CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राशन कार्ड के लिए रिश्वत की शिकायत पर मंत्री सख्त, सूरजपुर में चौपाल में सुनीं समस्याएं, SDO को नोटिस

राशन कार्ड के लिए रिश्वत की शिकायत पर मंत्री सख्त, सूरजपुर में चौपाल में सुनीं समस्याएं, SDO को नोटिस

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 मई |

सूरजपुर जिले में ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ओड़गी ब्लॉक के दूरदराज के गांवों का दौरा किया। मंत्री ने बिना किसी मंच या कुर्सी के जमीन और पत्थरों पर बैठकर जन चौपाल लगाई।

दूधो गांव में पेयजल संकट की समस्या सामने आई। जल संसाधन विभाग के अधिकारी की अनुपस्थिति पर मंत्री ने एसडीओ को फटकार लगाई। उन्होंने तुरंत नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

बिलासपुर पंचायत में राशन कार्ड के लिए रिश्वत लेने की शिकायत मिली। मंत्री ने सेल्समैन को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि दोबारा शिकायत मिलने पर लाइसेंस रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने पटवारी पर नामांतरण और फौती के काम में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। मंत्री ने तहसीलदार ओड़गी को तुरंत जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री राजवाड़े ने हर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।

भकुरा और माढ़र में भी लगी चौपाल

जन चौपाल का कारवां ग्राम पंचायत भकुरा और माढ़र तक पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने सड़क, राशन, आवास और पेंशन संबंधी समस्याएं रखीं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का तुरंत निराकरण किया जाए और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय हो।

विभागों को मिले स्पष्ट निर्देश, अधिकारी रहे मौजूद

चौपाल के दौरान जल संसाधन, वन, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने सभी विभागों को चेतावनी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Fake Police Robbery: पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला से सोने की माला लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, CCTV से खुला राज
Chhattisgarh Boat Capsized : तेज बहाव ने छीन ली सांसें, नदी ने लौटाई मां-बेटी की खामोश कहानी
Moringa Farming : सुपर फुड मुनगा से कोकड़ी की महिलाओं को रही लाखों की कमाई
Job Fair MCB : जिले में 20 फरवरी को विशाल रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 50 पदों पर सीधी भर्ती का मौका
Chhattisgarh PSC Mains exam postponed : अब 6 से 9 जून तक होगी परीक्षा – अभ्यर्थियों को मिली राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paytm AI Hiring and Layoffs : पेटीएम में 4,000 नई नौकरियां, 400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

सीजी भास्कर, 09 जून। देश की प्रमुख डिजिटल…

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में…

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज…

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा…

Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के लालमाटी…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़रोजगार

NHM Recruitment 2026 : NHM के तहत 87 पदों पर संविदा भर्ती, 28 फरवरी तक करें आवेदन

17/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

13 अगस्त से छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की वापसी: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम तैयार, सरगुजा-बस्तर में आज से बौछारें

11/08/2025
अन्यअपराधछत्तीसगढ़

टॉवल के झगड़े में भाई ने भाई को ईंट से मार डाला, शराब के नशे में ली जान

30/07/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, तीनों आरोपी रायपुर में 5 साल से रह रहे थे, इराक जाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का करते थे इस्तेमाल

10/02/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?