CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wildlife Conservation : खतरे से उभरते वन भैंसे, राजकीय पशु के लिए बारनवापारा बना नया किला

Wildlife Conservation : खतरे से उभरते वन भैंसे, राजकीय पशु के लिए बारनवापारा बना नया किला

By Newsdesk Admin
23/09/2025
Share
Wildlife Conservation
Wildlife Conservation

सीजी भास्कर, 23 सितंबर। बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र राजकीय पशु वन भैंसों के लिए उपयुक्त साबित हो रहा है। इस अभयारण्य क्षेत्र में वन भैंसों (Wildlife Conservation) की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अब यहां वन भैंसों की संख्या 6 से बढ़कर 10 हो गई है।

वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में राजकीय पशु वन भैंसा की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य वन्यप्राणी बोर्ड 2017 की बैठक में मानस टाइगर रिजर्व असम से वन भैंसे लाकर छत्तीसगढ़ राज्य में चयनित स्थल बारनवापारा में रखकर संख्या वृद्धि किए जाने संबंधी अनुमति प्राप्त हुई थी।

तत्संबंध में भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली के द्वारा मानस टाइगर रिजर्व से बारनवापारा अभयारण्य लाने की अनुमति प्रदान की गई थी। (Wildlife Conservation) असम राज्य से वर्ष 2020 में 1 नर एवं 1 मादा वनभैंसा तथा वर्ष 2023 में 4 मादा वनभैंसों को बारनवापारा अभयारण्य लाया गया, जिन्हें बारनवापारा अभयारण्य के कोठारी परिक्षेत्र के अंतर्गत निर्मित 10 हेक्टेयर के बाड़े में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में वनभैंसा संरक्षण एवं संवर्धन केंद्र खैरछापर में राजकीय पशु वनभैंसा मादा (मानसी) द्वारा एक नर शावक को एवं एक अन्य मादा वनभैंसा द्वारा एक मादा बच्चे को जन्म दिया गया था। वर्ष 2025 में 2 मादा एवं 1 नर शावक जन्मे हैं, जिनमें से एक मादा बच्चे की आकस्मिक मृत्यु हो गई है जिसका विधिवत पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है।

(Wildlife Conservation) वर्तमान में वन भैंसों की संख्या 6 से बढ़कर कुल 10 हो गई है, जो कि बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र की अनुकूलता का स्पष्ट प्रमाण है। अधिकारी ने कहा कि यह सफलता राज्य सरकार और वन विभाग के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। आने वाले वर्षों में यहां वन भैंसों के संरक्षण और संवर्धन के और बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। (Wildlife Conservation)

Janjgir Champa News : जांजगीर में सरकारी जमीन का सौदा, सरपंच और पति पर ₹2 लाख की अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर तक पहुंचा मामला
Politics heats up over alleged corruption in Bhilai Corporation : 4 मई को घेराव का ऐलान
Census 2027 Digital India : जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला: सीएम साय बोले – एक भी व्यक्ति या परिवार नहीं छूटना चाहिए
Raipur Car Fire : अचानक धधकी कार, सेकेंडों में बदला मंजर, कूदकर बचाई गई सवारों की जान
petrol price cut: इस राज्य में पेट्रोल हुआ सस्ता… बजट में सरकार का ऐलान, जानिए ताजा भाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Attack on students in a restaurant : लाठी-डंडों और पाइप से बेरहमी से पीटा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 27 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में…

Pre-monsoon rains are expected : 29 मई से 5 जून तक बारिश , 90% भारत होगा कवर

सीजी भास्कर, 27 मई। तेज गर्मी से जूझ…

Bhilai Police checking campaign : धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कई संदिग्धों से पूछताछ

सीजी भास्कर, 27 मई। भिलाई तीन और कुम्हारी…

Instagram Addiction Case : मेटा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी राहत

सीजी भास्कर, 27 मई। सोशल मीडिया दिग्गज Meta…

Allotment of 24 ration shops cancelled : नई समितियों के लिए 15 जून तक आवेदन आमंत्रित

सीजी भास्कर, 27 मई। दुर्ग जिले में लंबे…

You Might Also Like

Ayushman Scheme Protest
छत्तीसगढ़

Ayushman Scheme Protest : प्रदेश के अस्पताल करेंगे 5 दिनों का सांकेतिक बंद

31/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बिलासपुर में नवजात की मौत पर बवाल:सिम्स में जन्म के तत्काल बाद पिलया लेक्टोजन और बिगड़ी हालत, परिजन बोले- डॉक्टर ने बरती लापरवाही

17/06/2025
छत्तीसगढ़

Hawala Cash Seizure Raipur: स्कूटी की डिक्की से 75 लाख बरामद, शहर में फैले नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

01/03/2026
Raipur Police Special Campaign
छत्तीसगढ़

Raipur Police Special Campaign : रायपुर में नशे में ड्राइविंग पर पुलिस की सख्ती, 10 दिनों में 614 चालकों पर कार्रवाई, कई लग्जरी कारें जब्त

09/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?