CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खबर भिलाई की : महिला अधिवक्ता से facebook फ्रेंड ने की 37 लाख रुपए की ठगी, बैंक मैनेजर से चर्चा एवं RBI का letter दिखा लिया विश्वास में, भिलाई नगर थाने में FIR दर्ज

खबर भिलाई की : महिला अधिवक्ता से facebook फ्रेंड ने की 37 लाख रुपए की ठगी, बैंक मैनेजर से चर्चा एवं RBI का letter दिखा लिया विश्वास में, भिलाई नगर थाने में FIR दर्ज

By Newsdesk Admin
23/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 23 अगस्त। रायपुर की महिला अधिवक्ता से फेसबुक के दोस्त द्वारा 37 लख रुपए की ठगी की गई। आरोपी ने विदेश यात्रा का हवाला देकर उन्हें विश्वास में लिया और बैंक मैनेजर एवं आरबीआई के पत्र को आधार बनाकर ठगी की।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी श्रीमती सरिता पति पीके सिंह उम्र-41 वर्ष पेशे से अधिवक्ता हैं। माह अप्रेल 2024 में श्रीमती सरिता का परिचय एक अनजान व्यक्ति डॉक्टर नेल्सन जेकित से फेसबुक के माध्यम से हुआ था। उसके पश्चात उक्त परिचय मित्रता में परिवर्तित हो गई। इसी मित्रता के दौरान डॉ नेल्सन ने व्हाट्सअप नंबर मांगा, श्रीमती सरिता ने उन्हें नंबर भी दिया तथा व्हाट्सअप के माध्यम से दोनों के मध्य चेटिंग एवं वाईस कालिंग हुई। श्रीमती सरिता ने डॉक्टरी पेशे से प्रभावित होकर उनसे मित्रता कायम रखी।

महिला के मुताबिक बातचीत में डॉ. नेल्सन ने बताया कि वो विदेश यात्रा पर ओमान जा रहे हैं, जिसकी फ्लाईट टिकट भी श्रीमती सरिता को व्हाट्सअप किया। इस दौरान डॉ नेल्सन ने बैंक एकाउंट एक्सेस नहीं होने की जानकारी दी तथा उनसे कुछ रूपयों की मांग की, जिसे श्रीमती सरिता के द्वारा पूर्ण किया गया फिर डॉ नेल्सन ने भावनात्मक रूप से मदद मांगते हुए 6 लाख रूपये की डिमांड की। जिसे श्रीमती सरिता ने पूर्ण किया, इसके बाद रुपए मांगने का सिलसिला डॉक्टर नेल्सन ने जारी रखते हुए कई किस्तों में अधिवक्ता से कुल 37 लाख रुपए प्राप्त किए। इस दौरान ठग डॉक्टर नेल्सन के द्वारा महिला को रुपए वापसी का भारत पहुंचने पर वादा किया। देश पहुंचने पर अधिवक्ता को डॉक्टर नेल्सन ने एक एटीएम. भेजा और कहा कि धीरे धीरे मैं रूपये चुकता कर दूंगा। उन्होनें बताया कि उनके एटीएम. में 4 करोड़ रूपये हैं, परंतु रुपए प्राप्ति के लिए कुछ टैक्स प्रदान करना होगा। श्रीमती सरिता ने डॉक्टर द्वारा दिए गए एटीएम को 13 अगस्त 2024 को सिविक सेंटर भिलाई मे चेक किया तो उसमें बैलेंस न्यूनतम था। तब डाक्टर ने कहा कि आपको बैंक द्वारा ईमेल किया जायेगा, मेल आया भी जिसमें लिखा था कि यदि बैंक को 30 लाख रूपये का भुगतान करें तो उस एटीएम की पात्रता एक्टिव होगी। इसके अलावा अधिवक्ता को धमकाया गया कि भुगतान नहीं करने की स्थिति में इसकी शिकायत इंटरपोल से की जायेगी। विश्वास दिलाने के लिए बैंक मैनेजर से अधिवक्ता की बात कराई। इस दौरान अधिवक्ता से कम से कम 10 लाख रूपये जमा करने कहा गया बाकि बैंक मैनेजर 10 लाख स्वयं जमा करेगा तथा डाक्टर नेल्सन 10 लाख रूपये जमा करेगें। बैंक मैनेजर ने श्रीमती सरिता को बताया कि डॉक्टर नेल्सन ने 10 लाख रूपये के जगह केवल 5 लाख रूपये जमा किया है, पूरा उन्होनें प्रेशर बनाकर श्रीमती सरिता से दो लाख रूपये ले लिये। उन्होंने एटीएम को जब चेक किया तो उसमें से केवल 5 हजार रूपये विड्रोल हुए। पुनः आठ लाख पचास हजार रूपये की मांग करने लगे तथा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का एक पत्र भी भेजे। जिसमें आठ लाख पचास हजार रूपये की मांग गई थी। तब अधिवक्ता को एहसास हुआ कि उसे ठगा जा रहा है। अधिवक्ता ने कल भिलाई नगर थाने पहुंचकर डॉ नेल्सन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भिलाई नगर पुलिस के द्वारा आरोपी डॉक्टर नेल्सन के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Sarpanch receives death threat: सरकारी जमीन से कब्जा हटाने निकले सरपंच को मिल रही जान से मारने की धमकी, ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे
Dushmantha Chameera : चमीरा बने सुपरमैन…! हवा में उछल कर लपका अनुकूल का कैच, स्टार्क को हैट्रिक विकेट लेने में की मदद, देखिए विडियो
Beef Cooking Information Case : बिलासपुर के फ्लैट में कथित गोमांस पकाने की सूचना पर बवाल, हिंदू संगठनों का हंगामा
विधायक रिकेश सेन ने ई-सिटी बस टर्मिनल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, 4 करोड़ की लागत से बन रहा चार्जिंग डिपो, कहा-“भिलाई दुर्ग की सड़कों पर जल्द दौड़ने लगेंगी ई सिटी बसें”
Nidhan News: भिलाई के अधिवक्ता सुजीत सिंह का आकस्मिक निधन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?