CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘अब जीसस तुम्हारे भगवान…’, हेडमास्टर ने तीसरी कक्षा के छात्रों की आंखों में बांधी पट्टी, कब्रिस्तान ले जाकर करवाया ये काम

‘अब जीसस तुम्हारे भगवान…’, हेडमास्टर ने तीसरी कक्षा के छात्रों की आंखों में बांधी पट्टी, कब्रिस्तान ले जाकर करवाया ये काम

By Newsdesk Admin
27/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हेडमास्टर की ऐसी करतूत सामने आई है, जिसे जानकर छात्रों के परिजन भी सन्न रह गए. उन्हें हेडमास्टर की करतूत पर इतना गुस्सा आया कि पुलिस को सूचना दी. मामला मेरठ के मिशनरी स्कूल का है. यहां स्कूल के हेडमास्टर कक्षा 3 के बच्चों को आंख में पट्टी बांधकर कब्रिस्तान लेकर गए. वहां उनसे प्रार्थना कराई गई.

हद तो तब पार हो गई, जब बच्चों के शरीर में मिट्टी लगाकर उनसे कहा गया कि अब से उनके भगवान जीसस हैं. अब जीसस की ही पूजा करनी है. उसके बाद स्कूल के हेडमास्टर ने किसी को बताने पर सजा देने की धमकी दी.

मामला परतापुर क्षेत्र में स्थित सेंट पैट्रिक्स स्कूल का है. यहां बच्चों को कब्रिस्तान में ले जाकर बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की. जिसके बाद बच्चों ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी अपने परिजनों से की. बच्चों की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए. जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की.

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्चों से मुलाकात कर उनसे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने स्कूल का सीसीटीवी फुटेज को चेक किया है. परिजनों और बच्चों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है.

अमेठी में धर्म परिवर्तन का मामला

इससे पहले अमेठी के जगदीशपुर थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित पालपुर कस्बे में धर्म परिवर्तन कराने का बड़ा मामला सामने आया था. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कस्बे के जामो रोड स्थित एक मकान में छापा मारा. वहां से सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों को पकड़ा। मौके पर पुलिस ने ईसाई मिशनरी की एक महिला समेत कई लोगों को हिरासत में लिया. मकान से भारी मात्रा में धर्म परिवर्तन से संबंधित कई पुस्तकें, दस्तावेज और अन्य सामग्री भी जब्त की गई थीं.

स्थानीय लोगों ने दी थी पुलिस को सूचना

मामला कस्बा स्थित जामो रोड का है, जहां पिछले कई वर्षों से एक मकान में संदिग्ध गतिविधि चल रही थी. स्थानीय लोगों को जब इस पर शक हुआ तो उन्होंने छानबीन शुरू की. आखिरकार जब उन्हें पुख्ता सबूत मिले तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और बड़ी संख्या में लोगों को पकड़ा.

दलाई लामा के पुनर्जन्म पर भिड़े भारत-चीन: रिजिजू बोले ‘दलाई लामा का फैसला’, चीन बोला ‘हमें मंजूर
कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवन्द्र यादव का सीएम रेखा गुप्ता पर बड़ा आरोप , ‘वह बिना कोई ठोस कदम उठाए केवल बड़ी बड़ी बातें कर रही …’
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, केवल वनडे खेलते रहेंगे
मुंबई में मराठी नहीं गुजराती से भी चल जाएगा काम’, भैयाजी जोशी के बयान पर भड़के शिवसेना-NCP
NDA MPs Welcome Dharmendra Pradhan : संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में लगे ‘जिंदाबाद’ के नारे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Minor Girls Rape Case
Balod Minor Girls Rape Case : 50-50 रुपये का लालच देकर दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Balod Minor Girls Rape Case : पुलिस ने…

Balod Nirmala
Balod Nirmala School Inspection : बालोद के निर्मला स्कूल में DEO का औचक निरीक्षण, गाइडलाइन के उल्लंघन पर प्रबंधन को नोटिस

Balod Nirmala School Inspection : DEO ने स्पष्ट…

Korba Double Suicide Case
Korba Double Suicide Case : कोरबा में युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Korba Double Suicide Case :दोनों ने गांव के…

Dhamtari Fake Paneer Action
Dhamtari Fake Paneer Action : नकली पनीर के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई, डेयरी, होटल और कैफे में चला जांच अभियान

Dhamtari Fake Paneer Action : साथ ही संचालकों…

JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला
JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला

21 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को 7…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?