CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Khairagarh Murder Case : एक रिश्ता, बढ़ता दबाव और फिर खौफनाक अंजाम, जलाशय से मिली लाश ने खोला राज

Khairagarh Murder Case : एक रिश्ता, बढ़ता दबाव और फिर खौफनाक अंजाम, जलाशय से मिली लाश ने खोला राज

By Newsdesk Admin
27/01/2026
Share
Khairagarh Murder Case
Khairagarh Murder Case

सीजी भास्कर, 27 जनवरी। ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के हरडुवा जलाशय बांध में मिली एक युवती की अज्ञात लाश के मामले में पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी (Khairagarh Murder Case) सुलझा ली। प्रेम संबंध के बाद शादी से इनकार और लगातार बनाए जा रहे दबाव से नाराज प्रेमी ने युवती के सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी और शव को जलाशय में फेंक दिया।

घटना की जानकारी 26 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को मिली, जब हरडुवा जलाशय के निकासी गेट के पास पानी में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा गया। सूचना मिलते ही ठेलकाडीह थाना पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

तलाशी के दौरान जलाशय से कुछ दूरी पर एक कैरी बैग मिला, जिसमें आधार कार्ड, चप्पल और अस्पताल से जुड़े दस्तावेज (Khairagarh Murder Case) बरामद हुए। इन दस्तावेजों के आधार पर मृतिका की पहचान भिलाई सुपेला रामनगर निवासी 21 वर्षीय रूपा साहू के रूप में की गई। परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। हत्या की आशंका को देखते हुए देहाती नालसी कायम कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

शव का पंचनामा कर सीएचसी घुमका में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने सिर पर हार्ड एंड ब्लंट ऑब्जेक्ट से कई गंभीर चोटें लगने और अत्यधिक रक्तस्राव से मृत्यु होने की पुष्टि की।

शादी से बचना चाहता था आरोपी

परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि मृतिका का प्रेम संबंध हरडुवा निवासी आनंद वर्मा से था, जो शादी से इनकार (Khairagarh Murder Case) कर रहा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि वह युवती से पीछा छुड़ाना चाहता था। 25 जनवरी को वह उसे मोटरसाइकिल से हरडुवा जलाशय ले गया, जहां पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पत्थर से बांधकर जलाशय में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सने कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। आरोपी को मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना पूरी कर शीघ्र ही चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

टुकड़े में मिली ग्रामीण की लाश! चार दिन से था लापता, मौत का कारण स्पष्ट नहीं..
पत्नी के रहते दूसरी महिला के साथ रह रहा शिक्षक, महिला आयोग ने कहा- तुरंत करें सस्पेंड..
Vishnu Deo Sai Statement : ‘शतक’ हुई टैक्स-फ्री: सीएम विष्णु देव साय ने कैबिनेट संग देखी संघ के 100 वर्षों की गाथा
Sachin Pilot Visit : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद टला पायलट का रायपुर दौरा, NEET बैठक भी स्थगितc
हैवानियत की हद…! 8 साल की मासूम का रेप-मर्डर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Coffee With Yuva CAIT :
Coffee With Yuva CAIT : YUVA CAIT की नई पहल ‘कॉफी विद युवा कैट’, व्यापारियों से होगा सीधा संवाद

Coffee With Yuva CAIT : आयोजकों का कहना…

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case
Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : छत्तीसगढ़: युवक की मौत के मामले में पत्नी और सास-ससुर समेत 5 जेल भेजे गए, धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : परिजनों की…

Niharika Tiwari Rise and Fall : बस्तर की निहारिका का जलवा: रोडीज-स्प्लिट्सविला के बाद अब ‘राइज एंड फॉल’ में दिखा रहीं दम

Niharika Tiwari Rise and Fall : आज निहारिका…

Teacher Recruitment Stay
Teacher Recruitment Stay : छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर संकट, आरक्षण विवाद में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Teacher Recruitment Stay : अभ्यर्थियों को आगे के…

Garba Reel Controversy
Garba Reel Controversy : बिलासपुर में गरबा ड्रेस में हुड़दंग, पिस्टल लहराकर हाईवे जाम करने के मामले में 9 गिरफ्तार

Garba Reel Controversy : पुलिस के मुताबिक, रास-गरबा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?