CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MP: गायत्री मंदिर की जमीन पर मस्जिद…क्या है मड़ई का जमीन विवाद? 16 जुलाई को जबलपुर बंद का ऐलान

MP: गायत्री मंदिर की जमीन पर मस्जिद…क्या है मड़ई का जमीन विवाद? 16 जुलाई को जबलपुर बंद का ऐलान

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share

मध्य प्रदेश के जबलपुर के मड़ई क्षेत्र में एक मस्जिद से जुड़ा भूमि विवाद एक बार फिर गर्मा गया है. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि बाल गायत्री मंदिर की भूमि (खसरा नंबर 169) पर अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया गया है. हिंदू संगठनों ने इस मुद्दे पर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 16 जुलाई को जबलपुर बंद का आह्वान किया है.

हिंदू संगठनों का दावा है कि विवाद की जड़ खसरा नंबर 169 की जमीन है, जिस पर बाल गायत्री मंदिर स्थित है और यह रिकॉर्ड में 1975 से दर्ज है. उनका आरोप है कि वक्फ बोर्ड के नाम पर केवल 1000 वर्ग फुट जमीन (खसरा नंबर 165) का आवंटन हुआ था, जो नक्शे के अनुसार वर्तमान मस्जिद से लगभग 40 मीटर दूर है. इसके विपरीत, मस्जिद का निर्माण अवैध रूप से लगभग 3000 वर्ग फुट भूमि पर कर लिया गया है, जिसमें दुकानें भी शामिल हैं.

हिंदू पक्ष का यह भी आरोप है कि मस्जिद की आड़ में अवैध रूप से मदरसा संचालित किया जा रहा है और मस्जिद की ओर से शासकीय नाप का अवैध उपयोग किया जा रहा है. नायब तहसीलदार महोदय की 29 अक्टूबर 2021 की रिपोर्ट भी इस बात की पुष्टि करती है कि मस्जिद खसरा नंबर 165 पर न होकर खसरा नंबर 169 यानी गायत्री बाल मंदिर की जगह पर बनी है.

प्रशासन पर लगे आरोप और विरोध प्रदर्शन

विहिप के विभाग मंत्री पंकज श्रीवास्त्री ने प्रशासन पर एकतरफा निर्णय लेने और बिना समुचित जांच व दस्तावेजों के मस्जिद कमेटी को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इस निर्णय से हिंदू समाज में भारी रोष है. श्रीवास्त्री के अनुसार, मस्जिद कमेटी ने पहले इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन दस्तावेजों के अभाव में उसे वापस ले लिया गया था.

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रशासन द्वारा दी गई क्लीन चिट के विरोध में सिलसिलेवार आंदोलन की चेतावनी दी है: 14 जुलाई को कलेक्टर का अर्थी जुलूस मड़ई वीकल मार्ग से सरस्वती स्कूल से बस स्टैंड मड़ई तक निकाला जाएगा. 15 जुलाई को जबलपुर विभाग अंतर्गत सभी 41 प्रखंडों में पुतला दहन किया जाएगा. यदि 24 घंटे के भीतर कलेक्टर जबलपुर को नहीं हटाया गया, तो 16 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जबलपुर महानगर बंद का आह्वान करेंगे. संगठनों का कहना है कि यदि विवाद का निष्पक्ष समाधान नहीं हुआ, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा.

प्रशासन अलर्ट पर

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है. पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें विवादित स्थल की निगरानी कर रही हैं. जिला प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है. यह मामला न केवल धार्मिक बल्कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में जबलपुर की सामाजिक स्थिति पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है.

10 साल का बहादुर बच्चा भिड़ा मगरमच्छ से, पिता की जान बचाकर बन गया हीरो
कश्मीर से कन्याकुमारी… गडकरी ने समझा दिया देश में कैसे बिछ रहा हाईवे का जाल, मिनटों में सिमटेगा घंटों का सफर
Face Recognition Technology : अब चेहरा बताएगा हकीकत, यूपीएससी की परीक्षाओं में नहीं चलेगी कोई चालबाजी
HC का बड़ा फैसला : 11 साल तक पति-पत्नी की तरह रहे, तो ‘शादी का झांसा देकर रेप’ नहीं माना जाएगा
ST संग्रह में छत्तीसगढ़ की छलांग, अप्रैल में 4135 करोड़ रुपये आए, CM साय क्या बोले?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?