CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahashivratri Chhattisgarh : महाशिवरात्रि पर आस्था और विकास का संगम, बाबा धाम पहुंचे CM साय, की पूजा-अर्चना, 1.20 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

Mahashivratri Chhattisgarh : महाशिवरात्रि पर आस्था और विकास का संगम, बाबा धाम पहुंचे CM साय, की पूजा-अर्चना, 1.20 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

By Newsdesk Admin
15/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 15 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आस्था और विकास (Mahashivratri Chhattisgarh) का संदेश दिया। रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात करीब एक बजे मुख्यमंत्री साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ और श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Contents
  • 1.20 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • श्रद्धा का केंद्र, आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत
  • 1998 से तपस्या में लीन बाबा, वर्षों पुरानी परंपरा
  • जनप्रतिनिधि और प्रशासन रहा मौजूद

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिव आराधना आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है, जो समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाती है।

1.20 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री साय ने जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत (Mahashivratri Chhattisgarh) शिलान्यास किया। इन कार्यों में मुख्य भवन के सामने ग्रेनाइट फर्श और शेड का निर्माण, श्रद्धालुओं के विश्राम एवं भोजन हेतु शेड, शौचालय परिसर का निर्माण तथा पार्किंग क्षेत्र के लिए सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सुविधाओं के विकसित होने से श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिलेगी और धाम की गरिमा और अधिक बढ़ेगी।

श्रद्धा का केंद्र, आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कोसमनारा स्थित यह धाम न केवल रायगढ़ बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा समाज को सही दिशा देने के साथ आत्मविश्वास और संयम भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुरुजनों के आशीर्वाद और जनता के विश्वास के साथ जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है।

1998 से तपस्या में लीन बाबा, वर्षों पुरानी परंपरा

उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित यह धाम वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा वर्ष 1998 से कठोर तपस्या (Mahashivratri Chhattisgarh) में लीन हैं। वर्ष 2003 में उन्हें ‘श्री श्री 108’ की उपाधि प्राप्त हुई, जिसके बाद धाम की ख्याति दूर-दूर तक फैल गई। कहा जाता है कि बाबा ने पत्थरों को एकत्र कर शिवलिंग का स्वरूप निर्मित किया और उसी स्थान को अपनी तपोभूमि बनाया। वर्षा, ग्रीष्म और शीत—तीनों ऋतुओं में खुले स्थान पर रहकर भगवान भोलेनाथ की साधना उनकी तपस्या की विशेष पहचान है।

जनप्रतिनिधि और प्रशासन रहा मौजूद

इस अवसर पर जीवर्धन चौहान, डिग्रीलाल साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सरपंच, गणमान्य नागरिकों के साथ मयंक चतुर्वेदी, शशिमोहन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Hotel Owner Arrested : पुलिस की घेराबंदी से उजागर हुआ होटल ईशा का अंधकार…वैशाली नगर में पकड़ा गया गैंग का तीसरा सरगना
Stray Dog Attack India : स्कूल में घुसे आवारा कुत्ते ने छात्र-टीचर को काटा – बच्चे को नोचते देख बचाने दौड़ी टीचर भी घायल, अब तक 10 शिकार
ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, सीट बेल्ट ने टाला बड़ा हादसा, ड्राइवर का टूटा पैर, मालिक को नहीं आई खरोंच
Tyre Factory Blast : खरसिया की टायर फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 8 मजदूर झुलसे, प्रशासन हरकत में
Archery Academy : अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी से जशपुर बनेगा खेल प्रतिभाओं का हब, युवा खिलाड़ी पाएंगे बेहतरीन सुविधाएं

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyclone Alert
Cyclone Alert : बिलासपुर में चक्रवात का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बिलासपुर में…

Ishan Kishan On Abhishek Sharma : खुद मेडिटेशन, दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब! अभिषेक शर्मा पर ईशान किशन का मजेदार तंज, VIDEO वायरल
Ishan Kishan On Abhishek Sharma : खुद मेडिटेशन, दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब! अभिषेक शर्मा पर ईशान किशन का मजेदार तंज, VIDEO वायरल

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के बल्ले से निकले…

Cyclone Alert
Cyclone Alert :  बस्तर में चक्रवात का असर, भारी बारिश की चेतावनी और स्कूलों में छुट्टी

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में चक्रवात के असर…

Deepak Baij Press Conference : बैगा बच्चों की मौत से धान खरीदी तक सरकार पर बरसे दीपक बैज, किसानों के लिए 3,358 प्रति क्विंटल की मांग
Deepak Baij Press Conference : बैगा बच्चों की मौत से धान खरीदी तक सरकार पर बरसे दीपक बैज, किसानों के लिए 3,358 प्रति क्विंटल की मांग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij Press…

Sandeep Agrawal
Sandeep Agrawal : करोड़ों की ठगी मामले में 13 महीने से फरार भिलाई का भाजपा नेता झारखंड से गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड पर

गुजरात, पश्चिम बंगाल और झारखंड में कारोबार की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?