CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कौशांबी में चमत्कार या धोखा? जिस लड़की को मरा समझकर जलाया, वो 3 महीने बाद मिली जिंदा

कौशांबी में चमत्कार या धोखा? जिस लड़की को मरा समझकर जलाया, वो 3 महीने बाद मिली जिंदा

By Newsdesk Admin
01/07/2025
Share

सीजी भास्कर 1 जुलाई उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां जिस लड़की को मरा समझकर परिवार ने हत्या का आरोप लगाया और पुलिस ने अंतिम संस्कार भी करवा दिया, वह तीन महीने बाद जिंदा मिली है.

यह मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है.18 मार्च 2025 को नौढिया रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी. दो दिन बाद साईं का पूरा गांव निवासी विनोद कुमार ने उस शव की पहचान अपनी 17 वर्षीय बहन अनुराधा पटेल के रूप में की. विनोद ने गिरधरपुर गढ़ी निवासी विष्णु और बिदनपुर निवासी संदीप पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया.तीन महीने बाद जिंदा मिली मृत घोषित लड़कीपुलिस ने शव को लावारिस मानकर अंतिम संस्कार भी करवा दिया.

लेकिन मामला संदिग्ध लगने पर डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है.इसी बीच सर्विलांस टीम को जानकारी मिली कि अनुराधा जिंदा है और अपने भाई से इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉलिंग कर रही है. लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने अनुराधा को शहजादपुर से बरामद कर लिया.बरामदगी के दौरान उसका प्रेमी विष्णु फरार हो गया.

एसपी राजेश कुमार के अनुसार, लड़की खुद को पुणे में प्रेमी के साथ रहना बता रही है. उसका बयान 164 के तहत कोर्ट में दर्ज कराया गया है.पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कीइस पूरे मामले ने न केवल पुलिस और परिजनों को चौंकाया, बल्कि एक अज्ञात शव की पहचान को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं. अब सबकी नजर डीएनए रिपोर्ट पर टिकी है.

Drug Trafficking : रायपुर में हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो स्थानीय पेडलर गिरफ्तार
Hospital Protest : मासूम की मौत के बाद अस्पताल में फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने सड़क पर फेंका सामान
Silver Theft Recovery: एमसीबी में चोरी का बड़ा खुलासा, 6 किलो चांदी के जेवर के साथ तीन आरोपी पुलिस की पकड़ में
Naxal Surrender : आज रायपुर में रुकेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कल जाएंगे नक्सलगढ़
Three Naxals killed : खूंखार नक्सली हिड़मा को मारने शुरू किया सबसे बड़ा आपरेशन, तीन महिला नक्सली हुए ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?