CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jammu-Kashmir: मुहर्रम को लेकर CM उमर अब्दुल्ला ने दिए निर्देश, अमरनाथ यात्रा का जिक्र कर बोले- ‘प्रशासन का ध्यान सिर्फ…’

Jammu-Kashmir: मुहर्रम को लेकर CM उमर अब्दुल्ला ने दिए निर्देश, अमरनाथ यात्रा का जिक्र कर बोले- ‘प्रशासन का ध्यान सिर्फ…’

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

जम्मू-कश्मीर , 19 जून 2025 :

Jammu Kashmir Muharram 2025: जम्मू-कश्मीर में मुहर्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार (18 जून) को मुहर्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा और अंतिम रूप देने के लिए हाई लेवल बैठक की. मुख्यमंत्री ने इसके लिए सभी व्यवस्थाएं बेहद ही कुशलता और सावधानी से करने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता पर जोर दिया.

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ”हम अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और हमारी तरफ से कोई कमी नहीं होनी चाहिए.” बैठक में जम्मू-कश्मीर के मंत्री, सीएम के सलाहकार नासिर असलम वानी, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विधायक और शिया और अन्य धार्मिक संगठनों के प्रमुख प्रमुख शामिल हुए.

मुहर्रम को लेकर CM उमर अब्दुल्ला ने दिए निर्देश

सीएम ने कहा, ”इस बैठक का आकार और संरचना उस महत्व को दर्शाती है, जो हम मुहर्रम के पवित्र महीने को देते हैं. प्रशासन का ध्यान सिर्फ मुहर्रम के पहले 10 दिनों तक सीमित नहीं होना चाहिए. ये दो महीने और आठ दिनों तक चलते हैं, ऐसे में सरकार को मुहर्रम के 10वें दिन के बाद भी जवाबदेह बने रहना चाहिए.”

मुहर्रम की व्यवस्था की देख-रेख के लिए नोडल अधिकारी

इस साल मुहर्रम के साथ अमरनाथ यात्रा होने की बात स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने दोनों कार्यक्रमों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पर बढ़ी हुई जिम्मेदारी का जिक्र किया. इसके लिए उन्होंने अंतर-विभागीय प्रयासों के को-ऑर्डिनेशन और केंद्र शासित प्रदेश में मुहर्रम व्यवस्था की देखरेख करने के लिए, डिविजनल कमिश्नर से स्वतंत्र एक सचिव स्तर के नोडल अधिकारी की नियुक्ति की घोषणा की. 

पानी, राशन और स्वच्छता पर भी जोर

बैठक के दौरान अब्दुल्ला ने मुख्य फोकस क्षेत्रों का जिक्र किया. उन्होंने टैंकरों की तैनाती और प्रमुख जगहों पर स्टोरेज टैंकों के जरिए लगातार जल उपलब्धता का भरोसा दिया. अब्दुल्ला ने खाद्य विभाग को एफसीआई के साथ को-ऑर्डिनेशन करके समय पर राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बैठक के दौरान, नगर निकायों और स्वास्थ्य विभाग को स्वच्छता अभियान तेज करने और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया. अग्निशमन और इमरजेंसी सर्विस से संबंधित विभागों को भी सतर्क किया गया.

UP Politics : कौन होगा यूपी भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष? रेस में ये 5 चेहरे सबसे आगे
CM Mohan Relief to Chhattisgarh: 5 करोड़ की मदद और राहत सामग्री से भरी ट्रेन रवाना
राम मंदिर को दान में मिला कितना सोना? नृपेंद्र मिश्र ने दी अहम जानकारी
IND vs SA T20 Fog Controversy: ‘केरल आइए’—लखनऊ में मैच रद्द होने पर थरूर की अपील, शेड्यूल पर शुक्ला का संकेत
Big Breaking 🛑 साहब, वो दूसरे मर्दों से मिलती थी इसलिए पत्नी को काट दिया 🛑 हत्या कर पति पहुंचा थाना और पुलिस को सौंप दिया चाकू, तीन बच्चे हुए अनाथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Nirmala
Balod Nirmala School Inspection : बालोद के निर्मला स्कूल में DEO का औचक निरीक्षण, गाइडलाइन के उल्लंघन पर प्रबंधन को नोटिस

Balod Nirmala School Inspection : DEO ने स्पष्ट…

Korba Double Suicide Case
Korba Double Suicide Case : कोरबा में युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Korba Double Suicide Case :दोनों ने गांव के…

Dhamtari Fake Paneer Action
Dhamtari Fake Paneer Action : नकली पनीर के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई, डेयरी, होटल और कैफे में चला जांच अभियान

Dhamtari Fake Paneer Action : साथ ही संचालकों…

JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला
JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला

21 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को 7…

Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित
Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक (Congress…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?