CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 25 हजार 151 सदस्य बना MLA रिकेश भाजपा विधायकों में निकले काफी आगे, 10 हजार का आंकड़ा छत्तीसगढ़ में पार करने वाले केवल तीन, वैशाली नगर विधानसभा ने भी पिछला रिकॉर्ड तोड़ा

25 हजार 151 सदस्य बना MLA रिकेश भाजपा विधायकों में निकले काफी आगे, 10 हजार का आंकड़ा छत्तीसगढ़ में पार करने वाले केवल तीन, वैशाली नगर विधानसभा ने भी पिछला रिकॉर्ड तोड़ा

By Newsdesk Admin
27/09/2024
Share

🟠🟢 राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव, डाक्टर रमन सिंह, संगठन पदाधिकारियों सहित विधायकों ने दी बधाई

सीजी भास्कर, 27 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन अब छत्तीसगढ़ में टाप पर हैं। आपको बता दें कि युवा विधायक रिकेश सेन द्वारा सेल्फ अब तक लगभग 25 हजार से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं, जो कि भारतीय जनता पार्टी में फिलहाल पूरे छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायकों में शीर्षस्थ रेकार्ड है। भिलाई जिला संगठन में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ में कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। भिलाई जिला में कुल 622 बूथ हैं, इस आधार पर लगभग 1 लाख 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को मिला है जबकि इन्हीं बूथों पर भिलाई संगठन सवा लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य पर कार्य कर रहा है। इसके अतिरिक्त विधायकों को 10 हजार सदस्य बनाने और सांसद के लिए यह लक्ष्य 20 हजार का है।

🟠🟢 छत्तीसगढ़ भाजपा विधायकों में अब तक तीन ही 10 हजार से ऊपर

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी में छत्तीसगढ़ के विधायकों को सदस्यता अभियान ने 10 हजार के लक्ष्य को अब तक वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू और नवागढ़ विधायक दयालदास बघेल ही पार कर पाए हैं जबकि नारायण पुर विधायक केदार कश्यप, भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा 10 हजार के लक्ष्य के नजदीक हैं।

बसना विधायक संपत अग्रवाल, रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, कवर्धा विधायक विजय शर्मा, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी, रामानुज गंज रामविचार नेताम, मुंगेली पुन्नूलाल मोहले, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम 5 हजार से अधिक सदस्य बना चुके हैं जबकि 3 से 5 हजार सदस्य बना चुके विधायकों में बिल्हा से धरमलाल कौशिक, अंबिकापुर राजेश अग्रवाल, बलौदा बाजार टंक राम वर्मा, रायपुर ग्रामीण मोती लाल साहू, लोरमी से अरूण साव, राजनांदगांव डाक्टर रमन सिंह, जशपुर रायमुनि भगत, भरतपुर सोनहत श्रीमती रेणुका सिंह, पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, कुनकुरी विष्णुदेव साय शामिल हैं।

1 से 2 हजार सदस्य बना चुके विधायकों में जगदलपुर से किरण सिंह देव, बिलासपुर अमर अग्रवाल, बेलतरा सुशांत शुक्ला, प्रेम नगर भूलन सिंह मरावी, दुर्ग शहर गजेंद्र यादव, महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, अहिवारा डोमन लाल कोर्सेवाडा़, बेमेतरा दीपेश साहू, तखतपुर धरमजीत सिंह, कांकेर आशाराम नेताम, कटघोरा प्रेमचंद पटेल, सामरी उधेश्वरी पैकरा, कोंडागांव लता उसेंडी शामिल हैं। भाजपा के ऐसे विधायक जो 25 सितंबर तक की रिपोर्ट में एक हजार से नीचे हैं उनमें रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी, दंतेवाड़ा से चैतराम अटामी, साजा ईश्वर साहू, बैकुंठपुर भैयालाल राजवाड़े, मरवाही प्रणव कुमार मरपच्ची, चित्रकोट विनायक गोयल शामिल हैं।

🟠🟢 कुरूद विधानसभा के बाद बिलासपुर, वैशाली नगर, बिल्हा  में बने सर्वाधिक सदस्य

छत्तीसगढ़ की विधानसभावार तुलना की जाए तो 3 सितंबर से आज तक कुरूद में लगभग 60 हजार सदस्य बन चुके हैं जबकि बिलासपुर में 48 हजार, बिल्हा और वैशाली नगर में 41 हजार, रायपुर पश्चिम, बसना 37 हजार, अंबिकापुर, रायगढ़, भटगांव, बलौदा बाजार और जांजगीर चांपा में लगभग 35 हजार सदस्य बन चुके हैं। भाजपा सदस्यता अभियान में 10 हजार से कम सदस्य अब तक बनाने वाली विधानसभा मोहला मानपुर, पाली तानाखार, मरवाही, चित्रकोट, बीजापुर, लुंड्रा, रामपुर और कोंटा हैं।

