CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxal Surrender Chhattisgarh : 70 लाख के इनामी 7 महिला माओवादी सहित 16 नक्सलियों ने डाले हथियार

Naxal Surrender Chhattisgarh : 70 लाख के इनामी 7 महिला माओवादी सहित 16 नक्सलियों ने डाले हथियार

By Newsdesk Admin
09/10/2025
Share
Naxal Surrender Chhattisgarh
Naxal Surrender Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 9 अक्टूबर। सुरक्षा बलों के लगातार प्रयासों और जमीनी रणनीति के चलते (Naxal Surrender Chhattisgarh) बड़ा परिणाम सामने आया है। गुरुवार को कुल 16 सक्रिय माओवादी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 7 महिला नक्सली भी शामिल हैं। आत्मसमर्पित माओवादियों पर कुल 70 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह आत्मसमर्पण पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन नीति के तहत हुआ।

आत्मसमर्पित माओवादियों में पीएलजीए मिलिट्री कंपनी नंबर-1 के डिप्टी कमांडर, सदस्य, उत्तर ब्यूरो टेक्निकल टीम (डीवीसीएम), माड़ डिवीजन स्टाप टीम एसीएम, पार्टी सदस्य, कुतुल एलजीएस सदस्य, जनताना सरकार सदस्य और मिलिशिया सदस्य शामिल हैं। आत्मसमर्पण के दौरान सभी माओवादी समाज की मुख्यधारा में लौटने की शपथ लेते दिखे। (Naxal Surrender Chhattisgarh) पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में अब तक कुल 192 बड़े और छोटे कैडर के माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि आत्मसमर्पित माओवादियों को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया है। साथ ही, उन्हें राज्य सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत सभी प्रकार की पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आत्मसमर्पण समारोह के दौरान आईटीबीपी, बीएसएफ, पुलिस अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इंट्रोगेशन के दौरान नक्सलियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि शीर्ष कैडर के माओवादी लीडर्स ही असली दुश्मन हैं जो आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के नाम पर झूठे सपने दिखाते हैं और (Naxal Surrender Chhattisgarh) बस्तर के लोगों को गुलाम बनाते हैं। महिला नक्सलियों ने बताया कि संगठन में उनका शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से शोषण होता है और कई शीर्ष लीडर्स उनके साथ व्यक्तिगत दासी जैसा व्यवहार करते हैं।

आत्मसमर्पण के दौरान मौजूद आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि सुरक्षा बलों ने माओवादी शीर्ष नेतृत्व को भारी क्षति पहुंचाई है। अब माओवादियों के पास हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। वहीं, एसपी रोबिनसन गुड़िया ने कहा कि हमारा उद्देश्य अबूझमाड़ के मूल निवासियों को माओवादी विचारधारा से बाहर निकालना और विकास की मुख्यधारा में जोड़ना है। उन्होंने सभी सक्रिय माओवादियों से अपील की कि वे (Naxal Surrender Chhattisgarh) आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाकर सामान्य जीवन जिएं।

पुलिस के अनुसार, यह आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों की बढ़ती उपस्थिति, नक्सलियों के प्रति घटते जनसमर्थन और लगातार चल रहे विकास अभियानों का परिणाम है। नक्सली संगठन अब अपनी जड़ें खोते जा रहे हैं और (Naxal Surrender Chhattisgarh) सरकार की नीतियों पर विश्वास जताते हुए धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं।

Super Specialty Hospital : बस्तर में शुरू हुई बड़ी स्वास्थ्य सुविधा, अब गंभीर मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा दूर
Raipur Parking Fee Update: मल्टीलेवल पार्किंग पर खत्म हुई फ्री सुविधा, अब देना होगा शुल्क
E Buses In CG : सड़कों पर 240 ई-बस उतारने तैयारियां तेज, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
नवा रायपुर में बनेगा भारत का पहला AI डेटा सेंटर, ₹1000 करोड़ का निवेश, 2000 से अधिक को मिलेगा रोजगार…
मुजफ्फरनगर: बत्ती बुझाई और चलाने लगे डंडे-पत्थर…पहले लड़की को छेड़ा, फिर शिकायत पर परिवार को पीटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Love Marriage
Love Marriage : सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती पहुंची शादी तक, घरवालों के सामने युवती ने लिया बड़ा फैसला

सीजी भास्कर, 29 जून। सोशल मीडिया से शुरू…

Korba Crime
Korba Crime : बीस दिन से लापता युवती का जंगल में मिला शव, घटनास्थल से मिली एक चीज ने बढ़ाया रहस्य

सीजी भास्कर, 29 जून। जिले के नवाडीह जंगल…

Elephant Attack
Elephant Attack : भैंस की तलाश में जंगल गया युवक नहीं लौटा वापस, देर रात सामने आई दर्दनाक घटना

सीजी भास्कर, 29 जून। कटघोरा वनमंडल के एक…

Email Tips : गलती से भेज दिया ईमेल, घबराने की जरूरत नहीं, कुछ सेकंड में ऐसे रोक सकते हैं संदेश

सीजी भास्कर, 29 जून। जल्दबाजी में ईमेल भेजने…

Goat Theft : बकरा चोरी के पीछे निकला बड़ा खेल, दूसरे राज्य से आकर ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

सीजी भास्कर, 29 जून। जिले में लगातार हो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?