CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kopra Accident : घुरवा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, पूरे गांव में मातम

Kopra Accident : घुरवा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, पूरे गांव में मातम

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share
Kopra Accident
Kopra Accident

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। गरियाबंद जिले के कोपरा में एक दर्दनाक हादसे में घुरवा (गहरे गड्ढे) में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत (Kopra Accident) हो गई। रविवार दोपहर हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Contents
  • खेलते-खेलते पहुंचे गहरे गड्ढे तक
  • तलाश के बाद मिले दोनों बच्चों के शव
  • पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
  • सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

खेलते-खेलते पहुंचे गहरे गड्ढे तक

जानकारी के अनुसार, कोपरा निवासी बिसेलाल साहू के घर के पास स्थित घुरवा में करीब 5 से 6 वर्ष के दो बच्चे खेलते-खेलते पहुंच गए। आशंका है कि इस दौरान उनका पैर फिसल गया और दोनों करीब 10 से 12 फीट गहरे पानी में डूब गए। घटना दोपहर लगभग 1 बजे की बताई जा रही है।

तलाश के बाद मिले दोनों बच्चों के शव

काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों के घुरवा में डूबे होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

घटना की सूचना पर पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजिम भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि गांव और आसपास कई गहरे घुरवा एवं जलभराव वाले स्थान लंबे समय से हादसों का कारण बन सकते हैं, लेकिन वहां न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे सभी खतरनाक स्थानों पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था करने, बैरिकेडिंग लगाने और चेतावनी संकेतक स्थापित करने की मांग की है। साथ ही मृतक बच्चों के परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता देने की भी मांग की गई है।

दादा ने पोते को मारी एयरगन से गोली: पेट में धंसा 2MM का छर्रा, डॉक्टर बोले – स्लो प्वाइजन से जा सकती है जान…
Narayanpur News : अबुझमाड़ में सौर ऊर्जा से पहुंचा स्वच्छ पानी, 849 सोलर पंपों ने बदली ग्रामीणों की जिंदगी
Mahatari Vandan Yojana: महतारियों के लिए खुशखबरी.. जारी हुई 17वीं किस्त, फटाफट चेक करें अपना अकाउंट
Janjgir Cyber Fraud : पुलिसकर्मी ही निकला साथी का ठग, मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से निकाले लाखों रुपए
साली के चक्कर में चली गई जीजा की जान, परिवार ने खो दिया दामाद, साली के लिए जीजा ने उठाई आवाज तो उसे उतार दिया मौत के घाट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Centering Plate Theft
Centering Plate Theft : निर्माणाधीन मकान की सेंटरिंग प्लेट चोरी, 4 गिरफ्तार

ग्राम उमरपोटी भाठा में निर्माणाधीन मकान से सेंटरिंग…

Durg Drug Arrest
Durg Drug Arrest : दुर्ग में सूखा नशा चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार

सूखे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग…

India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 
India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 

भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट (India vs Sri Lanka 2nd…

Stray Cattle Dispute  :  आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने पर हमला, एक की मौत; 3 गंभीर
Stray Cattle Dispute  :  आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने पर हमला, एक की मौत; 3 गंभीर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आवारा मवेशियों का…

Bus Accident : बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 15 फीट तक घसीटा 
Bus Accident : बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 15 फीट तक घसीटा 

रायपुर में बस हादसा (Bus Accident) का CCTV…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?