CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Youth attacked with knife in Jashpur : नाबालिग की हत्या: सुनसान जगह ले जाकर वारदात, आरोपी गिरफ्तार

Youth attacked with knife in Jashpur : नाबालिग की हत्या: सुनसान जगह ले जाकर वारदात, आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
20/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 मई। जशपुर शहर में शनिवार को दो वारदातें सामने आईं, जिनमें एक नाबालिग सहित दो लोगों पर हमला किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। (Youth attacked with knife in Jashpur)

Contents
  • पुलिस ने दोनों मामलों को गंभीरता से लिया, देर रात घेराबंदी कर दबोचा आरोपी
  • हत्या और चाकूबाजी के मामले में सख्त कार्रवाई : एसएसपी

पहली घटना में, आरोपी ने शराब पीने के बहाने अपने एक दोस्त को सुनसान जगह ले जाकर चाकू से हमला किया। इसके कुछ ही देर बाद, उसने राह चलते एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी सचिन राम (20 वर्ष), निवासी भागलपुर बरटोली, थाना सिटी कोतवाली जशपुर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 109(1), 296, 351(2) एवं 118(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 17 मई 2026 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के ग्राम कोमडो और भागलपुर बरटोली में हुई। प्रार्थी दीपक कुमार भगत (42 वर्ष), निवासी गाढ़ा टोली जशपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका भांजा कृष्णा भगत (15 वर्ष), निवासी भागलपुर बरटोली, दोपहर करीब 2:30 बजे बाकी नाला स्थित धोबी घाट की ओर नहाने जा रहा था।

इसी दौरान आरोपी सचिन राम ने बिना किसी कारण उसे रोका और जमीन पर पटककर हाथ, मुक्के और लात से बुरी तरह मारपीट की। हमले में किशोर के गले, चेहरे और कनपटी में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया।

“चलो शराब पीकर आते हैं” कहकर दोस्त को ले गया, फिर चाकू से किया हमला : Youth attacked with knife in Jashpur

भागलपुर बरटोली निवासी सूरज रजक उम्र 22 वर्ष ने पुलिस को बताया कि उसी दिन दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी सचिन राम उसे शराब पीने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर ग्राम कोमडो ले गया।

सूरज रजक के मुताबिक मंदिर के पास पहुंचने के बाद आरोपी ने अचानक कहा कि “मेरा लड़ने का मन कर रहा है, चलो लड़ते हैं” और गंदी-गंदी गालियां देते हुए अपने पास रखे चाकू से उसकी पीठ और माथे पर हमला कर दिया।

बचाव के दौरान सूरज ने आरोपी से चाकू छीनने की कोशिश की, जिसमें चाकू आधा टूट गया। किसी तरह वह पास के मंदिर में छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, जबकि आरोपी वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों मामलों को गंभीरता से लिया, देर रात घेराबंदी कर दबोचा आरोपी

दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थलों का निरीक्षण किया। मृतक कृष्णा भगत के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया, वहीं घायल सूरज रजक का मेडिकल चेकअप कर इलाज शुरू किया गया।

घटना (Youth attacked with knife in Jashpur) के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सचिन राम भागलपुर क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं को करने की बात स्वीकार कर ली। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

हत्या और चाकूबाजी के मामले में सख्त कार्रवाई : एसएसपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि हत्या और चाकूबाजी जैसे गंभीर मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है तथा मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

पहलगाम अटैक के बाद अब उधमपुर में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, 1 जवान शहीद
Pakistan से मिल रहे थे आतंकी निर्देश: यूपी ATS की जांच में बड़ा खुलासा…
Drunk Teacher Arrest : अस्पताल में शराबी शिक्षक का तांडव, हाथ-पैर बांध किया काबू, पुलिस ने भेजा जेल
Chhattisgarh AG Resignation: राज्य के महाधिवक्ता प्रफुल्ल भरत ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा पत्र
Bharatmala Compensation Scam Chhattisgarh : जमीन के खेल से शराब घोटाले के ‘दुबई कनेक्शन’ तक पहुंची जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

History-sheeter accused of stabbing arrested :आरोपी ने देर रात ‘चोरी करने आया है क्या’ कहकर चाकू से किया था हमला

सीजी भास्कर, 20 मई। रायपुर के टिकरापारा इलाके…

Admission Fair 2026 begins : फ्री रजिस्ट्रेशन के साथ अंतिम दिन भी मिलेगा शामिल होने का मौका

सीजी भास्कर, 20 मई। रायपुर के बेबीलॉन कैपिटल में…

Youth attacked with knife in Jashpur : नाबालिग की हत्या: सुनसान जगह ले जाकर वारदात, आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 20 मई। जशपुर शहर में शनिवार…

Amaal Malik’s big revelation : “बॉलीवुड की गंदी राजनीति का शिकार हुआ मेरा करियर”

सीजी भास्कर, 20 मई। अमाल मलिक ने बॉलीवुड…

Kerala Cabinet
Kerala Cabinet : केरल में विभाग बंटवारे के बाद बढ़ी सियासी चर्चा, गृह मंत्रालय किसे मिला इस पर रही सबसे ज्यादा नजर

सीजी भास्कर, 20 मई। केरल में नई सरकार…

You Might Also Like

Urkura Railway Station Fire
छत्तीसगढ़

Urkura Railway Station Fire : उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर-दूर तक फैला धुएं का गुबार

07/02/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

पुलिस ने 2 दर्जन से अधिक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गैती गैंग के 11 आरोपियों से अब तक कुल 45 लाख का सोना और 5 लाख से अधिक कीमत की चांदी करी बरामद

07/12/2024
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

कारोबारी सिद्धार्थ के डायरी से हुआ बड़ा खुलासा, रायपुर के होटल में रची गई थी घोटाले की साजिश…

22/06/2025
छत्तीसगढ़

फ्री इलाज के बाद बिल को लेकर विवाद, अस्पताल मैनेजर से 5 लाख की ब्लैकमेलिंग, केस दर्ज

18/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?