CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jharkhand में धर्म-संप्रदाय के…’ हेमंत सोरेन का BJP पर बड़ा आरोप

Jharkhand में धर्म-संप्रदाय के…’ हेमंत सोरेन का BJP पर बड़ा आरोप

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की विपक्षी पार्टियों पर धर्म, संप्रदाय और जाति के नाम पर जहर फैलाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने शुक्रवार को हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 46वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राज्य के लोगों से विभाजनकारी ताकतों से सतर्क रहने और एकजुटता के साथ उनका मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया।

CM Hemant Soren ने कहा, “हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आदिवासी, दलित और सभी वर्ग के लोगों की एकता ही झारखंड और देश की ताकत रही है. हमें संकल्प लेना होगा कि पर्व-त्योहार के मौके पर खुराफात फैलाने वालों के मंसूबे को किसी भी हाल में सफल नहीं होने देंगे.”

लोगों का घर से निकला कर दिया था मुश्किल- हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन के मुताबिक, “राज्य में जब भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार थी, तब उन्होंने सांप्रदायिक उन्माद इस कदर फैला दिया था कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था. यह झारखंड का दुर्भाग्य रहा कि जिन पार्टियों ने अलग राज्य का विरोध किया, राज्य बनने के बाद उन्हीं के हाथों में सबसे ज्यादा समय तक सत्ता रही. आखिरकार झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूरी ताकत और बड़े संकल्पों के साथ लड़ाई लड़ी और 2019 में इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंका.”

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि 2019 में सत्ता में आने के बाद केंद्र की सरकार के इशारे पर उन्हें लगातार पांच वर्षों तक लोगों को परेशान किया और झूठे आरोपों के तहत जेल भिजवा दिया गया. उन्होंने दावा किया कि अगर वे लोकसभा चुनाव के दौरान जेल के बाहर होते तो राज्य की एक भी सीट भारतीय जनता पार्टी के पास नहीं जाती.

हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली- सीएम

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलनकारियों के खून-पसीने से सींची गई पार्टी है. हमारा संकल्प है कि हम राज्य में हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली की मुस्कान लाएंगे।

हमारी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनके बैंक खाते में सीधे रकम भेजना शुरू किया. राज्य में आज एक भी बुजुर्ग ऐसा नहीं है, जो पेंशन से वंचित हो. हमने जनता से जितने भी वादे किए हैं, सबको एक-एक कर धरातल पर उतारेंगे।
दिल्ली में शुरू हुआ ‘नेशनल बायोबैंक’, जानिए कैसे मरीजों को पहुंचाएगा फायदा
प्रयागराज महाकुंभ में स्नान और मेला दर्शन लाभ के लिए विधायक रिकेश सेन की वैशाली नगर रहवासियों के लिए एक और विशेष पहल, मात्र एक तरफ के स्लीपर किराये से पहुंच सकेंगे महाकुंभ
Chhattisgarh Temple Crowd New Year : नए साल की सुबह आस्था से रोशन छत्तीसगढ़, प्रमुख मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
कैंसर मरीजों के लिए झटका: 17 करोड़ की PET Scan Machine Chhattisgarh में 7 साल से बंद, अब मरम्मत फाइल 1.71 लाख पर अटकी
RTE Admission : दो चरणों के बाद भी छत्‍तीसगढ़ के स्कूलों में RTE की साढ़े 8 हजार से अधिक सीटें खाली, 1 लाख 22 हजार लोगों ने किया आवेदन फिर भी सीटें खाली…..❓
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?