सीजी भास्कर, 09 नवंबर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम मटिया (अ) में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात यह घटना हुई। बालाजी ट्रेवल्स की दोनों बसें ड्राइवर नारद चौधरी के घर के सामने खड़ी थीं। रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अचानक बसों के पिछले हिस्से में आग लग गई, जो तेजी से फैल गई। (Massive arson)
आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हालांकि, पास में खड़ी एक अन्य बस को समय रहते वहां से हटा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

यह भी पढ़ें : Father Son Electric Shock Death : बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर
48 लाख रुपए की थीं दोनों बसें : Massive arson
जानकारी के मुताबिक, आग में जली एक बस 50 सीटर टूरिस्ट बस थी, जिसे अप्रैल 2025 में 36 लाख रुपए में खरीदा गया था। वहीं दूसरी 40 सीटर स्लीपर बस थी, जिसे साल 2019 में 12 लाख रुपए में खरीदा गया था। दोनों बसों की कुल खरीद कीमत 48 लाख रुपए थी।
यह खबर भी पढ़ें : Tamnar Violence : महिला TI पर हमले और आगजनी का मास्टरमाइंड 6 महीने बाद गिरफ्तार
बसों से चलता था पूरे परिवार का खर्च : Massive arson
बस संचालक दिनेश राठी के मुताबिक, उनका पूरा परिवार बस व्यवसाय पर निर्भर था। यही बसें परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थीं। उन्होंने घटना के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए कहा कि उनकी किसी से क्या दुश्मनी थी, जो उनके रोजी-रोटी के साधन को आग के हवाले कर दिया गया।
खबरें और भी हैं : Durg School Incident : दुर्ग के सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र के निशान और आगजनी, क्लासरूम में तोड़फोड़ से छात्रों और शिक्षकों में दहशत
आग लगाए जाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
अर्जुन्दा थाना प्रभारी नरेश देशमुख ने बताया कि शुरुआती जांच में बसों में आग लगाए जाने की आशंका सामने आई है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल आग लगने के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


