CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Justice Yashwant Varma: घर में मिले नोटों के ढेर से चर्चा में आए, पूरे न्यायिक सिस्टम को हिला डाला; जानें कौन हैं जस्टिस यशवंत वर्मा

Justice Yashwant Varma: घर में मिले नोटों के ढेर से चर्चा में आए, पूरे न्यायिक सिस्टम को हिला डाला; जानें कौन हैं जस्टिस यशवंत वर्मा

By Newsdesk Admin
21/03/2025
Share

दिल्ली , 21 मार्च 2025 :

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर मिले नोटों के ढेर ने पूरी न्याय प्रणाली को हिला दिया है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फौरन एक्शन लेते हुए उनका ट्रांसफर दिल्ली से इलाहाबाद हाई कोर्ट कर दिया है. उनसे इस्तीफा लेने की भी बात चल रही है. सुप्रीम कोर्ट अपने स्तर पर जांच भी जल्द शुरू कर सकता है.

दरअसल, जस्टिस वर्मा के सरकारी बंगले में आग लग गई थी. वह शहर से बाहर थे. परिवारवालों ने फौरन फायर ब्रिगेड और पुलिस को बुलाया. आग पर तो काबू पा लिया गया लेकिन इस दौरान दमकल कर्मियों को बंगले के अंदर बड़ी मात्रा में नोटों का ढेर दिखा. बड़े अधिकारियों तक बात पहुंची और फिर सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंच गया.

CJI ने फौरन कॉलेजियम की बैठक बुलाई

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना को जब यह सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत कॉलेजियम की बैठक बुलवाई और जस्टिस यशवंत वर्मा का ट्रांसफर कर दिया. यह एक शुरुआती एक्शन है. इसके आगे सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अपने स्तर पर जांच कर सकता है. जांच में अगर जस्टिस यशवंत वर्मा खुद को नहीं बचा पाते हैं तो उनसे इस्तीफे की मांग की जा सकती है. इस्तीफा न देने पर संसद में उनके खिलाफ महाभियोग लगाकर भी उन्हें पद से हटाया जा सकता है. इसके बाद उन पर अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है. बहरहाल, इस पूरी प्रक्रिया में लंबा समय लगना है. इन सबसे पहले आपको बताते हैं कि जस्टिस वर्मा कौन हैं…

1992 में एडव्होकेट बने

जस्टिस यशवंत वर्मा का जन्म 6 जनवरी 1969 को इलाहाबाद में हुआ. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से बीकॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद मध्य प्रदेश की रीवा यूनिवर्सिटी से उन्होंने एलएलबी किया. 8 अगस्त 1992 को वह एडव्होकेट के रूप में इनरोल हुए.

2006 के बाद लगातार पदोन्नति

लंबे अरसे तक एडव्होकेट के रूप में वकालात करते हुए उन्होंने वैधानिक कानून, श्रम और औद्योगिक कानून, कॉर्पोरेट कानून, कराधान और संबंधित क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल की. इसके बाद 2006 से उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट में विशेष वकील के रूप में भी काम किया. साल 2012 से 2013 के बीच वह उत्तर प्रदेश के चीफ स्टैंडिंग काउंसल के पद पर रहे. इसके बाद वह सीनियर एडव्होकेट हुए और 13 अक्टूबर 2014 को उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट में एडिशनल जज के रूप में नियुक्त कर दिया गया. 1 फरवरी 2016 यानी दो साल के अंदर उन्हें परमानेंट जज के रूप में पदोन्नति मिली. 11 अक्टूबर 2021 को उनका ट्रांसफर दिल्ली हाई कोर्ट कर दिया गया.

पश्चिम बंगाल: फेक कॉल सेंटर, विदेशी नागरिकों से ठगी… ट्रॉली बैग में छिपाए हुए थे करोड़ों रुपये, ऐसे हुआ पर्दाफाश
‘पूजा’ नाम की लड़की से फेसबुक पर चैटिंग, जाल में फंसा युवक अब हो रहा पछतावा…
गाजियाबाद के आश्रम में युवक ने साध्वी के साथ किया रेप, संचालिका बहन ने भी दिया साथ,आरोपी फरार
अस्पताल से पिता के शव को घर ले जाने के दौरान सड़क हादसे में बेटे समेत तीन की मौत, घायल मां अस्पताल भेजी गई, एंबुलेंस को डंपर की ठोकर
Bhoramdeo Jungle Safari : 17 River Crossings के साथ शुरू होगा रोमांच, भोरमदेव अभ्यारण्य बनेगा नया ईको-टूरिज्म हब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganesh Pandal Murder
Ganesh Pandal Murder : गणेश पंडाल में DJ पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष, बिलासपुर में युवक की मौत; 14 संदिग्ध हिरासत में

Ganesh Pandal Murder : पुलिस के अनुसार, मामले…

Durg Fake Number Plate : दूसरे वाहन का नंबर लगाकर चला रहे थे कार, असली मालिक को पहुंच रहे थे चालान-टोल के मैसेज
Durg Fake Number Plate : दूसरे वाहन का नंबर लगाकर चला रहे थे कार, असली मालिक को पहुंच रहे थे चालान-टोल के मैसेज

दुर्ग में बिना पंजीयन वाले वाहन को दूसरे…

UP Rajya Sabha Election 2026 : यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर सियासी गणित, NDA के 7 और सपा के 2 सीटों का आंकड़ा
UP Rajya Sabha Election 2026 : यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर सियासी गणित, NDA के 7 और सपा के 2 सीटों का आंकड़ा

नवंबर में होने वाले चुनाव से पहले विधानसभा…

Pizza Outlet Complaint
Pizza Outlet Complaint : रायपुर में वेज-नॉनवेज पिज्जा एक ही ओवन में बनाने का आरोप, युवक ने स्वास्थ्य विभाग से की शिकायत

Pizza Outlet Complaint :शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी…

Raipur BJP Councillor Attack : गणेश झांकी देखने निकले भाजपा पार्षद की कार पर पथराव
Raipur BJP Councillor Attack : गणेश झांकी देखने निकले भाजपा पार्षद की कार पर पथराव

कार पर पथराव (Raipur BJP Councillor Attack) की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?