CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुरैना: दूसरी जाति के युवक को दे बैठी दिल… दादा ने इज्जत की खातिर मार दी गोली

मुरैना: दूसरी जाति के युवक को दे बैठी दिल… दादा ने इज्जत की खातिर मार दी गोली

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share
Firing Incident
Firing Incident

मुरैना ,19 जून 2025 :

मध्य प्रदेश के मुरैना में पोती दूसरी जाति के युवक से प्यार करती थी तो दादा समाज में अपनी इज्जत और नाक की खातिर उसको मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी दादा समेत अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है.

मध्य प्रदेश के मुरैना में ऑनर किलिंग की घटना हुई है. इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसका दिल दहल गया. यहां एक दादा ने समाज में अपनी इज्जत और नाक की खातिर अपनी पोती को ही मौत के घाट उतार दिया. दादा ने पोती को गोली मार दी क्योंकि वो एक युवक से प्रेम करती थी. युवक दूसरी जाति का था, इसलिए दादा ने अपनी पोती की जान ले ली.

इतना ही नहीं युवती की मौत के बाद आरोपी ने झूठी कहानी रची. उसने पुलिस को बताया कि ये हत्या जमीन विवाद में उसके विरोधी ने की. इसके बाद जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पूरी सच्चाई खुल गई. ये पूरी घटना मुरैना के बागचीनी थाना इलाके के बदरपुरा गांव की बताई जा रही है. मृतक युवती की पहचान मलिश्का के रूप में हुई है.

तीन गोलियां मारीं

बताया जा रहा है कि दादा ने सिर और गले के बिल्कुल पास से तीन गोलियां मारीं. इसके बाद पुलिस के सामने झूठी कहानी गढ़ दी, लेकिन पुलिस को शक हुआ. इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई तो ऑनर किलिंग की बात पता चला. आरोपी दादा का नाम सिरनाम है. उसने इस हत्या को अंजाम देने के बाद लगातार पुलिस को गुमराह किया.

सुनाई ये झूठी कहानी

आरोपी दादा ने पुलिस को बताया कि उसका उसके गांव के ही एक व्यक्ति के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. दादा ने कहा कि उसने आठ साल पहले व्यक्ति से छह बीघे खेत छह लाख में खरीदा था, लेकिन जिससे उसने खेत खरीदेाा उसने खेत की रजिस्ट्री अब तक उसके नाम नहीं की. इसी विवाद के चलते उसके बेटे ने बदला लेने के लिए उसकी पोती की हत्या की.

आरोपी दादा समेत अन्य लोग हिरासत में

मृतक युवती के पिता को पता था कि बेटी को दादा ने ही मारा है. वो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते समय लगातार अपने बयान बदल रहा था, तभी पुलिस को शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने मृतक युवती के पिता से सख्ती से पूछताछ की, तब उसने सारा सच बता दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी दादा समेत अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया और उसने पूछताछ जारी है.

गांव में बदमानी नहीं हुई सहन

बताया जा रहा है कि मृतक युवती मलिश्का का गांव के एक अन्य जाति के लड़के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. परिवार को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उसे समझाया, लेकिन मलिश्का नहीं मानी. इसके बाद दादा सिरनाम सिंह समाज और गांव में बदमानी सहन न कर सका. फिर उसने मन बना लिया कि वो अपनी पोती को मार देगा.

इसके बाद आरोपी मलिश्का को गांव के बाहर मुख्य रोड पर बने यात्री प्रतीक्षालय के पास ले गया. फिर उसको सिर और गले के बिल्कुल पास से तीन गोली मार दी. जानकारी के अनुसार, मृतका पहले अपने चाचा के लड़के के साथ भी रिलेलशनसिप में थी. परिवार को इस रिश्ते से कोई समस्या नहीं थी, क्योंकि जाति सेम थी.

Raipur Spa Center : रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, मची खलबली
Tejas Aircraft Update : क्रैश की खबरों पर HAL ने किया साफ इनकार, बताया – सिर्फ ग्राउंड पर आई थी तकनीकी खराबी
Wife Murder Insurance Fraud : हेलमेट से पिटाई, गला घोंटा और एक्सीडेंट का ड्रामा… हैरान कर देगी पत्नी के कत्ल की ये साजिश
हरियाणा पूर्व वित्त मंत्री की माता के शोक श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए विधायक रिकेश सेन
Coaching Centre Blast in Farrukhabad: फर्रुखाबाद कोचिंग सेंटर ब्लास्ट में दो छात्रों की मौत, जांच के आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IND Vs AFG 2nd T20I : वरुण बाहर, अब वैभव या संजू! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
IND Vs AFG 2nd T20I : वरुण बाहर, अब वैभव या संजू! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला…

Pakistani Creams Alert India
Pakistani Creams Alert India : पाकिस्तानी क्रीम को लेकर भारत में बड़ा अलर्ट, दो प्रोडक्ट में तय सीमा से ज्यादा भारी धातु, इस्तेमाल से बचने की सलाह

भारत में बिक रही दो पाकिस्तानी कॉस्मेटिक क्रीम…

West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट
West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव (West Bengal By Election)…

Sakti Ambedkar Statue Damaged
Sakti Ambedkar Statue Damaged : सक्ती में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी हिरासत में

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के…

Elephant Calf Rescue
Elephant Calf Rescue : झुंड ने नहीं अपनाया तो हाथी शावक को भेजा गया रमकोला, 5 दिन तक वन विभाग ने की वापसी की कोशिश

धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो परिक्षेत्र में झुंड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?