CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL 2026 Auction Date : आ गई IPL ऑक्शन की तारीख, 15 नवंबर तक खिलाड़ी होंगे रिटेन, फिर…

IPL 2026 Auction Date : आ गई IPL ऑक्शन की तारीख, 15 नवंबर तक खिलाड़ी होंगे रिटेन, फिर…

By Newsdesk Admin
10/10/2025
Share
IPL 2026 Auction Date
IPL 2026 Auction Date

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026 Auction Date) की नीलामी की तारीख लगभग तय हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी सीजन का IPL Auction 2026 13 से 15 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी फ्रेंचाइज़ी अधिकारियों ने बीसीसीआई के साथ हुई चर्चा के बाद साझा की है। हालांकि अभी तक IPL गवर्निंग काउंसिल की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

‘क्रिकबज़’ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑक्शन कहां होगा क्या यह एक बार फिर विदेशी धरती पर (IPL 2026 Auction Date) आयोजित किया जाएगा या भारत में — इस पर फैसला अभी लंबित है। पिछले दो सीजन में नीलामी विदेश में हुई थी; 2023 में दुबई में और 2024 में जेद्दा (सऊदी अरब) में। सूत्रों का कहना है कि इस बार मिनी ऑक्शन भारत में भी हो सकता है, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय अभी बाकी है।

बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइज़ियों को 15 नवंबर तक उन खिलाड़ियों की सूची (IPL 2026 Auction Date) जमा करने का निर्देश दिया है जिन्हें वे रिटेन या रिलीज करना चाहती हैं। यह “रिटेंशन डेडलाइन” इस बार बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि टीमों की रणनीति और बैलेंस इसी पर निर्भर करेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, बड़े बदलाव की संभावना फिलहाल कम है, सिवाय चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के — जो पिछले सीजन में पॉइंट्स टेबल के निचले पायदान पर रहीं।

CSK से कौन होंगे रिलीज

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स की रिलीज लिस्ट में दीपक हुड्डा, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, सैम करन और डेवोन कॉनवे जैसे नाम शामिल हो सकते हैं। पांच बार की चैंपियन CSK के पास आर. अश्विन के IPL से रिटायर होने के बाद पहले ही ₹9.75 करोड़ का अतिरिक्त बजट जुड़ चुका है।

RR से कौन होंगे रिलीज

वहीं राजस्थान रॉयल्स (IPL 2026 Auction Date) की संभावित रिलीज लिस्ट में संजू सैमसन का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है, यदि फ्रेंचाइज़ी उन्हें किसी अन्य टीम के साथ ट्रेड करने में असफल रहती है। साथ ही वानिंदु हसरंगा और महीश तीक्ष्णा को लेकर भी चर्चा जारी है, लेकिन हेड कोच कुमार संगकारा की वापसी के बाद इस योजना में बदलाव संभव है।

नई टीमों में जाएंगे स्टार खिलाड़ी

मिचेल स्टार्क, टी. नटराजन, मयंक यादव, डेविड मिलर, आकाश दीप और वेंकटेश अय्यर जैसे कई खिलाड़ी नई फ्रेंचाइज़ियों की तलाश में हो सकते हैं। फ्रेंचाइज़ी चर्चाओं के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन नीलामी में सबसे ज्यादा डिमांड वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। उन्होंने पिछली नीलामी चोट के कारण मिस की थी, लेकिन इस बार उन्हें बड़ी बोली मिलने की उम्मीद है।

आईपीएल 2026 (IPL 2026 Auction Date) नीलामी क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस साल की सबसे बड़ी खबर बनने जा रही है — जहां करोड़ों की बोली, नई रणनीतियां और खिलाड़ियों के करियर का भविष्य तय होगा।

IPL 2026 Auction Date: रिटेंशन के बाद नीलामी का शेड्यूल फाइनल, अगले महीने अबू धाबी में लगेगी खिलाड़ियों की बोलियाँ
IPL 2026 Shardul Thakur: नेट बॉलर से ‘मैच विनर’ तक, मुंबई इंडियंस ने दिया भरोसे का सबसे बड़ा तोहफा
जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास?…
Rinku Singh Stats : 5 छक्कों का ‘कर्ज’… कब तक इसका ब्याज खाएंगे रिंकू, कब तक सूद चुकाएगा KKR!
Sai Sudharsan : नंबर तीन पर साई सुदर्शन को मिलेगा भरोसे का साथ, कोच गंभीर ने बताए टीम इंडिया के बड़े प्लान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?