CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nava Raipur Electronics Cluster : इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर के लिए नवा रायपुर को केंद्र सरकार की बड़ी मंजूरी

Nava Raipur Electronics Cluster : इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर के लिए नवा रायपुर को केंद्र सरकार की बड़ी मंजूरी

By Newsdesk Admin
18/12/2025
Share
Nava Raipur Electronics Cluster
Nava Raipur Electronics Cluster

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विनिर्माण को मजबूती देते हुए केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने नवा रायपुर अटल नगर (Nava Raipur Electronics Cluster) के सेक्टर-22 में प्रस्तावित कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) परियोजना के लिए ₹22.50 करोड़ की पहली किश्त जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि माडिफाइड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर्स (EMC 2.0) योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई है।

इस परियोजना का क्रियान्वयन नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRANVP) द्वारा किया जाएगा, जबकि इसके मूल्यांकन एवं निगरानी की जिम्मेदारी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) को सौंपी गई है। STPI की अनुशंसा के आधार पर ही केंद्र सरकार ने पहली किश्त जारी करने की मंजूरी दी है।

इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर, नवा रायपुर परियोजना को मिली इस स्वीकृति से क्षेत्र को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और आईटी हार्डवेयर हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ी प्रगति मानी (Nava Raipur Electronics Cluster) जा रही है। कॉमन फैसिलिटी सेंटर के माध्यम से उद्योगों को साझा अधोसंरचना, आधुनिक तकनीकी सुविधाएं, परीक्षण, नवाचार और अनुसंधान से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे निवेश आकर्षित होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ के विजन को साकार करने में छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है। नवा रायपुर को एक आधुनिक औद्योगिक एवं तकनीकी शहर के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि EMC 2.0 योजना के अंतर्गत स्थापित होने वाला यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर निवेशकों का भरोसा मजबूत करेगा और विकसित छत्तीसगढ़ (Nava Raipur Electronics Cluster) तथा विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने इस सहयोग के लिए केंद्र सरकार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप : सूरजपुर में बेटे ने की मां की हत्या
Raigarh Trailer Bolero Accident : टक्कर से बोलेरो सवार बुजुर्ग की मौत, 3 घायल
Bastar Horticulture Development News : बंदूक की गूंज से फलों और फूलों की महक तक का सफर, बस्तर में आए चमत्कारिक बदलाव
Missionary Illegal Ashram Case : मिशनरी के अवैध आश्रम के बच्चे अब प्रशासन के संरक्षण में
School Tobacco Ban Drive : रायगढ़ में स्कूल-कॉलेज के पास तंबाकू पर सख्त पहरा, 31 मार्च तक चलेगा अभियान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

UPI Mobile Recharge Charges
UPI Mobile Recharge Charges : ₹3,500 के मोबाइल रिचार्ज पर UPI चार्ज नहीं, ग्राहक को देनी होगी सिर्फ प्लान की कीमत

UPI Mobile Recharge Charges : मोबाइल रिचार्ज जैसे…

बलौदाबाजार में 28 हाथियों का डेरा, 10 से ज्यादा गांवों में अलर्ट; धान की फसल को नुकसान

बलौदाबाजार जिले के सोनाखान वन परिक्षेत्र में 28…

UPI MDR New Rules 2026
UPI MDR New Rules 2026 : 15 अक्टूबर से UPI पेमेंट के नए नियम, 2,000 रुपये तक लेनदेन पर नहीं लगेगा MDR

UPI MDR New Rules 2026 : कैपिटल मार्केट…

दिशा सालियान मामले की जांच संभालेंगी CBI अधिकारी सीमा पाहुजा, कई चर्चित मामलों का रहा है अनुभव

दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच…

वीरता पुरस्कार विजेताओं और उनके परिवारों को आजीवन रेल यात्रा की सुविधा, 1 नवंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग

रक्षा मंत्रालय ने सेना, नौसेना और वायुसेना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?