CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार आगे बढ़ेगा, इस्तीफे के बाद बोले नीतीश कुमार

बिहार आगे बढ़ेगा, इस्तीफे के बाद बोले नीतीश कुमार

By Newsdesk Admin
15/04/2026
Share

सीजी भास्कर 14 अप्रैल । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. नीतीश ने मंगलवार को राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया. इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा, अब नई सरकार यहां से काम देखेगी. नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा. आगे भी बहुत अच्छा काम होगा और बिहार बहुत आगे बढ़ेगा.(नीतीश कुमार इस्तीफा )

Contents
  • नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल 2026 को बिहार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, 20 साल का नीतीश युग समाप्त
  • देश के टॉप राज्यों में शामिल होगा बिहार
  • नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज

नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल 2026 को बिहार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, 20 साल का नीतीश युग समाप्त

नीतीश ने लिखा, सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है. (नीतीश कुमार इस्तीफा)

हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो. महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है. अगले पांच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है. इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा. (नीतीश कुमार इस्तीफा)

देश के टॉप राज्यों में शामिल होगा बिहार

नीतीश ने आगे कहा, बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नमन करते हैं.

बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा. उन्होंने कहा, हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है.

इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है. हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया. अब नई सरकार यहां का काम देखेगी.

नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा. आगे भी बहुत अच्छा काम होगा और बिहार बहुत आगे बढ़ेगा. सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं और शुभकामनाएं देता हूं । नीतीश कुमार इस्तीफा

नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज

बिहार में नए मुख्यमंत्री के लिए बीजेपी की बैठक, शिवराज सिंह चौहान और नितिन नवीन शामिल ।

Prateek Yadav : प्रतीक यादव की मौत पर आखिर क्यों उठने लगे बड़े सवाल, मामला अब मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा
विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी की कोशिश, फर्जी PA चढ़ा पुलिस के हत्थे
‘अब वो पूरे देश की बहन…’, कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वा बहन बोलीं, पीएम मोदी के रोड शो में हुईं शामिल
Parliament Winter Session: राज्यसभा में नए चेयरमैन CP राधाकृष्ण के आसन ग्रहण पर पीएम ने दी बधाई, बोले- वे हमारे लिए प्रेरणा
रायगढ़ में मास्टर चाबी से होती थी बाइक चोरी: सारंगढ़ और महासमुंद में 10-12 हजार में बेचते, 4 आरोपी गिरफ्तार, 16 बाइक बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Drug Peddlers Arrested
Durg Drug Peddlers Arrested : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

Durg Drug Peddlers Arrested :सिटी कोतवाली पुलिस ने…

Rajnandgaon Crime News
Rajnandgaon Crime News : चोरी की दो घटनाएं CCTV में कैद, क्या नाबालिगों से कराए जा रहे हैं अपराध?

Rajnandgaon Crime News : इन वायरल वीडियो की…

Raipur Rapido Rider Crime
Raipur Rapido Rider Crime : बैंक जा रही महिला से रैपिडो राइडर की ठगी

Raipur Rapido Rider Crime : महिला की शिकायत…

​SAIL Recruitment 2026: राउरकेला स्टील प्लांट में 1110 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, ​स्टील सेक्टर में नौकरी का मौका

सीजी भास्कर, 24 जुलाई।​सरकारी कंपनी SAIL ने राउरकेला…

BDL Recruitment 2026
BDL Recruitment 2026 : भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में 147 पदों पर भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन, ​रक्षा क्षेत्र में अवसर

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?