएंगे धमाल, इस बार 13 शहरों में ओपनिंग सेरेमनी!
FIFA World Cup 2026 : तीसरी बार टूटा इटली का सपना, 4 बार की चैंपियन टीम समेत 5 दिग्गज बाहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

सड़क अधूरी छोड़ भागा ठेकेदार, नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ भरी सड़क पर की धान की रोपाई

कोरिया जिले की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन…

BJP District Presidents Audio
BJP District Presidents Audio : बातचीत का ऑडियो वायरल, नाश्ते के खर्च को लेकर बढ़ा विवाद

BJP District Presidents Audio : वायरल ऑडियो की…

Chhattisgarh Rain Alert 
Chhattisgarh Rain Alert : बारिश का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी

Chhattisgarh Rain Alert :प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों…

Gariaband Police Attack
Gariaband Police Attack : अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 6 आरोपी पकड़े गए

Gariaband Police Attack : पुलिस अब पूरे मामले…

BJP Councillor Son FIR
BJP Councillor Son FIR : मारपीट का आरोप: निगम ड्राइवर की शिकायत पर FIR

BJP Councillor Son FIR :कोतवाली पुलिस ने शिकायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?