CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kanpur News: रिवर फ्रंट को बिठूर से जोड़ेगा गंगा पथ, पर्यटन को नई पहचान देगा; जल्द दिखेगा बड़ा बदलाव

Kanpur News: रिवर फ्रंट को बिठूर से जोड़ेगा गंगा पथ, पर्यटन को नई पहचान देगा; जल्द दिखेगा बड़ा बदलाव

By Newsdesk Admin
22/03/2025
Share

बैराज , 22 मार्च 2025 :

बैराज से सिद्धनाथ घाट तक साढ़े 11 किमी के गंगा रिवर फ्रंट को अब बिठूर से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन के निर्देश पर अफसरों व आइआइटी की टीम पटना में निर्मित गंगा पथ का जल्द अध्ययन करेगी। वहां की तर्ज पर परियर सेतु तक गंगा के किनारे-किनारे पथ निर्माण की संभावनाएं तलाशेगी। इससे 1992 में शुरू हुए बिठूर महोत्सव से पर्यटन बढ़ाने व वैश्विक पहचान दिलाने की मंशा को मुकाम मिलेगा।

गंगा पथ बिठूर के ऐतिहासिक व पौराणिक सौंदर्य का विहंगम अवलोकन कराने का विकल्प बनेगा। बिठूर महोत्सव में 33 साल से नामचीन कलाकार आ रहे पर अभी पर्यटन विकास की मुख्य धारा से मजबूत जुड़ाव नहीं हो सका है।

महोत्सव की शुरुआत से जुड़े संयुक्त विकास की उच्चस्तरीय समिति के समन्वयक नीरज श्रीवास्तव ने चुंगी से ब्रह्मावर्त घाट का मार्ग संकरा व चौड़ीकरण की संभावनाएं न होने से तत्कालीन मंडलायुक्त अमित गुप्ता को चुंगी से गंगा नदी के किनारे परियर सेतु व बैराज तक पटना की तर्ज पर गंगा पथ बनाने का सुझाव दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पिछले कानपुर दौरे में विधायक नीलिमा कटियार के मुद्दा उठाने पर गंगा रिवर फ्रंट पर रुचि दिखाई थी।

छह साल पहले भी उठा था मुद्दा

अब मंडलायुक्त पांडियन ने पटना जाकर गंगा पथ के अध्ययन के लिए समन्वयक नीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में केडीए सचिव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी व सिंचाई, सेतु निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर की टीम बनाई, जो जल्द पटना जाकर हर पहलू पर अध्ययन करेगी। इधर, आइआइटी की टीम ने जैसे पिछले वर्षों में रिवर फ्रंट को लेकर स्थलीय अध्ययन किया था, वैसे ही फिर से अध्ययन करेगी। इसके लिए केडीए ने आइआइटी को पत्र भी लिख दिया है। छह साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब अटल घाट पर आए थे, तब भी रिवर फ्रंट पर जोरशोर से बात हुई थी।

पर्यटन बढ़ाने के लिए पड़ी महोत्सव की नींव

वर्ष 1992 में ऐतिहासिक व पौराणिक बिठूर महोत्सव की परिकल्पना यहां के उपेक्षित स्थलों पर पर्यटन विकास की मंशा के तहत पड़ी थी। तत्कालीन निदेशक पर्यटन अमल कुमार वर्मा की सहमति, डीएम रामशरण श्रीवास्तव, एसडीएम सदर योगेश्वर राम मिश्रा व समिति के सचिव नीरज श्रीवास्तव की टीम ने सात से 11 नवंबर तक भव्यता से महोत्सव कराया था।

रायगढ़: पत्नी से अवैध संबंध के शक में दोस्त की हत्या, शराब पिलाकर रेलवे ट्रैक पर दिया मौत के घाट..
Khesari Lal Election: पत्नी को मना रहे, नहीं मानी तो RJD के लिए करेंगे प्रचार
कांग्रेस विधायक का PM मोदी को लेकर विवादित बयान, कहा – “मोदीजी तुमने मां का दूध…” 🛑 “अगर कांग्रेस को वोट देते तो अत्याचार करने वाले थानेदार की खाल खिंच भूसा भर देते”
लव ट्रायंगल में नया मोड़, राज निकला मोहरा..? तीसरा शख्स कौन…?
hey amazing….! वेट बढ़ेगा इसलिए दिन में रेस्ट नहीं करतीं महिलाएं और बेंगलुरु की इस महिला ने बिना कुछ किए केवल नींद पूरी कर जीत लिए 9 लाख रुपये, आइए जानते हैं कि “आखिर वो एक महीने…..”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Antara Shah Suicide Case : कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, एनएसयूआई नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एबीवीपी का थाने के बाहर प्रदर्शन
Antara Shah Suicide Case : कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, एनएसयूआई नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एबीवीपी का थाने के बाहर प्रदर्शन

अंबिकापुर में कॉलेज छात्रा की मौत (Antara Shah…

Haldi Ki Kheti Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 1300 हेक्टेयर में होगी हल्दी की खेती; 6.20 करोड़ का बजट
Haldi Ki Kheti Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 1300 हेक्टेयर में होगी हल्दी की खेती; 6.20 करोड़ का बजट

छत्तीसगढ़ में हल्दी की खेती (Haldi Ki Kheti…

Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर
Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर (Chhattisgarh Rain…

Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित
Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित

हायर सेकेंडरी स्कूल छोटेबेठिया में पदस्थ रवि प्रकाश…

Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच
Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच

तारा कोल ब्लॉक को लेकर चल रही चर्चाओं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?