CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘ऑपरेशन अभी भी जारी है’ पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बीच भारतीय वायुसेना का बड़ा बयान

‘ऑपरेशन अभी भी जारी है’ पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बीच भारतीय वायुसेना का बड़ा बयान

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 मई। पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बीच भारतीय वायुसेना का बड़ा बयान सामने आया है। इंडियन एयरफोर्स का कहना है कि ऑपरेशन अभी भी जारी है। आने वाले वक्त में इसको लेकर जानकारी दी जाएगी। वायु सेना ने ये जानकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी है।

इंडियन एयरफोर्स ने एक्स पर ऑपरेशन जारी रखने की जानकारी देते हुए लिखा, ‘भारतीय वायुसेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने निर्धारित कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए। क्योंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए सही वक्त पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही इंडियन एयरफोर्स ने सभी अटकलें लगाने और अनवेरीफाइड जानकारी प्रसारित करने से बचने की अपील की है।

दरअसल, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इस ऑपरेशन के तहत तीनों सेना ने मिलकर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थापित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था।

इसके जवाब में बौखलाए पाकिस्तान में एलओसी पर भीषण गोलीबारी की और ड्रोन अटैक किया. हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम में सभी पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया था. इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान पर कई हमले किए, जिनमें पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ है.

वहीं, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कई देशों की मदद सीजफायर पर सहमति बनी, लेकिन कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए, भारत पर ड्रोन से अटैक किया और गोलीबारी की.

दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग

इधर, राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर हाई लेवल मीटिंग हुई. दो घंटे से अधिक चली इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजीत डोभाल, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख के साथ पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए।

Lyari Karachi Crime History: धुरंधर के बाद फिर सुर्खियों में आया कराची का ‘ल्यारी’—मजदूरों की बस्ती कैसे बदली अपराध के अड्डे में?
Rajim Village Violence : FIR के बाद भड़की हिंसा, आगजनी-मारपीट के बाद गांव पुलिस छावनी में बदला
खुर्सीपार की जनता का हमदर्द बनने का दिखावा न करें विधायक देवेन्द्र, OMG ये क्यों बोल गए निगम के Ex सभापति….
बेशर्मी की हदें पार’: कपल को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, बॉयफ्रेंड ने वीडियो बनाने पर दी धमकी!
Country-made pistol and cash seized : खारून नदी किनारे अवैध हथियार बेचने की फिराक में आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व कैश जब्त, देखिए विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?