CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Krishnappa Gautam Retirement : आईपीएल से पहले इस स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास

Krishnappa Gautam Retirement : आईपीएल से पहले इस स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास

By Newsdesk Admin
23/12/2025
Share
Krishnappa Gautam Retirement
Krishnappa Gautam Retirement

सीजी भास्कर, 23 दिसंबर। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडरों में शुमार कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gautam Retirement) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेटों से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ उनके डेढ़ दशक लंबे क्रिकेट करियर का अंत हो गया। गौतम निचले क्रम में अपनी दमदार बल्लेबाजी और किफायती ऑफ स्पिन के लिए जाने जाते थे। वह रणजी ट्रॉफी, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक छोटे लेकिन यादगार करियर के लिए जाने जाते हैं।

Contents
  • कर्नाटक के लिए किया फर्स्ट क्लास डेब्यू
  • आईपीएल में भी मचाई धूम

कर्नाटक के लिए किया फर्स्ट क्लास डेब्यू

कर्नाटक से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले गौतम (Krishnappa Gautam Retirement) ने अपना डेब्यू रणजी ट्रॉफी सीजन 2012 में किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने यूपी के बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से छकाया। गौतम ने इस मैच में सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों के विकेट झटके थे। आक्रामक बल्लेबाज़ी और विकेट लेने की काबिलियत ने जल्द ही उन्हें कर्नाटक टीम का अहम हिस्सा बना दिया।

उनके करियर में 2016–17 का रणजी सीज़न सबसे अहम साबित हुआ। टूर्नामेंट में गौतम ने 8 मैच खेले जिसमें 27 विकेट लिए। इसके अलावा अहम मौकों पर अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित भी किया। वहीं रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन में उन्होंने मैसूर के खिलाफ शतक जड़ा। जिसके बाद उनकी गिनती घरेलू क्रिकेट के अच्छे ऑलराउंडर्स में होने लगी।

गौतम के घरेलू करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 59 फर्स्ट क्लास और 68 लिस्ट-ए मैचों में 320 से अधिक विकेट हासिल किए। इसके साथ ही कई मौकों पर अपने बल्ले से अहम पारियां भी खेलीं। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत गौतम को इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया। हालांकि वह भारत की सीनियर टीम में ज्यादा नहीं खेल सके। उन्होंने टीम इंडिया के लिए केवल एक वनडे मैच खेला। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में हुए इस मैच में उन्होंने 1 विकेट लिया।

आईपीएल में भी मचाई धूम

कृष्णाप्पा गौतम आईपीएल में 5 फ्रेंचाइजियों से खेले। वह मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे। उन्हें साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। उन्होंने आईपीएल के 9 सीजन खेले, जिसमें कई मौकों पर यादगार प्रदर्शन किया।

CG Good News : छत्तीसगढ़ के दो जिलों को जल्द मिलेगी खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति : केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया
धर्मशाला में फंसी थीं प्रीति जिंटा, सुरक्षित पहुंचीं घर, फैंस को दिया अपडेट
Sunrisers Hyderabad : काव्या मारन ने बदला टीम का नाम – अब मैदान में उतरेगी नई पहचान “सनराइजर्स लीड्स”
युजवेंद्र चहल ने थामा विदेशी टीम का हाथ, टीम इंडिया में मौका ना मिलने पर लिया बड़ा फैसला
रायपुर में शाल्मली की परफॉर्मेंस का धमाल ‘हल्ला मचाए रे’ पर झूमे फैंस, CCPL सीजन-2 का शानदार आगाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Councillor Son FIR
BJP Councillor Son FIR : मारपीट का आरोप: निगम ड्राइवर की शिकायत पर FIR

BJP Councillor Son FIR :कोतवाली पुलिस ने शिकायत…

Bhilai Chain Snatching
Bhilai Chain Snatching : 14 मिनट के भीतर दो वारदात, चेन स्नेचरों का आतंक

Bhilai Chain Snatching :पुलिस का कहना है कि…

Contract Employees Protest
Contract Employees Protest : सम्मान समारोह को लेकर विवाद, CM से हस्तक्षेप की मांग

Contract Employees Protest : कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री…

MLA Fund Controversy
MLA Fund Controversy : विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी पर विवाद, जांच शुरू

MLA Fund Controversy :जांच रिपोर्ट मिलने के बाद…

Bemetara Bank Scam 
Bemetara Bank Scam : 14.56 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार

Bemetara Bank Scam :पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?