CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सावधान! उत्तराखंड में घूम रहे थे ‘बहरूपिए साधु’, पुलिस ने चला ‘ऑपरेशन कालनेमि’, अब तक 127 गिरफ्तार

सावधान! उत्तराखंड में घूम रहे थे ‘बहरूपिए साधु’, पुलिस ने चला ‘ऑपरेशन कालनेमि’, अब तक 127 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
13/07/2025
Share

सीजी भास्कर 13 जुलाई उत्तराखंड में सावन के पवित्र महीने के दौरान चल रही कांवड़ यात्रा के बीच राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ऑपरेशन कालनेमि की शुरुआत की है. इस विशेष अभियान का मकसद उन लोगों की पहचान करना है और उनपर कार्रवाई करना है जो साधु-संतों का भेष धारण कर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं. कांवड़ यात्रा के दौरान फर्जी संतो पर एक्शन लेते हुए उत्तराखंड पुलिस ने 127 लोगों को देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों से गिरफ्तार किया है.

ये सभी संतो का रूप बदलकर लोगों को ठग रहे थे.अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा, ” देहरादून जिले में लगभग 61 फर्जी संतों को पिछले दो दिनों में गिरफ्तार किया गया है. जिसमें ऋषिकेश से 17 लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं. पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया है, जिसका नाम रकम बताया जा रहा है, जो कि साधु का भेष रखकर रह रहा था.” पुलिस के मुताबिक यह व्यक्ति करीब सात महीने पहले ही देहरादून आया था और ये बांग्लादेश में ढाका के पास तंगेल जिले का रहने वाला है.

फर्जी संतों पर कड़ी कार्रवाईदेहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय सिंह ने जानकारी दी कि शनिवार को जिले के अलग-अलग इलाकों से 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि, इससे एक दिन पहले, यानी शुक्रवार को, 38 संदिग्ध फर्जी साधुओं को हिरासत में लिया गया था.उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने जानकारी दी कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 66 ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जो खुद को साधु बता रहे थे, लेकिन उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं हैं.उत्तराखंड में घुसपैठ कर रहे फर्जी नेटवर्क को उजागर करना और यात्रियों को किसी भी तरह की धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू किया है.

कतर फैक्ट्री विस्फोट में 12 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री ने जताया दुख
Wing Commander Suicide Case: रायपुर के विधायक विश्राम गृह में एयरफोर्स अधिकारी की संदिग्ध मौत, कारणों की तलाश में जुटी पुलिस
Kanker Republic Day Celebration: कांकेर में पहली बार दिखेगा इतिहास बनाता हॉर्स राइडिंग स्टंट
प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ बेच दिए अपने चार-चार घर, इतने करोड़ में हुई डील
राम मंदिर में निर्माण कार्य संपन्नता की ओर, शिवलिंग की स्थापना 31 मई को, जून में प्राण प्रतिष्ठा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Use Rules Chhattisgarh : जमीन के इस्तेमाल पर सरकार का बड़ा फैसला, अब बेवजह नहीं अटकेंगे विकास के काम, नियम बदलने की तैयारी
Land Use Rules Chhattisgarh : जमीन के इस्तेमाल पर सरकार का बड़ा फैसला, अब बेवजह नहीं अटकेंगे विकास के काम, नियम बदलने की तैयारी

छत्तीसगढ़ में जमीन के इस्तेमाल से जुड़े नियमों…

Lightning Strike Durg
Lightning Strike Durg : दुर्ग में बिजली गिरने से युवक की मौत, पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक

बोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज बारिश…

Bilaspur Tiger Attack
Bilaspur Tiger Attack : खेत में बाघ का हमला, घमेला लेकर भिड़ गया ग्रामीण, गंभीर घायल

दवनपुर गांव में खेत में खाद छिड़कने गए…

Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान
Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान

स्कूल जाते समय नाले के तेज बहाव में…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार के निलंबन पर रोक, 6 अफसरों को नोटिस

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कांकेर में पदस्थ तहसीलदार माया…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?