CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » New Assembly Building : मानसून सत्र से पहले सुधरेंगी कमियां, शीतकालीन सत्र तक विधानसभा को पूरी तरह ‘हाईटेक’ करने का अल्टीमेटम

New Assembly Building : मानसून सत्र से पहले सुधरेंगी कमियां, शीतकालीन सत्र तक विधानसभा को पूरी तरह ‘हाईटेक’ करने का अल्टीमेटम

By Newsdesk Admin
21/05/2026
Share
New Assembly Building
New Assembly Building

सीजी भास्कर, 21 मई : छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा (New Assembly Building) को पूरी तरह ‘कागज रहित’ करने और निर्माणाधीन राजभवन (लोकभवन) के काम को समय सीमा में पूरा करने के लिए शासन ने अब आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने बुधवार को नवा रायपुर पहुंचकर दोनों ही अति-महत्वपूर्ण परिसरों का सघन निरीक्षण किया। सचिव ने दोटूक लहजे में अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को चेतावनी दी है कि वर्तमान व्यवस्था की सभी तकनीकी खामियों को आगामी मानसून सत्र से पहले हर हाल में दूर किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने इस साल के शीतकालीन सत्र तक हर हाल में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर (पेपरलेस विधानसभा प्रोजेक्ट) का काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है।

Contents
  • ड्राइवर-रूम और नई कैंटीन की सौगात
  • हर 15 दिन में होगी समीक्षा New Assembly Building

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विधानसभा भवन का किया निरीक्षण

सचिवालय सूत्रों के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी सचिव बंसल ने सबसे पहले निर्माणाधीन नए ‘लोकभवन’ (राजभवन) के कार्यों का जायजा लिया। पूरे परिसर का भ्रमण कर ले-आउट और फ्लोर-प्लान देखने के बाद उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजभवन का निर्माण राज्यपाल की गरिमा के अनुरूप उत्कृष्ट और भव्य होना चाहिए। उन्होंने परिसर के सौंदर्य, वेंटिलेशन और सूरज की रोशनी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न निर्माण एजेंसियों को आपसी तालमेल बिठाकर काम की रफ्तार बढ़ाने और जल्द से जल्द भवन को पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर करने को कहा।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विधानसभा भवन का किया निरीक्षण

इसके बाद सचिव ने छत्तीसगढ़ विधानसभा (New Assembly Building) के नए भव्य भवन का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने सदन, अधिकारी दीर्घा, लॉबी, डाइनिंग एरिया, मुख्यमंत्री सचिवालय, विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय और मंत्रियों के कक्षों का निरीक्षण कर फर्नीचर और बैठक व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सबसे बड़ा निर्देश विधानसभा को पूरी तरह से डिजिटल (पेपरलेस विधानसभा प्रोजेक्ट) करने को लेकर दिया।

सचिव ने लोक निर्माण विभाग और चिप्स (CHiPS) के आला अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर इसके लिए जरूरी हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और अन्य तकनीकी उपकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि दोनों विभाग बेहतर समन्वय के साथ काम करें ताकि आगामी शीतकालीन सत्र तक पूरी कार्यप्रणाली को ऑनलाइन (पेपरलेस विधानसभा प्रोजेक्ट) मोड पर शिफ्ट किया जा सके। इस काम में किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, अपर सचिव एस.एन. श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता टी.आर. कुंजाम, अधीक्षण अभियंता डी.के. नेताम और कार्यपालन अभियंता अभिनव श्रीवास्तव भी मुख्य रूप से मौजूद थे।

ड्राइवर-रूम और नई कैंटीन की सौगात

सत्र के दौरान आने वाले अमले की सुविधाओं को देखते हुए सचिव ने विधानसभा के प्रवेश द्वार क्रमांक-3 के पास पास-काउंटर के समीप आगंतुकों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त प्रतीक्षालय कक्ष बनाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही परिसर में गाड़ियों की पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए वाहन चालकों के लिए सर्वसुविधायुक्त ड्राइवर-रूम और ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारियों के लिए नई कैंटीन खोलने का सुझाव दिया है।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विधानसभा भवन का किया निरीक्षण

हर 15 दिन में होगी समीक्षा New Assembly Building

नसभा को डिजिटल बनाने के काम में लेटलतीफी रोकने के लिए सचिव ने कड़ा मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया है। अब पीडब्ल्यूडी और चिप्स के संयुक्त काम की प्रगति की समीक्षा हर पखवाड़े (15 दिन) में की जाएगी। इस दौरान सॉफ्टवेयर की उपयोगिता और उपकरणों की क्षमता को खुद सचिव स्तर पर परखा जाएगा ताकि शीतकालीन सत्र में कोई तकनीकी अड़चन न आए।

 

 

Durg Fake Cigarette Case : इंदिरा मार्केट में नकली सिगरेट का कारोबार पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Baghel Statement on Smart Meter : स्मार्ट मीटर और E20 पेट्रोल पर भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला
Manager Suspended : धान खरीदी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, सहायक समिति प्रबंधक निलंबित,
Water Miracle in Bilha : मनरेगा चेक डैम ने जल संकट मिटाया, खेती किसानी हुई आसान
Bastar Dairy Development : महिलाओं को डेयरी फार्मिग से जोड़ा , अनुदान और बैंक ऋण की सुविधा भी…!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kumbh Budget
Kumbh Budget : कुंभ के बजट का सिर्फ 0.1 फीसदी स्कूलों पर खर्च होता तो बदल जाती तस्वीर, सुप्रीम कोर्ट जज की टिप्पणी

कुंभ मेले की तैयारियों और उसके लिए तय…

Toxic Advance Booking
Toxic Advance Booking : रिलीज से पहले ही टॉक्सिक का धमाका, 6.7 लाख टिकट बिके, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई

बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक रिलीज से पहले ही बॉक्स…

Kainchi Dham Bridge
Kainchi Dham Bridge : कैंची धाम में बन रहा ॐ आकार का पुल क्यों बना विवाद की वजह, डिजाइन से लेकर ऊंचाई तक उठे सवाल

कैंची धाम में निर्माणाधीन ॐ आकार के पुल…

Koffee With Karan
Koffee With Karan : कॉफी विद करण 9 में अकेले नजर आएंगे सलमान खान, पहली बार होगा ऐसा खास एपिसोड

बॉलीवुड के चर्चित चैट शो कॉफी विद करण…

Car Fire
Car Fire : पेट्रोल पंप के पीछे खड़ी दो कारें बनी आग का गोला, समय रहते बुझीं लपटें, बड़ा हादसा टला

पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर सोमवार को उस वक्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?