CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Man returns alive in Korba: टैटू देख हुई पहचान की गलती, भूत-भूत कहकर भागने लगे लोग, फिर सामने आई ये सच्चाई

Man returns alive in Korba: टैटू देख हुई पहचान की गलती, भूत-भूत कहकर भागने लगे लोग, फिर सामने आई ये सच्चाई

By Newsdesk Admin
10/09/2025
Share
Man returns alive in Korba
Man returns alive in Korba

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। (Man returns alive in Korba) यहां एक युवक की गुमशुदगी के बाद नदी से मिली लाश को परिजनों ने अपने बेटे का शव मान लिया। हाथ पर गुदे टैटू और कद-काठी देखकर उन्होंने पहचान की पुष्टि भी कर दी। लेकिन जब अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी असली बेटा रात में अचानक घर लौट आया।

Contents
  • चार दिन से लापता था हरिओम वैष्णव
  • टैटू और कद-काठी से हुई गलत पहचान
  • अंतिम संस्कार से पहले लौटा बेटा
  • अब पुलिस के सामने नई चुनौती

चार दिन से लापता था हरिओम वैष्णव

27 वर्षीय हरिओम वैष्णव चार दिन पहले अपनी ससुराल दर्री गया था और वहीं से लापता हो गया। परिवार ने खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। इसी बीच बांकीमोगरा क्षेत्र की अहिरन नदी से एक अज्ञात शव बरामद हुआ।

टैटू और कद-काठी से हुई गलत पहचान

पुलिस ने जब परिजनों को शव की पहचान के लिए बुलाया तो उन्होंने हाथ पर बने ‘R’ टैटू और शारीरिक बनावट के आधार पर उसे हरिओम बताया। पानी में डूबने से शव का चेहरा पहचानने लायक नहीं था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई। (Man returns alive in Korba)

अंतिम संस्कार से पहले लौटा बेटा

सोमवार देर रात करीब 12 बजे अचानक घर का दरवाजा खटखटाया गया। जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो सामने हरिओम खुद खड़ा था। मोहल्ले के लोग पहले तो उसे देखकर भूत-भूत चिल्लाने लगे, लेकिन सच्चाई सामने आते ही सभी हैरान रह गए। परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं था कि उनका बेटा सही-सलामत घर आ गया।

अब पुलिस के सामने नई चुनौती

हरिओम के घर लौटने के बाद अब सवाल खड़ा हो गया कि शव किसका था। पुलिस ने शव को दोबारा अपने कब्जे में लेकर मरचुरी में रखवा दिया है। (Man returns alive in Korba) अधिकारियों का कहना है कि अब मृतक की असली पहचान करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

Woman dies in road accident : दुर्ग में जेसीबी से टकराकर 70 वर्षीय महिला की मौत
Balrampur Police Custody Death : स्वजन ने शव लेने से किया इनकार, विधायक बोले–पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं मैं
Online Fraud :  लिफ्ट का झांसा देकर 45 हजार की ठगी, दो गिरफ्तार
Ambikapur gang rape of tribal girls : 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला
Dhan Uparjan Kendra Kena : धान उपार्जन केन्द्र खुला बड़ा घोटाला, 50 लाख से अधिक की क्षति, प्रभारी पर FIR

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Students Drug Video Viral
School Students Drug Video Viral : स्कूली बच्चों के नशे का वीडियो वायरल, डिप्टी CM अरुण साव बोले- सरकार करेगी कार्रवाई

School Students Drug Video Viral : इस घटना…

Korba Bolero Accident
Korba Bolero Accident : कोरबा में बेकाबू बोलेरो का कहर, थार समेत कई गाड़ियों को मारी टक्कर

Korba Bolero Accident : रेस्टोरेंट संचालक के मुताबिक,…

Raipur Two Year Old Girl Death
Raipur Two Year Old Girl Death : रायपुर में 2 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने जताया संदेह; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Raipur Two Year Old Girl Death : परिजनों…

Dev Uthani Ekadashi
Dev Uthani Ekadashi : देवउठनी एकादशी पर बाजारों में रौनक, हल्की बारिश के बीच गन्ने और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी

Dev Uthani Ekadashi : अकवन तूफान के असर…

Chhattisgarh Leaders Security
Chhattisgarh Leaders Security : नेताओं की सुरक्षा घटाने पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने, गृहमंत्री बोले- मेरी भी सुरक्षा कम हुई

Chhattisgarh Leaders Security : विजय शर्मा ने कहा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?