CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लखनऊ: व्यापारी ने पत्नी-बेटी के साथ जहर खाकर दे दी जान…घर में मिली 3 लाशें, सुसाइड नोट से पता चलेगा मौत का राज

लखनऊ: व्यापारी ने पत्नी-बेटी के साथ जहर खाकर दे दी जान…घर में मिली 3 लाशें, सुसाइड नोट से पता चलेगा मौत का राज

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक घर में तीन लोगों की लाशें मिलीं, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतकों में पति-पत्नी समेत नाबालिग बेटी शामिल हैं. तीनों एक फ्लैट में रहते थे. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसके साथ अफसरों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. बताया जा रहा है कि तीनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है. अब सुसाइड नोट से तीनों की मौत का राज पता चलेगा.

दरअसल, ये घटना रविवार को लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र के नक्खास स्थित अशरफाबाद इलाके से सामने आई. यहां स्थित एक फ्लैट से तीन लाशें मिलीं. मृतकों की पहचान कपड़े की दुकान चलाने वाले व्यापारी 48 वर्षीय शोभित रस्तोगी, उनकी पत्नी सुचिता रस्तोगी और 16 वर्षीय ख्याती रस्तोगी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक शोभित की कपड़े की दुकान राजाजीपुरम में थी और वह एक बड़े व्यापारी थे.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

शोभित और उनकी पत्नी, बेटी की आत्महत्या करने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. मौके पर फॉरेंसिक की फील्ड यूनिट को भी जांच के लिए बुलाया गया. DCP वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. मृतकों के बाकी परिजनों से पूछताछ की जा रही है. अब पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है और हर पहलू पर जांच कर रही है.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अब एक ही परिवार के तीन सदस्यों की आत्महत्या करने की इस घटना के बाद से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस को घटनास्थल पर किसी तरह की हिंसा के कोई सबूत नहीं मिले. जिस कमरे में मृतकों के शव थे. उसमें से एक खाली जहर की शीशी मिली. इसके बाद ही आत्महत्या की आशंका जताई गई है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. शोभित की पत्नी एक हाउस वाइफ थीं और उनकी बेटी ख्याती 11वीं कक्षा की छात्रा थी. पड़ोसियों का कहना है कि शोभित ने दुकान में घाटा आने के चलते लोन लिया था. लेकिन उसकी किस्तें वह समय से नहीं चुका पा रहा था. ऐसे में वह परेशान रहता था. उसने कई बार इस बात का जिक्र भी किया था. लेकिन शोभित का परिवार बहुत शांत मिजाज का था. ये नहीं सोचा था कि वह ऐसा कदम भी उठा सकते हैं.

एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, जून में खेलेंगे आखिरी मैच…!
Justice Suryakant CJI Recommendation: देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बन सकते हैं जस्टिस सूर्यकांत, CJI गवई ने भेजी सिफारिश
आगर मालवा में ढाई साल के बच्चे का अपहरण, मंदिर जाते वक्त मौसेरी बहन से 5 लोगों ने छीना..
दहला देने वाला कत्ल: बुजुर्ग बहन की लाश घर में लहूलुहान मिली, 16 घंटे बाद रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिला ‘हत्यारा’ भाई
Unearthing of ‘black treasure’ in the forests of Bastar : 50 करोड़ से ज्यादा नकदी छिपे होने की आशंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy
Ashirwad Ke Diye Expense Controversy : ‘आशीर्वाद के दीये’ पर सियासत, कांग्रेस ने खर्च को लेकर उठाए सवाल

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy :अब इस आयोजन…

Central Jail Woman Death
Central Jail Woman Death : अंबिकापुर सेंट्रल जेल की महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत, हत्या के आरोप में थी बंद

Central Jail Woman Death: महिला की मौत की…

BJP Councillors Resignation
BJP Councillors Resignation : नगर पंचायत में पार्षदों के इस्तीफे पर बोले मंत्री जायसवाल, बताया सामान्य प्रक्रिया

BJP Councillors Resignation : कांग्रेस के सरगुजा की…

US Military Aircraft Losses Iran War
US Military Aircraft Losses Iran War : ईरान युद्ध में अमेरिकी ताकत को झटका, रिपोर्ट में दर्जनों विमान और सैन्य ठिकानों को नुकसान

US Military Aircraft Losses Iran War :अब आधुनिक…

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?