CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DDA की जमीन पर कब्जे को लेकर दिल्ली के LG सख्त, एई-जेई पर गिरी गाज, अफसरों को दी ये चेतावनी 

DDA की जमीन पर कब्जे को लेकर दिल्ली के LG सख्त, एई-जेई पर गिरी गाज, अफसरों को दी ये चेतावनी 

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share

दिल्ली , 09 अप्रैल 2025 :

Delhi Latest News: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने डीडीए जमीन पर हुए अवैध कब्जे को लेकर चौंकाने वाला फैसला लिया है. उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि भविष्य में डीडीए जमीन पर कोई नया या दोबारा कब्जा होता है, तो उसमें शामिल सरकारी अफसरों या इंजीनियरों के खिलाफ सस्पेंशन और विभागीय जांच के साथ आपराधिक धाराओं में FIR भी दर्ज की जाएगी.

दिल्ली के एलजी ने यह फैसला मयूर विहार फेज-1 से NH-24 तक के रास्ते में डीडीए की जमीन पर दोबारा कब्जा होने की गंभीर शिकायतों के बाद लिया है. उपराज्यपाल ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले फील्ड स्टाफ को तुरंत सस्पेंड करने के भी आदेश दिए हैं. इसमें मयूर नेचर पार्क प्रोजेक्ट से जुड़े असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और जूनियर इंजीनियर (JE) शामिल हैं.

दिल्ली के एलजी के आदेश के बाद डीडीए के कर्मचारियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराएं 198, 223, 316 और 318 के तहत FIR दर्ज की जाएगी. साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.

एलजी ने डीडीए के उपाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि 7 दिनों के भीतर इस मामले में की गई जांच और कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट पेश करें. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मयूर विहार फेज-1 से NH-24 तक का इलाका यमुना बाढ़ मैदान के पुनरुद्धार के लिए बेहद अहम है. यहां डीडीए का मयूर नेचर पार्क प्रोजेक्ट चल रहा है. ऐसे में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

क्या है मामला?

दरअसल, जून 2024 में हाईकोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेश पर डीडीए ने एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था, जिसमें करीब 390 हेक्टेयर जमीन को खाली कराया गया था. इस दौरान 6,000 से ज्यादा अवैध ढांचे, 4 अवैध नर्सरी, 250 हेक्टेयर में की जा रही अवैध खेती और करीब 40 बोरवेल भी हटाए गए थे.

इसके बावजूद हाल ही में फिर से कब्जे की खबरें सामने आईं, जिससे डीडीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. कोर्ट और ट्रिब्यूनल में डीडीए की साख पर असर पड़ने के साथ ही इससे सरकारी खजाने को भी भारी नुकसान हुआ है. एलजी ने साफ कहा है कि अब लापरवाही करने वाले किसी भी अफसर को बख्शा नहीं जाएगा.

अहमदाबाद-लंदन एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, पूर्व CM रूपाणी समेत 242 लोग थे सवार
CM विष्णुदेव पर अपमानजनक टिप्पणी, धमकी के वायरल विडियो पर दुबे का पलटवार, देखिए विडियो, कहा – “पुलिस और BJP कार्यकर्ता जाग जाएं”
ईंटों का विकेट, टेनिस बॉल… दिल्ली में न्यूजीलैंड के पीएम ने खेला गली क्रिकेट, साथ में थे रॉस टेलर
CBSE का बड़ा बदलाव: अब 10वीं-12वीं की आंसर-शीट की होगी डिजिटल जांच, 28 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट शुरू!
भारतीय सेना ने कितने आतंकियों को उतारा मौत के घाट? सीएम योगी ने बताई संख्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Politics :  AAP सांसद संजय सिंह के बयान का कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन 
Chhattisgarh Politics :  AAP सांसद संजय सिंह के बयान का कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन 

छत्तीसगढ़ की राजनीति में आम आदमी पार्टी के…

Dhamtari News : प्रार्थना सभा की सूचना पर हिंदू संगठन का विरोध, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस
Dhamtari News : प्रार्थना सभा की सूचना पर हिंदू संगठन का विरोध, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

धमतरी (Dhamtari News ) में एक कॉलोनी में…

Bijapur Leopard :  दशपाल घाट की सड़क पर दिखा तेंदुआ, 108 एंबुलेंस के पायलट-ईएमटी ने कैमरे में किया कैद
Bijapur Leopard :  दशपाल घाट की सड़क पर दिखा तेंदुआ, 108 एंबुलेंस के पायलट-ईएमटी ने कैमरे में किया कैद

सीजी भास्कर, 9 अगस्त : जंगल से निकलकर…

Surajpur Road Scam :  226 लाख की सड़क पहली बारिश में बही, अफसरों और ठेकेदार पर गंभीर आरोप
Surajpur Road Scam :  226 लाख की सड़क पहली बारिश में बही, अफसरों और ठेकेदार पर गंभीर आरोप

सूरजपुर में 2.26 करोड़ रुपए की लागत से…

Durg Crime : शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण, परिवार को मारने की धमकी, आरोपी पर FIR
Durg Crime : शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण, परिवार को मारने की धमकी, आरोपी पर FIR

दुर्ग में शादी का झांसा देकर युवती का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?