CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई टाउनशिप में BSP कर्मचारियों को आबंटित आवासों से खदेड़े गए कब्जाधारी, 12 आवारा मवेशी भेजे गए गौठान, 200 से अधिक बैनर-पोस्टर-होर्डिंग्स जब्त

भिलाई टाउनशिप में BSP कर्मचारियों को आबंटित आवासों से खदेड़े गए कब्जाधारी, 12 आवारा मवेशी भेजे गए गौठान, 200 से अधिक बैनर-पोस्टर-होर्डिंग्स जब्त

By Newsdesk Admin
22/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 जनवरी। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध आज भी कार्यवाही जारी रही। प्रवर्तन विभाग ने आज सेक्टर-2, सड़क 15बी में जो आवास बीएसपी कर्मी को आबंटित हो गया था वहां से अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाकर आबंटी को सुपुर्द कर दिया गया। सेक्टर-3, सड़क-10 के आवास को भी अवैध कब्जे से खाली करवाकर रखरखाव कार्यालय को सुपुर्द किया गया। सेक्टर-5, सड़क 6 के दो आवास को अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाकर पार्शियल डिमोलिशन कर दिया गया तथा खिड़की दरवाजे निकाल दिया गया। आज विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारियों और भू माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल चार बीएसपी आवास खाली करवाया गया।

आपको बता दें कि कार्रवाई के दौरान कुछ भू माफियाओं को प्रवर्तन विभाग द्वारा नोटिस सर्वे कर तीन दिवस के भीतर बीएसपी भूमि खाली करने को कहा गया है। इस फाइनेंशियल ईयर में प्रवर्तन विभाग द्वारा अभी तक 756 आवास अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाया जा चुका है। संपदा न्यायालय के आदेशानुसार कुल 316 डिक्री एग्जीक्यूट की गई है।

गौरतलब हो कि प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारियों, दलालों और भू माफियाओं के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहने की जानकारी मिली है। भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाए, प्रवर्तन विभाग द्वारा कल सेक्टर-7 में दो आवास खाली करवाकर रखरखाव कार्यालय को सुपुर्द किया गया था। सुगम यातायात सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु टाउनशिप से बारह आवारा मवेशी पकड़ कर भिलाई नगर निगम द्वारा संचालित कोषागार गौठान को सुपुर्द किया गया।

प्रवर्तन टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए टाउनशिप के मुख्य मार्गों से करीब 200 बैनर, पोस्टर तथा होर्डिंग्स निकाला गया ।प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारियों, दलालों, भू माफियाओं, ठेला माफियाओं के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी है। विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी। इन दिनों सभी कार्यवाही संपदा न्यायालय के आदेश पर की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि कोई भी मकान तथा भूमि बीएसपी द्वारा किराया पर नहीं दिया जाता है, यदि किसी को कोई दलाल, भू माफिया आवास किराया पर देता है तो उसकी शिकायत संबंधित थाना तथा नगर सेवाएं प्रवर्तन विभाग को दें।

Shiv Mahapuran Event: गीदम में आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा, ग्रामीण बना रहे 10 लाख दोना–पत्तल
Jaat : विवादों में सनी देओल की ‘जाट’, फिल्म के इस सीन पर मचा हंगामा, रोक लगाने की हुई मांग
Women Empowerment Scheme: शक्ति योजना में 22 हजार आवेदन, लोकांगन में उमड़ा कामकाजी महिलाओं का सैलाब
छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक Heavy Rain Alert, 8 जिलों के लिए यलो वार्निंग
IMD Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत 13 में आंधी-बारिश का अलर्ट, 9 राज्यों में होगी तेज बारिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?