CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maharsi Muktanand Ashram : चंदन तस्करों का दुस्साहस! आश्रम से 5 लाख के 5 चंदन के पेड़ काटकर फरार

Maharsi Muktanand Ashram : चंदन तस्करों का दुस्साहस! आश्रम से 5 लाख के 5 चंदन के पेड़ काटकर फरार

By Newsdesk Admin
12/07/2026
Share
Maharsi Muktanand Ashram
Maharsi Muktanand Ashram

सीजी भास्कर, 12 जुलाई :  बालोद जिले में चंदन तस्करों  (Maharsi Muktanand Ashram)  के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम हथौद स्थित महर्षि मुक्तानंद आश्रम परिसर से करीब 20 वर्ष पुराने मलयागिरि प्रजाति के पांच चंदन के पेड़ रातों-रात काटकर अज्ञात तस्कर फरार हो गए। चोरी गए पेड़ों की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
    • सुनियोजित तरीके से वारदात को दिया अंजाम
    • पुलिस खंगाल रही तस्करी का नेटवर्क
  • Maharsi Muktanand Ashram सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पुलिस के अनुसार, आश्रम की करीब 5 एकड़ 9 डिसमिल कृषि भूमि की मेड़ पर वर्षों पहले आठ चंदन के पौधे लगाए गए थे। बुधवार सुबह आश्रम से जुड़े एक शिक्षक ने पेड़ कटने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की जाली काटी गई थी और पांच चंदन के पेड़ों के तने गायब थे। घटनास्थल पर केवल शाखाएं और ठूंठ पड़े मिले।

सुनियोजित तरीके से वारदात को दिया अंजाम

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तस्करों ने पहले चंदन के परिपक्व पेड़ों की पहचान की और फिर रात के अंधेरे में जाली काटकर परिसर (Maharsi Muktanand Ashram)   में प्रवेश किया। इसके बाद पेड़ों के केवल तने काटकर अपने साथ ले गए, जिससे यह वारदात पूरी तरह सुनियोजित प्रतीत होती है।

पुलिस खंगाल रही तस्करी का नेटवर्क

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 और 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। जांच टीम आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, संदिग्ध गतिविधियों और चंदन की अवैध तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Maharsi Muktanand Ashram सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आश्रम परिसर से इतने कीमती चंदन के पेड़ों की चोरी यह दर्शाती है कि तस्करों के हौसले कितने बुलंद हैं। लोगों ने चंदन जैसे बहुमूल्य वृक्षों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त निगरानी और प्रभावी व्यवस्था की मांग की है। (Maharsi Muktanand Ashram)

अनिल अंबानी पर ED का शिकंजा: 3000 करोड़ घोटाले में जांच, देशभर में 50 जगहों पर छापेमारी
Cutter Attack Bhilai : भिलाई में लिफ्ट मांगने के बहाने युवक पर कटर से हमला, सीने और हाथ पर गंभीर चोट; पुलिस जांच में जुटी
हाथ-पैर थे बंधे, बदन पर वस्त्र भी नहीं… लाल रंग के सूटकेस में मिली महिला की सिर कटी लाश
साजिद, दानिश और राज खान…’, वाराणसी गैंगरेप केस में 23 दरिंदे, मां ने तीन का नाम लेकर कही ये बात
Hidma Encounter Sukma : टॉप नक्सल कमांडर हिडमा का पत्नी सहित खात्मा,एनकाउंटर में कुल 6 नक्सली ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mainpat Bauxite Mining Protest
Mainpat Bauxite Mining Protest : मैनपाट में 58 दिन से बॉक्साइट खनन-परिवहन बंद, मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण

Mainpat Bauxite Mining Protest : दावा है कि…

Police Job Fraud
Police Job Fraud : पुलिस आरक्षक बनाने 14 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

झांसा देकर एक परिवार से 14 लाख रुपये…

Pendra News
Pendra News : दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की बालिका उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश

दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की आर्थिक रूप से कमजोर…

Bear Attack
Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

जंगल की ओर गए लोगों पर अचानक भालू…

Gariaband Accident
Gariaband Accident : गरियाबंद में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे

बाजार चौक में उस समय लोगों की नजरें…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?