CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maa Danteshwari Temple : बस्तर की 800 साल पुरानी परंपरा,  कतियाररास का मादरी परिवार करता है पूजा, जानिए क्या है मामला

Maa Danteshwari Temple : बस्तर की 800 साल पुरानी परंपरा,  कतियाररास का मादरी परिवार करता है पूजा, जानिए क्या है मामला

By Newsdesk Admin
10/08/2025
Share
Maa Danteshwari Temple

सीजी भास्कर, 10 अगस्त : छत्तीसगढ़ में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी (Maa Danteshwari Temple) को कच्चे सूत से बनी राखी चढ़ाई गई। ये यहां की करीब 800 साल पुरानी परंपरा है। जिसे शुक्रवार (8 अगस्त) की शाम निभाई गई। यह परंपरा पूरी कर फिर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। आज गांव से लेकर शहर भर में लोग पर्व मनाएंगे। परंपरा के मुताबिक मंदिर के सेवादारों ने माता के लिए राखी तैयार की थी, जिसे सरोवर में धोया गया फिर महाआरती का आयोजन कर माता को राखी अर्पित की गई। मान्यता है कि रक्षा बंधन पर्व मनाने से किसी भी तरह का कोई विघ्न या बाधाएं नहीं आती।

सूत की राखी को तालाब के जल से धोया गया

रक्षाबंधन पर माता को कच्चे सूत से बनी राखी चढ़ाकर ‘राखी तिहार’ मनाने की यह परंपरा करीब 800 साल से चली आ रही है। मंदिर के पुजारियों की माने तो दंतेवाड़ा में कतियाररास के मादरी परिवार के सदस्य माता के सेवादार हैं। कई पीढ़ियों से यह परिवार रक्षाबंधन के समय माता के लिए कच्चे सूत से राखी बनाते आ रहा है। इस साल भी सेवादारों ने मंदिर परिसर में ही सूत की राखी बनाई, फिर विधि-विधान से राखी को दंतेश्वरी सरोवर में लाया गया। सूत की राखी को तालाब के जल से धोया गया।

Maa Danteshwari Temple में देवी-देवताओं को चढ़ाई गई राखी

इस दौरान बांस की बनी टोकनी में राखी रखकर उसमें लाल रंग चढ़ाया गया। विधि-विधान से देवी की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के पुजारियों ने यही राखी माता दंतेश्वरी को अर्पित की। माता दंतेश्वरी को राखी चढ़ाने के बाद अन्य देवी-देवताओं को भी राखी चढ़ाई गई। हर साल रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले माता के मंदिर में यह परंपरा निभाई जाती है।

पुजारी बोले- नहीं आता कोई विघ्न

माता दंतेश्वरी बस्तर की आराध्य देवी हैं। मंदिर के पुजारियों का कहना है कि माता के प्रति लोगों में एक सच्ची श्रद्धा और आस्था है। मंदिर में पूजा होने के बाद क्षेत्र के लोग रक्षाबंधन का पर्व मनाते हैं। रक्षाबंधन से 2 दिन पहले मंदिर में तैयारियां शुरू हो जाती है। जिसके बाद रक्षा बंधन से ठीक एक दिन पहले सूत की बनी राखी माता को अर्पित की जाती है। ऐसा माना जाता है कि रक्षा बंधन पर्व मनाने से किसी भी तरह का कोई विघ्न या बाधाएं नहीं आती।

CG Viral Video : वर्दी पर दाग, सड़क पर नशे में पड़ा आरक्षक; पुलिस अनुशासन पर खड़े हुए सवाल
Rupesh Thakur Demise : चुनावी हलचल के बीच थम गई एक युवा आवाज, गुवाहाटी में कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का निधन
Pushpak Express Accident News : चलती ट्रेन की खिड़की से लटका मिला युवक का शव
Raipur Ganesh Jhanki 2025: छत्तीसगढ़ी परिधान में बप्पा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और राफेल विमान की झलक से रोशन हुई राजधानी
CG Breaking: कांग्रेस को करारा झटका, कोरबा महापौर का जाति प्रमाण पत्र निरस्त, उच्च स्तरीय छानबीन समिति का निर्णय, अब मनोनीत होगा नया महापौर, SDM पर भी कार्रवाई….?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Corridor Upgrade
Railway Corridor Upgrade : रेलवे को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर के फोर-लेनिंग को मंजूरी

Railway Corridor Upgrade : छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख…

India Russia Defence Talks
India Russia Defence Talks : BrahMos को और ताकतवर बनाने की तैयारी, PM मोदी-पुतिन की होगी अहम चर्चा

India Russia Defence Talks :सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

Ollie Robinson Test Wickets
Ollie Robinson Test Wickets : 100 टेस्ट विकेट लेकर ओली रॉबिन्सन का कमाल, बुमराह को भी छोड़ा पीछे

Ollie Robinson Test Wickets :इंग्लैंड के तेज गेंदबाज…

Apple iPhone 18 Launch
Apple iPhone 18 Launch : Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज, फोल्डेबल iPhone Duo से iPhone 18 Pro तक पर टिकी नजरें

Apple iPhone 18 Launch :कुल मिलाकर, ‘Surprise and…

Bilaspur Snake Bite Death
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत

Bilaspur Snake Bite Death : बारिश के मौसम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?