CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » KKR vs MI : प्लेऑफ की उम्मीद बचाने आज मैदान में उतरेगी कोलकाता, ईडन गार्डन्स में मुंबई से बड़ा मुकाबला

KKR vs MI : प्लेऑफ की उम्मीद बचाने आज मैदान में उतरेगी कोलकाता, ईडन गार्डन्स में मुंबई से बड़ा मुकाबला

By Newsdesk Admin
20/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 मई। ईडन गार्डन्स में आज होने वाले मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह दिखाई (KKR vs MI) दे रहा है। कोलकाता के लिए यह मैच करो या मरो जैसा माना जा रहा है, क्योंकि हार के साथ टीम की प्लेऑफ की राह लगभग बंद हो सकती है। मैच से पहले टीम होटल और अभ्यास सत्र के बाहर भी समर्थकों की हलचल लगातार बनी रही।

Contents
  • घरेलू मैदान पर मजबूत दिखी टीम
  • मुंबई नए खिलाड़ियों को दे सकती है मौका
  • रिकॉर्ड में मुंबई का दबदबा
  • संभावित प्लेइंग इलेवन

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हो, लेकिन टीम अपने आखिरी मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन कर सीजन का अंत बेहतर तरीके से करना चाहेगी। ऐसे में आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए अलग अलग वजहों से अहम माना जा रहा है।

कोलकाता के लिए जीत बेहद जरूरी : KKR vs MI

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स फिलहाल 12 मैचों में 11 अंक लेकर अंक तालिका में आठवें स्थान पर मौजूद है। टीम को प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए हर हाल में मुंबई इंडियंस को हराना होगा। हालांकि सिर्फ जीत ही काफी नहीं होगी। कोलकाता की नजर दूसरे मुकाबलों के परिणामों पर भी रहेगी क्योंकि बाकी टीमों के प्रदर्शन से भी प्लेऑफ की तस्वीर तय होगी।

घरेलू मैदान पर मजबूत दिखी टीम

ईडन गार्डन्स में हाल के मैचों में कोलकाता का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। पिछले घरेलू मुकाबले में टीम ने गुजरात के खिलाफ 247 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। हालांकि टीम प्रबंधन की नजर कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी बनी हुई है।

मुंबई नए खिलाड़ियों को दे सकती है मौका

मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी (KKR vs MI) है। ऐसे में टीम नए खिलाड़ियों और अलग संयोजन के साथ उतर सकती है। हार्दिक पांड्या के खेलने को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। वहीं कुछ खिलाड़ी चोट के कारण पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। सूर्यकुमार यादव की वापसी से टीम को जरूर मजबूती मिली है।

रिकॉर्ड में मुंबई का दबदबा

दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। कुल 36 मैचों में मुंबई ने 25 बार जीत दर्ज की है जबकि कोलकाता को 11 मुकाबलों में सफलता मिली है। इस सीजन के पहले मुकाबले में भी मुंबई ने कोलकाता को हराया था। ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स

अजिंक्य रहाणे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक।

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर।

CCPL Season 3 Semi Finals : फाइनल की दौड़ में चारों टीमों की टक्कर
Kuldeep Yadav Comeback : टीम से बाहर थे, IPL में भी पस्त थे… फिर अचानक कुलदीप ने घुमा दी करियर की ‘रिवर्स स्पिन’
National Sports Day Chhattisgarh : राष्ट्रीय खेल दिवस को सिर्फ छह दिन, नहीं हुई पुरस्कारों के पात्रों के नाम की घोषणा
Mitchell Santner injury: IPL में लगी चोट, अब इंटरनेशनल क्रिकेट से भी बाहर, टीम को बड़ा झटका
IND vs SA Test Kolkata : भारत ने दर्ज की अनोखी उपलब्धि, 93 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Bridge Construction : मनियारी नदी और डोंगानाला पर बनेंगे हाई लेवल पुल, 14.26 करोड़ रुपये मंजूर, बारिश में भी नहीं थमेगा रास्ता
Chhattisgarh Bridge Construction : मनियारी नदी और डोंगानाला पर बनेंगे हाई लेवल पुल, 14.26 करोड़ रुपये मंजूर, बारिश में भी नहीं थमेगा रास्ता

छत्तीसगढ़ में सड़क संपर्क (Chhattisgarh Bridge Construction) को…

Mungeli Rural Development : निर्माण कार्यों में तेजी लाने मैदान में उतरे जनपद सीईओ, गुणवत्ता और समय-सीमा पर सख्ती
Mungeli Rural Development : निर्माण कार्यों में तेजी लाने मैदान में उतरे जनपद सीईओ, गुणवत्ता और समय-सीमा पर सख्ती

मुंगेली जिले में ग्रामीण विकास कार्यों (Mungeli Rural…

Smriti Irani Raipur Visit : स्मृति ईरानी के पहुंचते ही भाजपा कार्यालय से हटाई पुलिस, सादगी से स्वागत, 2 दिन में होंगी 12 बैठकें
Smriti Irani Raipur Visit : स्मृति ईरानी के पहुंचते ही भाजपा कार्यालय से हटाई पुलिस, सादगी से स्वागत, 2 दिन में होंगी 12 बैठकें

दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी…

Balod Road Accident : कार की टक्कर से महिला की मौत, बेटे और दो बच्चियों समेत नहर में गिरे, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Balod Road Accident : कार की टक्कर से महिला की मौत, बेटे और दो बच्चियों समेत नहर में गिरे, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क हादसे (Balod…

Bastar Water Supply Scheme : बस्तर में पानी की समस्या होगी दूर! 57.71 करोड़ मंजूर, मारकंडी नदी से घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पानी
Bastar Water Supply Scheme : बस्तर में पानी की समस्या होगी दूर! 57.71 करोड़ मंजूर, मारकंडी नदी से घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पानी

अमृत मिशन 2.0 के तहत बस्तर जलप्रदाय योजना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?