CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सड़क हादसों से थर्राया कोरबा, 24 घंटे में 3 की मौत, 4 घायल

सड़क हादसों से थर्राया कोरबा, 24 घंटे में 3 की मौत, 4 घायल

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share

सीजी भास्कर 23 अप्रैल

कोरबा। जिले में पिछले 24 घंटों के भीतर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। ये घटनाएं मंगलवार और बुधवार को सामने आईं, जिनमें तेज रफ्तार को मुख्य वजह माना जा रहा है।

पहली घटना में पति-पत्नी की मौत
मंगलवार को बालको नगर के एल्युमिनियम सिटी निवासी बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ दुपहिया वाहन से गोढ़ी गांव दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कचंदा नाला के पास एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बहरुराम रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

हाइवा-एक्टिवा टक्कर में एक की जान गई
दूसरी घटना बुधवार सुबह कटघोरा मुख्य मार्ग के बगदेवा मोड़ बाईपास के पास हुई। तेज रफ्तार हाइवा ने एक्टिवा सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथ में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों मोगरा की ओर जा रहे थे।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। बाईपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। बाद में मुआवजे और कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।

कार नाले में गिरी, चार घायल
तीसरी घटना बुधवार को कोरबा-छुरी मार्ग पर हुई, जहां एक अर्टिगा कार तेज रफ्तार ट्रेलर से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

लगातार हो रहे हादसों के बाद क्षेत्र में लोगों में चिंता और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है।

तालाबों को बचाने कीयोजना अधूरी: एसटीपी तैयार, बिजली कनेक्शन के इंतजार में रुका संचालन
बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर भीड़ का धारदार हथियार से हमला 🛑 तितर बितर करने पुलिस ने की फायरिंग, पुलिस पर भी हमला, गोली से दो की मौत, 50 से अधिक लोग घायल
Chhattisgarh SI Recruitment 2025 : मुख्यमंत्री ने उप निरीक्षक संवर्ग में चयनित अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र
Chhattisgarh Cooperative Bank Appointment: सहकारी बैंकों में नई जिम्मेदारियां तय, रायपुर से बिलासपुर तक बदला नेतृत्व का समीकरण
Gariaband Police : सरदार पटेल की जयंती पर हुई अनोखी पहल, पुलिस ने ऐसा काम किया जिसकी हर ओर हो रही चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान
Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

ई-20 पेट्रोल को लेकर विवाद और ग्राहकों की…

CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी
CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?