CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jairam Ramesh On PM Modi : पीएम मोदी पर जयराम रमेश ने साधा निशाना, कहा- ‘पहले की सरकार के किए कामों का श्रेय’

Jairam Ramesh On PM Modi : पीएम मोदी पर जयराम रमेश ने साधा निशाना, कहा- ‘पहले की सरकार के किए कामों का श्रेय’

By Newsdesk Admin
07/06/2025
Share
Jairam Ramesh On PM Modi
Jairam Ramesh On PM Modi

सीजी भास्कर, 07 जून। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज (6 जून) को चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया है। साथ ही पीएम मोदी ने अंजी ब्रिज का उद्घाटन किया है और वंदे भारत को भी हरी झंडी दिखाई है। साथ ही पीएम मोदी (Jairam Ramesh On PM Modi) ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को संबोधित भी किया है। इसको लेकर ही पूरे देश में यूएसबीआरएल की चर्चा जोरों से हो रही है।

Contents
  • जयराम ने क्या कहा (Jairam Ramesh On PM Modi)
  • पीएम मोदी श्रेय लेने में आगे- जयराम रमेश (Jairam Ramesh On PM Modi)

ऐसे समय ही कांग्रेस की तरफ से पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए बयान सामने आया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लाइन को शासन में निरंतरता का उदाहरण बताया है। उनका कहना है कि, बारामूला और काजीगुंड के बीच की 135 किमी रेल लिंक 26 जून 2013 में ही शुरू कर दी गई थी।

जयराम ने क्या कहा (Jairam Ramesh On PM Modi)

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि, आज पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। यूएसबीआरएल भी ब्रह्मोस की तरह ही शासन में निरंतरता का एक उदाहरण है। जिसको प्रधानमंत्री कभी स्वीकार नहीं करते हैं लेकिन उससे बचा भी नहीं जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि, ‘सच्चाई ये है कि शासन में हमेशा ही निरंतरता होती है। ये जो उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला प्रोजेक्ट है, उसको मार्च 1995 में ही मंजूरी दे दी गई थी।

नरसिम्हा राव ने पीएम रहते ही इसको मंजूरी दी थी। इसके बाद मार्च 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते वक्त इस प्रोजेक्ट को नेशनल प्रोजेक्ट का दर्जा दिया था। बारामूला से लेकर श्रीनगर, श्रीनगर से लेकर अनंतनाग, अनंतनाग से काजीगुंड और काजीगुंड से लेकर बनिहाल तक इस योजना का उद्घाटन भी 2014 से पहले ही कर दिया गया था।’

पीएम मोदी श्रेय लेने में आगे- जयराम रमेश (Jairam Ramesh On PM Modi)

जयराम रमेश ने कहा कि, ‘272 किमी में से 160 किमी ट्रैक का उद्घाटन तो 2014 से पहले ही कर दिया गया था।’ चिनाब ब्रिज पर कहा कि, ये एक प्रतिष्ठित ब्रिज है। हम भारतीय रेल को बधाई देते हैं।

जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए ये बहुत ही जरूरी है। साथ ही भारतीय रेल के लिए ये एक बहुत ही बड़ उपलब्धि भी है। लेकिन कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी को याद दिलाना चाहती है कि उनके शासन में निरंतरता को स्वीकारना चाहिए। पहले की सरकार की तरफ से जो काम किए हुए हैं, पीएम मोदी उनका श्रेय लेने में बहुत आगे हैं। जिसमें उनका कोई मुकाबला नहीं है।

Hibatullah Akhundzada Order : तालिबान में सत्ता का नया गणित: अखुंदजादा के एक आदेश से 25 बड़े अफसर इधर से उधर
Resolve against terrorism remains unwavering : ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी
Chintan Shivir : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू
ऊंचाई से गिर गए दो मजदूर भाई : कॉलोनी में काम करते समय हादसा, 11 KV करंट की चपेट में आए
बिहार चुनाव से पहले सियासी बवाल: तेजस्वी ने EC पर उठाए सवाल, बोले- “लोकतांत्रिक अधिकार छीना जा रहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Assault : पार्किंग विवाद में गार्ड की पिटाई का मामला, दो कारोबारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जगदलपुर में पार्किंग को…

CGPSC SI Exam : सीजीपीएससी एसआई परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, बस्तर के 6 केंद्रों में 2104 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग…

Janjgir Road Protest : जर्जर सड़क से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, भारी बारिश में भी नहीं छोड़ा आंदोलन

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़…

Teacher Course : सरकारी शिक्षक बनना है तो पहले समझ लें नया नियम, हर कोर्स नहीं दिलाएगा हर स्कूल में नौकरी

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। सरकारी स्कूल में शिक्षक…

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल और डीजल कब होंगे सस्ते, केंद्रीय मंत्री ने कीमतों को लेकर दिया बड़ा अपडेट

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। देश में पेट्रोल और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?