CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP vs TMC: ईद के मौक़े में ममता बैनर्जी ने साधा निशाना कहा – ‘बीजेपी का मकसद लोगों को धर्म के आधार पर बांटना है …’

BJP vs TMC: ईद के मौक़े में ममता बैनर्जी ने साधा निशाना कहा – ‘बीजेपी का मकसद लोगों को धर्म के आधार पर बांटना है …’

By Newsdesk Admin 31/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मार्च। BJP vs TMC: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार (30 मार्च) को लोगों से अपील की कि वे किसी भी उकसावे में न आएं, जिससे सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

कोलकाता के ‘रेड रोड’ पर ईद की नमाज के दौरान ममता बनर्जी ने कहा ‘दंगे भड़काने की कोशिश की जा रही है, कृपया इस जाल में न फंसें. राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है और किसी को भी तनाव पैदा नहीं करने देगी.’ उन्होंने ये भी कहा कि उनकी सरकार सभी समुदायों के साथ समान रूप से खड़ी है और राज्य में भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखेगी.

भाजपा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा ‘अगर भाजपा को अल्पसंख्यकों से समस्या है तो क्या वे देश का संविधान बदल देंगे?’

उन्होंने भाजपा की ‘विभाजनकारी राजनीति’ का विरोध करते हुए इसे ‘जुमला राजनीति’ बताया, जिसका मकसद लोगों को धर्म के आधार पर बांटना है. इसके साथ ही उन्होंने वामपंथियों पर भी हमला बोलते हुए कहा ‘लाल और भगवा अब एक हो गए हैं, लेकिन मैं आपको कोई नुकसान नहीं होने दूंगी.’

अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर हमला

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी भाजपा पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा ‘पिछले लोकसभा चुनावों में हमने मिलकर भाजपा को रोका.’ उन्होंने भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा ‘भाजपा कहती है ‘हिंदू खतरे में हैं’ उनके सहयोगी कहते हैं ‘मुसलमान खतरे में हैं’, लेकिन सच तो ये है कि उनकी राजनीति की वजह से पूरा देश खतरे में है.’

मैं जान दे दूंगा, लेकिन सिद्धांतों से नहीं भटकूंगा- अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने सभी धर्मों की एकता का संदेश देते हुए कहा ‘चांद का कोई धर्म नहीं होता.’ उन्होंने लोगों से एकजुट रहने का आग्रह करते हुए कहा ‘हमें एकता बनाए रखनी चाहिए और मिलकर रहना चाहिए। मैं अपनी जान दे दूंगा, लेकिन अपने सिद्धांतों से नहीं भटकूंग।’ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि वे राज्य में विभाजन और सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने के किसी भी प्रयास का मजबूती से विरोध करेंगे।

You Might Also Like

BJP IT Cell Chhattisgarh : भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 28 सदस्यों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति

Brijmohan Agrawal Budget Speech : खर्च नहीं भविष्य की नींव है यह बजट, राहुल गांधी समझ ही नहीं पाए – बृजमोहन अग्रवाल का तीखा प्रहार

Kedar Kashyap Statement : भूपेश बघेल के ‘ऑफर’ वाले बयान पर केदार कश्यप का तीखा पलटवार, बोले– न छत्तीसगढ़ को जरूरत, न भाजपा को

Newsdesk Admin 31/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mainpat Tourism Chhattisgarh : मैनपाट महोत्सव 2026 – प्रकृति, संस्कृति और विकास का भव्य संगम, लोक-कलाओं से सजा मंच

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। सरगुजा जिले के पर्यटन…

Bastar Tourism Development : बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली रफ्तार, सुविधाओं के विस्तार से बदला पर्यटन परिदृश्य

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। प्राकृतिक सौंदर्य, झरनों की…

Kanker Naxal Operation : सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सल डंप से हथियार और IED बरामद, टली बड़ी साजिश

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। जिले में नक्सल उन्मूलन…

Nilkantheshwar Mahadev Temple : नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सिरीमकेला में सामुदायिक भवन की घोषणा

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Anganwadi recruitment 2026 : आंगनबाड़ी भर्ती में बड़ा बदलाव: अब ई-भर्ती पोर्टल से होंगी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्तियां

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। महिला एवं बाल विकास…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राजनीति

BJP IT Cell Chhattisgarh : भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 28 सदस्यों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां

14/02/2026
World Radio Day
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

13/02/2026
Chhattisgarh Wildlife Board Meeting
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति

13/02/2026
Brijmohan Agrawal Budget Speech
छत्तीसगढ़राजनीति

Brijmohan Agrawal Budget Speech : खर्च नहीं भविष्य की नींव है यह बजट, राहुल गांधी समझ ही नहीं पाए – बृजमोहन अग्रवाल का तीखा प्रहार

13/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?