🟠🟢 राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष, संगठन पदाधिकारियों सहित विधायकों ने दी बधाई

कल रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वैशाली नगर के युवा विधायक रिकेश सेन की सराहना की। श्री सेन ने उन्हें आश्वस्त किया कि सदस्यता अभियान में उनकी वैशाली नगर विधानसभा भी भाजपा सदस्यता अभियान में रिकार्ड प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा सहित मंत्रीगण और भाजपा विधायकों ने सदस्यता अभियान में रिकेश सेन के परिश्रम को बेहतर बताते हुए उसे सभी कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय कहा एवं बधाई दी। कल रिकेश सेन 23 हजार से अधिक सदस्य बना चुके थे और शुक्रवार की शाम तक यह आंकड़ा 25 हजार पार हो गया है।

🟠🟢 भिलाई जिले पुराना का रेकार्ड वैशाली नगर विधानसभा ने तोड़ा, 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

पिछली बार भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिला की कुल प्राथमिक सदस्य संख्या लगभग 68 हजार थी और इस बार अकेले वैशाली नगर विधानसभा में 40 हजार से अधिक सदस्य आज तक बनाए जा चुके हैं जिनमें 25 हजार 151 विधायक रिकेश सेन की सेल्फ रेफरल सदस्य संख्या है। वैशाली नगर विधानसभा ने सदस्यता संख्या के अपने पुराने रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया है। भिलाई नगर विधानसभा में अब तक 19 हजार, दुर्ग ग्रामीण में 17 हजार, दुर्ग शहर में 26 हजार, अहिवारा में 20 हजार से अधिक प्राथमिक सदस्य बन चुके हैं।

Organized vehicle theft gang busted : 6 चोरी के वाहन बरामद
Bhilai News : माहेश्वरी महिला संगठन ने हर्षोल्लास से मनाई “तीज” 🟠 नृत्य नाटिका सहित अनेक सांस्कृतिक आयोजन का उठाया लुत्फ़
पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल का घर सुरक्षाबलों ने बम से उड़ाया, आसिफ का घर बुलडोजर से गिराया
CG Big Breaking : भिलाई, धमतरी, रायपुर में पुलिस की लगातार दबिश के बाद बिलासपुर में पकड़ाई सहायक संचालक गीताजंली गजभिए, भेजी गई जेल, मछली पालन विभाग में 2.16 करोड़ का घोटाला कर हुई थी “9 दो 11”
“तुमने मेरे सीने में छुरा घोंपा है” कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को कांग्रेस से निष्कासित करने PCC से अनुशंसा, जिलाध्यक्ष पर अशोभनीय टिप्पणी और अनुशासनहीनता का लगा आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment : 1484 पदों पर जल्द होगी लिखित परीक्षा

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi : राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर आखिर क्यों गरमाई सियासत, खर्च को लेकर उठे बड़े सवाल

सीजी भास्कर, 14 मई। देश की राजनीति में…

Kubbra Sait
Kubbra Sait : जिस रोल को लोगों ने बताया था बड़ी गलती, उसी ने बदल दी इस एक्ट्रेस की पूरी किस्मत

सीजी भास्कर, 14 मई। फिल्मी दुनिया में पहचान…

DA Hike
DA Hike : थलापति विजय ने कर्मचारियों और महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान, अब खातों में आएगी राहत

सीजी भास्कर, 14 मई। तमिलनाडु में गुरुवार को…

You Might Also Like

अन्यघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, ब्लास्ट फर्नेस-8 में उत्पादन ठप, केबल जले

16/08/2025
Cheque Bounce Case Raipur
अन्य

Cheque Bounce Case Raipur : डेढ़ करोड़ का भुगतान नहीं करने पर ठेकेदार दोषी, तीन माह की सजा

07/11/2025
अन्यट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

महिला एम्स में भर्ती, पति ने लगाई मदद की गुहार, विधायक रिकेश सेन ने सौंपा 50 हजार का चेक

18/09/2024
अन्यट्रेंडिंग

सेक्टर 9 स्थित हनुमान मंदिर : डोम शेड निर्माण को लेकर झूमा झड़की मारपीट गाली-गलौज

01/04/2023
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?