CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उज्जैन में महाकाल सवारी: अब सोमवार की छुट्टी, रविवार को लगेंगे स्कूल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

उज्जैन में महाकाल सवारी: अब सोमवार की छुट्टी, रविवार को लगेंगे स्कूल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

By Newsdesk Admin
09/07/2025
Share

सीजी भास्कर 9 जुलाई मध्य प्रदेश के उज्जैन में 14 जुलाई से 11 अगस्त तक पहली से 12वीं तक के स्कूल सोमवार के बजाए रविवार को लगेंगे. ये फैसला श्रावण महीने में भगवान महाकालेश्वर की निकलने वाली सवारी को देखते हुए लिया गया है.दरअसल, सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी वाले दिन दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उज्जैन पहुंचते हैं. ऐसे में स्कूलों की बसें और अन्य वाहन भीड़ में फंस जाते है. इससे बच्चों और श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ती है

उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा कि इस बार कुल छह सवारियां महाकाल मंदिर से निकलेंगी. पहली सवारी 14 जुलाई, दूसरी 21 जुलाई, तीसरी 28 जुलाई, चौथी 4 अगस्त, पांचवीं 11 अगस्त और छठी व अंतिम सवारी 18 अगस्त को निकाली जाएगी. सवारी वाले दिन नगरीय सीमा में आने वाले सभी प्राइवेट और शासकीय स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है. बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए सोमवार के बजाए रविवार को स्कूल लगेंगे.कांग्रेस विधायक बोले- दूसरे धर्म के लोगों को भी देंगे छुट्टी?उधर, भोपाल मध्य सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद उज्जैन में सोमवार की छुट्टी का विरोध में खड़े हो गए हैं. उन्होंने कहा किमहाकाल की सवारी सालों से निकल रही है.

लोग स्वागत करते हैं. हर धर्म के लोग स्वागत करते हैं. सोमवार को छुट्टी और रविवार को स्कूल का कलेक्टर बेतुका आदेश निकाल रहे हैं. दूसरे धर्म के लोग भी आवाज उठाएंगे तो क्या करोगे? रविवार को स्कूल और सोमवार को छुट्टी नहीं देनी चाहिए. आज पहली बार थोड़ी महाकाल का जुलूस निकल रहा है. संविधान से देश चलता है.कांग्रेस विधायक के विरोध पर भड़की BJPभोपाल की नरेला सीट से विधायक और मोहन यादव सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. कहा, ”यह स्वागतयोग्य निर्णय है. हम सब मध्य प्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि यहां महाकाल बाबा विराजमान हैं और सावन के महीने में हर सोमवार को सवारी निकलती है, जहां पूरा शहर, पूरा प्रदेश, पूरा देश इकट्ठा होता है.

सभी लोग सवारी में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित कर सकें, इसलिए रविवार को स्कूल खुलेंगे और सोमवार को छुट्टी होगी.मंत्री सारंग ने कहा, कांग्रेस से क्या अपेक्षा करते हो? वह तो सनातन की हर परंपरा का विरोध करेंगे. इटली के संस्कार यही हैं. इटली के संस्कार में पलने-बढ़ने वाली कांग्रेस के नेता हर सनातन परंपरा का विरोध करेंगे. उनका बस चले तो वो सनातन की परंपरा को समाप्त ही कर दें, पर यह मध्यप्रदेश है और हम सनातन की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे और उसका संरक्षण करेंगे.”

‘मुसलमानों को आंख दिखाने वालों को नहीं बख्शेंगे’, इफ्तार पार्टी में किस पर भड़के अजित पवार..?
Prayagraj mahakumbh : खुद की तेरहवीं में लौटा महाकुंभ भगदड़ में लापता हुआ शख्स, देखते ही पूरा मोहल्ला रह गया दंग, मातम बदला खुशनुमा माहौल में
राम जन्मभूमि संघर्ष के माध्यम से पूरे देश में सनातन धर्म और आस्था की लहर जागृत हुई- Dr रमन सिंह
CG News “रक्षाबंधन” पर सामान्य अवकाश के स्थान पर अब सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासकीय आदेश जारी
सावधान! उत्तराखंड में घूम रहे थे ‘बहरूपिए साधु’, पुलिस ने चला ‘ऑपरेशन कालनेमि’, अब तक 127 गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Murder Case : 30 लाख की उधारी बनी हत्या की वजह, शिक्षक ने दोस्त को जंगल ले जाकर मार डाला
Teacher Murder Case : 30 लाख की उधारी बनी हत्या की वजह, शिक्षक ने दोस्त को जंगल ले जाकर मार डाला

तीन महीने से ब्याज नहीं मिलने के कारण…

Chhattisgarh Weather Alert : 7 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जांजगीर-चांपा में 4 मौत
Chhattisgarh Weather Alert : 7 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जांजगीर-चांपा में 4 मौत

मौसम अलर्ट (Chhattisgarh Weather Alert) के बीच इन…

Extortion Threat : ढेबर परिवार से 50 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला, बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी
Extortion Threat : ढेबर परिवार से 50 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला, बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी

अनवर ढेबर और एजाज ढेबर का नाम भी…

Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद के समाधान की उम्मीद, CM साय बोले- जल्द निकलेगा रास्ता
Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद के समाधान की उम्मीद, CM साय बोले- जल्द निकलेगा रास्ता

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से…

Shafali Verma Century : 49 गेंदों में शतक, एशियन गेम्स में लेडी सहवाग ने रचा इतिहास
Shafali Verma Century : 49 गेंदों में शतक, एशियन गेम्स में लेडी सहवाग ने रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?