CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बहुमत का दुरुपयोग:सरगुजा में कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा, कहा- आरक्षण समाप्त करना चाहता है संघ

बहुमत का दुरुपयोग:सरगुजा में कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा, कहा- आरक्षण समाप्त करना चाहता है संघ

By Newsdesk Admin
25/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 मई |

सरगुजा जिले के लखनपुर में कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा निकाली गई। संविधान बचाओ यात्रा की आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि भारत का संविधान खतरे में है। भाजपा और संघ इसे बहुमत के बल पर बदलना चाहते हैं। संघ परिवार आरक्षण को समाप्त करना चाहता है। मोहन भागवत ने बिहार चुनाव के दौरान इसकी मंशा भी जताई थी।

लखनपुर में कांग्रेस के विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली की शुरुआत गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। अमवारी मैदान में पहुंचकर यात्रा आमसभा में बदल गई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने संविधान सभा में कहा था कि संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो, अगर वो सही हाथों में नहीं लगा, तो वह अच्छा नहीं होगा।

संविधान की व्यवस्था सत्ताधारियों को मंजूर नहीं टीएस सिंहदेव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में आम लोगों से मुलाकात में राहुल गांधी को एहसास हुआ कि संविधान पर खतरे से नागरिक आशंकित हैं। जब दूसरी भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ हुई तो राहुल गांधी ने संविधान को यात्रा का प्रतीक बनाया। जिस संविधान की बदौलत पीएम मोदी ने सरकार बनाई उसे संघ परिवार विदेशों की नकल बताता है।

सिंहदेव ने कहा कि भारत का संविधान स्वतंत्र भारत के भौगोलिक क्षेत्र के निवासियों के द्वारा चुने हुए लोगों ने बनाया जो प्रजातांत्रिक है। यह व्यवस्था मौजूदा सत्ताधारी को मंजूर नहीं। वो देश में ऐसी व्यवस्था बनाने में लगे हैं, ताकि भारत में चीन की तरह एक व्यक्ति और एक दल की तानाशाही सरकार बने।

छत्तीसगढ़ को भी बना सकते हैं केंद्र शासित टीएस सिंहदेव ने जम्मू-कश्मीर का उदाहरण देते हुए कहा कि संविधान की भावना के विपरीत बहुमत का इस्तेमाल कर ये सरकार राज्य का दर्जा समाप्त कर उन्हें केंद्र शासित प्रदेश में बदल देती है। बहुमत के बल पर ये सरकार अपने हित के लिए जब चाहे तो छत्तीसगढ़ को भी केंद शासित प्रदेश बना सकती है।

संघ से संविधान को खतरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि हमारे संविधान को खतरा बाहर से नहीं बल्कि देश के अंदर संघ परिवार से है। संघ परिवार महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक को संविधान में दिए गए मतदान के अधिकार के कारण इसका विरोध करती है और बदलना चाहती है।

सभा को लखनपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंहदेव, कृपाशंकर गुप्ता, राजनाथ सिंह ने भी संबोधित किया। संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस के अंबिकापुर विधानसभा के चारों संगठन ब्लॉक अंबिकापुर शहर, अंबिकापुर ग्रामीण, लखनपुर और उदयपुर के कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

NH Road : दरारों और गड्ढों से भर गया राष्ट्रीय मार्ग, लोग बोले अब सफर नहीं जोखिम बन गया रास्ता
Bhumihin Krishi Mazdoor Yojana : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी 10 हजार सहायता राशि
पुलिस आरक्षक फर्जीवाड़े में एक और मास्टरमाइंड का नाम आया सामने, श्योपुर पुलिस की कार्रवाई की चर्चा भोपाल-दिल्ली तक
कनाडा भेजने के नाम पर 32 लाख की ठगी, 3 गिरफ्तार, हुआ खुलासा 
Cold Wave in Chhattisgarh: प्रदेश में शीतलहर का दबाव बढ़ा, अंबिकापुर सबसे ठंडा जिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Guest Lecturer Recruitment
Guest Lecturer Recruitment : कॉलेजों में पढ़ाई शुरू, पर अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती अधर में; वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार

Guest Lecturer Recruitment :अतिथि व्याख्याताओं ने मांग की…

Tribal Welfare Employees Protest
Tribal Welfare Employees Protest : लंबित वेतन नहीं मिलने पर चक्काजाम का ऐलान

Tribal Welfare Employees Protest :रोटेशन फार्मूले पर वेतन…

Raigarh Rape Case
Raigarh Rape Case : शादी का झांसा देकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Rape Case : ऐसे मामलों में दोषियों…

108 Ambulance Employees Protest 
108 Ambulance Employees Protest : बकाया वेतन और ग्रेच्युटी की मांग, कलेक्टर से लगाई गुहार

108 Ambulance Employees Protest : कर्मचारियों ने चेतावनी…

Dhamtari Road Accident
Dhamtari Road Accident : अनियंत्रित बाइक की टक्कर से चालक की जान गई

Dhamtari Road Accident : राहगीरों की सूचना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?