CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Monsoon Update India :13 राज्यों में पहुंचा मानसून, कल मुंबई में दस्तक

Monsoon Update India :13 राज्यों में पहुंचा मानसून, कल मुंबई में दस्तक

By Newsdesk Admin
09/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 जून। देश में मानसून अब केरल के बाद दूसरे राज्यों में भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। तेज हवाओं के असर से कई मैदानी राज्यों में गर्मी कम हुई है। साथ ही प्री-मानसून के कारण कई जगह 50-60kmph रफ्तार से आंधी और तेज बारिश हो रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मंगलवार को आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ गए। (Monsoon Update India)

Contents
  • 5 दिन में 13 राज्यों तक पहुंचा मानसून : Monsoon Update India
  • कर्नाटक में बाढ़ जैसी स्थिति

वहीं बात करें केरल और कर्नाटक की तो यहां पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश जारी है। मंगलवार को बेंगलुरु और बेलगावी में भारी बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया। कुछ जगहों पर तो गाड़ियां भी पानी में बहती नजर आईं।

5 दिन में 13 राज्यों तक पहुंचा मानसून : Monsoon Update India

मानसून 5 दिन में यह 13 राज्यों तक पहुंच गया है। सोमवार को तेलंगाना में एंट्री कर चुका है। फिलहाल यह मुंबई से करीब 150 किमी दूर है और अगले 48 घंटे में शहर में दस्तक दे सकता है। वहीं, अगले सप्ताह तक यह गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक पहुंच सकता है। इधर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्मी का असर बना हुआ है। कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। सोमवार को श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कर्नाटक में बाढ़ जैसी स्थिति

कर्नाटक के बेलगावी जिले में मॉनसून ने जबरदस्त कहर बरपाया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने सावदत्ती तालुक में तबाही मचाई है। बेलगावी (Belagavi) जिले की कई सड़कें नदियों जैसी दिख रही हैं, पानी घरों में घुस गया है और कई वाहन पानी के तेज बहाव में बह गए हैं। जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है।

चश्मदीदों के अनुसार बारिश इतनी तेज़ थी कि किसानों के खेत डूब गए, फसलें पानी में बहने लगीं। बता दें कि सोमवार शाम को बेलगावी के बैलहोंगल, सवादत्ती, कित्तूर और यरगट्टी तालुकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से नाले ऊफान पर आ गए, जिससे पानी सड़कों पर फैल गया। (Monsoon Update India) बैलहोंगल शहर में कुछ सड़कों पर कमर तक पानी भर गया और बाइक्स पानी में तैरने लगीं।

सबसे डरावनी तस्वीर बैलहोंगल बस स्टैंड और वीर रानी चेन्नम्मा सर्कल पर देखने को मिली। जहां बस स्टैंड और सर्कल का पूरा इलाका पानी में डूब गया। वीडियो और तस्वीरों में लोग पानी की तेज़ धार में लड़खड़ाते नजर आए। कई लोग खुद को संभालने के लिए एक-दूसरे का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। तेज़ पानी उन्हें बहाकर ले जाने की कोशिश कर रहा है।

CG News : IAS नम्रता जैन ने संभाला CEO जिला पंचायत का कार्यभार 🔵 पति IPS निखिल रखेचा ASP के रूप में दे रहे हैं जिले में सेवाएं
Online Fraud Case : इंस्टाग्राम पर किन्नर गुरूमाता की आईडी से ठगी, छात्र से ऐंठे 1.59 लाख, सुपेला पुलिस ने दर्ज किया केस
Vaishali Nagar BLO Appreciation: विधायक रिकेश सेन ने सभी 293 बूथ लेवल अधिकारियों को दी बधाई, कहा—“आपकी निष्ठा सम्मान की पात्र”
CGPSC Scam : पीएससी घोटाला मामले में CBI को झटका, पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के बेटे-भतीजे समेत चार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
अगर पकड़े गए दोबारा शराब की तस्करी में, तो होगी संपत्ति की जब्ती: गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?