CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘नीतीश कुमार ने हमें मंत्री बनाया…’, भीम संवाद कार्यक्रम के बाद अशोक चौधरी ने पढ़े सीएम के कसीदे

‘नीतीश कुमार ने हमें मंत्री बनाया…’, भीम संवाद कार्यक्रम के बाद अशोक चौधरी ने पढ़े सीएम के कसीदे

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

पटना , 14 मार्च 2025 :

Patna News: पटना के बापू सभागार में रविवार को जेडीयू की ओर से हुए भीम संवाद कार्यक्रम में मुख्य आयोजक की भूमिका निभाने वाले बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि ये जेडीयू पार्टी का कार्यक्रम था. मैं दलित परिवार से आता हूं. नीतीश कुमार ने हमें मंत्री बनाया इसलिए हमारी जवाबदेही है. पार्टी के ऐसे कार्यक्रम में हम अपना सहयोग करें. पिछले भीम संसद में नीतीश कुमार ने सभी नेताओं को निर्देश दिया था कि हर साल कार्यक्रम कर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी.

कार्यक्रम में अंबेडकरवादी विचारधारा के लोग पहुंचे

उन्होंने कहा कि गर्मी का समय है, इसलिए कार्यक्रम हम लोगों ने बापू सभागार में किया. काफी संख्या में हमारे प्रदेश से लोग आए, जो नीतीश कुमार से प्यार करते हैं, जो विश्वास करते हैं. अंबेडकरवादी विचारधारा के लोग हैं, जो मानते हैं कि नीतीश कुमार ने अपने पूरे कार्यकाल में अंबेडकर के विचारों को अपने शासन का मूल स्वरूप बनाया वह सभी लोग आए.

जातीय गणना के बाद लगभग 20% की आबादी को हमारे नेता ने बनाने का काम किया है. उसके लिए आरक्षण के प्रावधानों को बढ़ाया है. हम सब लोग नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. हमें ऐसा राजनेता मिला जो बाबा साहब के सपनों को बिहार में आमूल चूल रूप से निभाने का काम किया.

वहीं सीएम नीतीश कुमार के जरिए कार्यक्रम के दौरान मंत्री अशोक चौधरी की तारीफ किए जाने पर मंत्री की बेटी और सांसद शांभ्वी चोधरी ने सीएम का अभार जताया है. अपने फेसबुक अकाउंट पर सांसद ने लिखा, “माननीय मुख्यमंत्री जी, मेरे पिता के प्रति आपके नि:स्वार्थ प्रेम और स्नेह के लिए हार्दिक धन्यवाद. बिहार के लिए आपका दृष्टिकोण हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगा.”

जेडीयू ने एक दिन पहले मनाई अंबेडकर जयंती

बता दें कि 14 अप्रैल को पूरे देश में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी. बिहार में इस बार नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने एक दिन पहले यानी 13 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई. पटना के बापू सभागार में जेडीयू की ओर से भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां आई भीड़ को देख कर नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी की काफी तारीफ की, क्योंकि कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी अशोक चौधरी पर ही थी.

Indian Rupee vs Dollar : रुपया 21 पैसे बढ़कर 87.87 प्रति डालर पर
PMCH Doctors Strike : पटना के PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, इमरजेंसी बंद… 2000 से ज्यादा मरीज बिना इलाज लौटे
वृहद आश्रय गृह की अधीक्षक ने दी जान, UP की रहने वाली थीं प्रियंका, पति से वीडियो कॉल पर बात की और…
GST Collection October 2025 : जीएसटी कटौती का असर, कर संग्रह और आटोमोबाइल की बिक्री बढ़ी
AAP के राज में बुलडोजर मॉडल! पंजाब में महिला ड्रग तस्कर पर बड़ा एक्शन, दो मंजिला मकान ढहाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Returning Wall Collapse
Balod Returning Wall Collapse : 19 लाख की रिटर्निंग वॉल निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया

Balod Returning Wall Collapse : अपर कलेक्टर चंद्रकांत…

Women Reservation Political Row
Women Reservation Political Row : रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला, दोनों के बीच छिड़ा वार-पलटवार

Women Reservation Political Row : सोशल मीडिया पर…

Raigarh Crime Meeting 2026
Raigarh Crime Meeting 2026 : ASP का सख्त संदेश, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में न बरतें ढिलाई

Raigarh Crime Meeting 2026 : बैठक में जिले…

Google Maps New Update
Google Maps New Update : Google Maps में अब हिंदी सपोर्ट के साथ मिलेगा बेहतर नेविगेशन

Google Maps New Update : Google के मुताबिक,…

CG Government Job
CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?