CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Municipal Soldier Strike : जहरकांड के बाद फूटा गुस्सा, वर्दी में तख्तियां लेकर धरने पर बैठे नगर सैनिक

Municipal Soldier Strike : जहरकांड के बाद फूटा गुस्सा, वर्दी में तख्तियां लेकर धरने पर बैठे नगर सैनिक

By Newsdesk Admin 27/01/2026
Share
Municipal Soldier Strike
Municipal Soldier Strike

सीजी भास्कर, 27 जनवरी। बर्खास्त किए जाने से आहत नगर सैनिक (होमगार्ड) संतोष पटेल द्वारा जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश (Municipal Soldier Strike) किए जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। गंभीर हालत में संतोष पटेल को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है, वहीं दूसरी ओर उसके समर्थन में नगर सैनिकों ने मंगलवार को काम बंद कर धरना शुरू कर दिया।

सुबह करीब 11 बजे से नगर सैनिक राजगामार रोड स्थित जिला सेनानी कार्यालय में वर्दी पहनकर जुटने लगे। करीब 12.30 बजे सभी ने काम बंद करने की घोषणा करते हुए कार्यालय परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। हाथों में मांगों की तख्तियां लेकर नगर सैनिकों ने जमकर नारेबाजी की। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में महिला नगर सैनिकों की भी भागीदारी रही।

आंदोलनरत नगर सैनिकों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद जिला नगर सेनानी अनुज एक्का के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं (Municipal Soldier Strike) की जा रही है। नगर सैनिकों की प्रमुख मांगों में जिला सेनानी का तत्काल तबादला, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और बर्खास्त नगर सैनिक संतोष पटेल को बहाल कर पुनः तैनात करना शामिल है।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की सुबह 46 वर्षीय नगर सैनिक संतोष पटेल ने कलेक्ट्रेट परिसर में कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में संभागीय सेनानी नर्सिंग नेताम और जिला नगर सेनानी अनुज एक्का पर प्रताड़ना और साजिश के तहत बर्खास्त करने का आरोप लगाया गया है।

सुसाइड नोट में संतोष ने अपनी पारिवारिक मजबूरी का भी जिक्र (Municipal Soldier Strike) किया है। उसने लिखा है कि उसके तीन बच्चे हैं और बुजुर्ग माता-पिता की जिम्मेदारी भी उसी पर है। बर्खास्तगी के बाद रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था, जिसके चलते उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

नगर सैनिकों का कहना है कि जिला नगर सेनानी अनुज एक्का पर पहले भी अभद्रता और दुर्व्यवहार के आरोप लग चुके हैं। महिला नगर सैनिकों द्वारा भी अशोभनीय व्यवहार की शिकायतें की गई थीं। इसके अलावा पुनर्नामांकन के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए थे, हालांकि बाद में जांच में शिकायत को झूठा बताकर संतोष के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई और उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

लगातार विरोध और गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक किसी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होने से नगर सैनिकों में भारी आक्रोश है। धरने पर बैठे नगर सैनिकों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती और संतोष पटेल को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

You Might Also Like

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

Illegal Knife Sale Raipur : रायपुर में ‘खूनी खेल’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार, स्टेशन रोड के जनरल स्टोर में बिक रहे थे घातक चाकू

Newsdesk Admin 27/01/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

अंबिकापुर: Ambikapur Bilaspur National Highway Accident : सरगुजा…

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

सीजी भास्कर 5 अप्रैल कांकेर (पखांजूर): Kanker Pakhajur…

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

सीजी भास्कर 5 अप्रैल बिलासपुर: Chhattisgarh High Court…

Vaibhav Suryavanshi Test Debut Plan : वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के लिए मास्टर प्लान तैयार, टेस्ट क्रिकेट में ‘Gen Z’ की होगी एंट्री

सीजी भास्कर 5 अप्रैल नई दिल्ली: Vaibhav Suryavanshi…

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमीन…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

05/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?