CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Car Truck Collision : तेज रफ्तार ने ली फिर एक जान, एक हादसे ने भड़काया गांव का गुस्सा, हाईवे बना मौत का रास्ता

Car Truck Collision : तेज रफ्तार ने ली फिर एक जान, एक हादसे ने भड़काया गांव का गुस्सा, हाईवे बना मौत का रास्ता

By Newsdesk Admin
27/01/2026
Share
Car Truck Collision
Car Truck Collision

सीजी भास्कर, 27 जनवरी। स्टेट हाईवे पर भखारा रोड स्थित देमार के पास मंगलवार सुबह कार और ट्रक की आमने–सामने हुई भीषण टक्कर में एक बुजुर्ग की मौके (Car Truck Collision) पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और लंबे समय से की जा रही ब्रेकर की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे पखांजुर निवासी एक परिवार कार से रायपुर से धमतरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान धमतरी से रायपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक से देमार के पास कार की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम-3 के गणेश पटेल और मिथलेश ध्रुव मौके (Car Truck Collision) पर पहुंचे। वरदान एंबुलेंस और चालक शिवा प्रधान की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। उनका कहना था कि इस मार्ग से टोल बचाने के लिए भारी वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों की साफ मांग थी कि देमार के पास तत्काल स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया जाए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा अर्जुनी, भखारा और कोतवाली थाना प्रभारियों को भी मौके (Car Truck Collision) पर बुलाया गया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा ब्रेकर निर्माण का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात बहाल किया जा सका।

गौरतलब है कि एक ओर पुलिस प्रशासन सड़क सुरक्षा माह मना रहा है, वहीं दूसरी ओर इसी क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि महज दो दिन पहले भी देमार में हुए एक अन्य हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा उपायों में हो रही देरी लोगों की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू, राज्य निर्वाचन आयोग ने की घोषणा, छत्तीसगढ़ में कुल 192 निकाय है जिनमें 14 नगर निगमों में से 10 नगर निगम में होंगे चुनाव
Fake Land Documents Case Durg: बेटे ने पिता और दादी के नाम की जमीन हड़पने के लिए बनाए झूठे कागजात, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Forest Department Action : उड़नदस्ता की दबिश से मचा हड़कंप, दो सॉ मिल सील
SIR Revision Notice : एसआईआर निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने जारी किया नोटिस
Bhilai School Annual Function: मंगल दीप पब्लिक स्कूल में प्रतिभा, ताल और तालियों का उत्सव

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Telibandha Chowk
Telibandha Chowk :  तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, नए नाम को लेकर सामने आई पूरी तस्वीर

रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की…

Farmers Protest
Farmers Protest : 1700 करोड़ के बकाये समेत 11 मांगों को लेकर आज सड़कों पर किसान, ट्रैक्टर रैली से प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में भारतीय किसान संघ आज अपनी 11…

Shyam Chemicals
Shyam Chemicals :  भिलाई श्याम केमिकल्स में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

सुप्रीम इण्डस्ट्रीज के समीप स्थित श्याम केमिकल्स में…

Bank Burglary
Bank Burglary : रायपुर में बैंक के ताले और शटर तोड़कर घुसा चोर, स्ट्रांग रूम तक पहुंचने की कोशिश

रायपुर के चंदनडीह स्थित एक बैंक शाखा में…

Chhattisgarh Land Development Rules : बदले जमीन के नियम, घर या प्लॉट खरीदने से पहले जरूर जानें ये बातें
Chhattisgarh Land Development Rules : बदले जमीन के नियम, घर या प्लॉट खरीदने से पहले जरूर जानें ये बातें

घर या प्लॉट खरीदने वालों के लिए राज्य…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?